शुक्रवार, अक्टूबर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Master Force Cricket League: सुनील शेट्टी, रोहित शेट्टी और गणेश आचार्य ने ने 10 वरिष्ठ कोरियोग्राफर्स को किया सम्मानित

by Anu Kadyan
अप्रैल 18, 2023
in बड़ी खबर, मनोरंजन, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

सिनेमा और टीवी में स्टार्स को अपने इशारे पर नचाने वाले कई कोरियोग्राफर क्रिकेट मैच खेलते नजर आए। गणेश आचार्य, अहमद खान सहित कई कोरियोग्राफर की 6 टीमों ने एक अनोखे टूर्नामेंट में मैच खेला जिसका नाम है मास्टर फोर्स क्रिकेट लीग। इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन कोरियोग्राफर्स एसोसिएशन द्वारा इस अनोखे क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य बहुत ही नेक रहा। इस टूर्नामेंट से जो फंड जमा हुआ, उससे दस ऐसे सीनियर कोरियोग्राफर की मदद की गई, जो काफी बुजुर्ग हैं, बीमार हैं या जिन्हें काम नहीं मिल पा रहा है।

सुनील शेट्टी और रोहित शेट्टी ने बढ़ाई टूर्नामेंट की शोभा

मुम्बई के वीरा देसाई रोड स्टेडियम में यह टूर्नामेंट हुआ। सुनील शेट्टी और फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई और इसे एक यादगार शाम बना दिया। उनके ही हाथों जरूरतमंद सीनियर कोरियोग्राफर को सम्मानित किया गया। कोरियोग्राफर शंकर व्यास, बाबा हरमन, शैलेश जैसर, बालकर बाली, जयकुमार उरणकर और असिस्टेंट कोरियोग्राफर नरेश शिकारी, शीला आर प्रसाद, चांद बाबू राईन, माला क्लेरक, ऐश्वर्या राणे को स्टेज पर सम्मानित किया गया।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

इस मुकाबले में मामाज़ बॉयज टीम विनर रही जबकि कांचा चीना उपविजेता रही। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिस्टर वाहिद को मिला। इस अवसर पर आत्मा म्युज़िक के करण रमानी भी मौजूद थे। गणेश आचार्य ने कहा कि इस नेक पहल में आत्मा म्युज़िक का बड़ा सहयोग रहा।

इस कार्यक्रम का आयोजन आइएफटीसीए के अध्यक्ष रिक्की गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी, जीत सिंह, कोषाध्यक्ष प्रमोद कराडे, उपाध्यक्ष संजय शेट्टी, संयुक्त सचिव अर्जुन गायकवाड़, संयुक्त सचिव इमरान सैयद और जॉइंट कोषाध्यक्ष उर्वी शेठ ध्रुव के द्वारा किया गया।

गणेश आचार्य ने हौसला अफजाई के लिए किया स्टार्स शुक्रिया अदा

मास्टर फोर्स क्रिकेट लीग की टीमों में गणेश आचार्य, अहमद खान, दिवाकर नायल, डैनी फर्नांडिस, इमरान सैयद, किरण गिरी और चिन्ना दुरई जैसे प्रसिद्ध कोरियोग्राफर की टीम शामिल रही।

गणेश आचार्य ने सुनील शेट्टी और रोहित शेट्टी का बहुत शुक्रिया अदा किया कि वे अपना कीमती समय निकाल कर यहां आए और उनकी हौसला अफजाई की।

सुनील शेट्टी ने बताया कि गणेश मास्टरजी ने एक बड़ी अच्छी पहल की है और हमारी कोशिश होनी चाहिए कि इस सिलसिले को आगे बढ़ाएं और बड़ा करें ताकि हम अपने सीनियर्स को संभाल सकें।

अनूठा टूर्नामेंट… एक अनूठी पहल

डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने बताया कि गणेश आचार्य को मैं वर्षो से जानता हूँ, उनकी हमेशा यह सोच रही है कि कि सीनियर कोरियोग्राफर के लिए कुछ करें। उन्होंने बड़ी नेक शुरुआत कर दी है। अब हम सब की जिम्मेदारी है कि इसे काफी बड़ा करें ताकि हमसब अपने बुजुर्गों का ध्यान रख सकें, उनकी मदद कर सकें।

गणेश आचार्य ने बताया कि मास्टर फोर्स क्रिकेट लीग का मुख्य उद्देश्य इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन कोरियोग्राफर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ और जरूरतमंद सदस्यों की मदद करना और उनका सपोर्ट करना है। इस टूर्नामेंट ने क्रिकेट प्रेमियों को एक साथ आने और इस नेक पहल में सहयोग करने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान किया। मास्टर फ़ोर्स क्रिकेट लीग अपनी तरह का अनूठा टूर्नामेंट है जो क्रिकेट के प्रति जुनून को परोपकारी मिशन के साथ मिलाता है। आइएफटीसीए अपने वरिष्ठ सदस्यों को सपोर्ट करने के लिए प्रतिबद्ध है, और यह आयोजन उसी दिशा में एक सराहनीय पहल है। इस आयोजन में गणेश आचार्य फाउंडेशन द्वारा पूरा सहयोग मिला।

Tags: bollywood news in hindifelicitated 10 senior choreographersGanesh AcharyaMaster Force Cricket LeagueNews1IndiaRohit ShettySunil Shetty
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

LAVA BLAZE 2: 12 जीबी रैम वाला शानदार स्मार्टफोन खरीदें मात्र 549 में, ऐसे करें ऑफर अप्लाई

Healthy Diet Tips: गर्मियों में खान-पान का रखें खास ख्याल, नहीं तो इन समस्याओं से होगी मुलाकात

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In