Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
खूनी पुल पर विवाहिता से छेड़छाड़, पिता के विरोध करने पर मनचलों ने जमकर

खूनी पुल पर विवाहिता से छेड़छाड़, पिता के विरोध करने पर मनचलों ने जमकर की मारपीट, हुआ हंगामा

मेरठ। मनचलों की हौसले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे है। जिसके चलते आए दिन लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले सामने आते हैं। मनचले भाई- पिता के सामने ही लड़कियों पर कमेंट करते हैं। विरोध करने पर मारपीट पर उतर आते हैं। ताजा मामला मेरठ के सदर थाना क्षेत्र के जीआईसी के सामने खूनी पुल का है। जहां एक विवाहिता अपने पति के साथ स्कूटी से अपने घर जा रही थी। इस दौरान जीआईसी के पास दो मनचलों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विवाहिता के पति ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान आसपास से भीड़ एकत्रित हो गई, जिसने दोनों मनचलों को दबोच लिया। मामले की शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस दोनों मनचलों को हिरासत में ले लिया।

इस बीच सदर थाने के इंस्पेक्टर देव सिंह रावत ने बताया कि छेड़छाड़ करने वाले मनचले साहिल और उबेर को दबोच लिया गया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया है।

Exit mobile version