Site icon News1India

Meerut: पुलिस के छूटे पसीने, दो दिन बाद भी हाथ नहीं लगा कोई सुराग, लापता 5 साल की मानवी… मां का रो-रो कर बुरा हाल

मेरठ के टीपी नगर थानाक्षेत्र के मुल्तान नगर से घर से पांच साल की बच्ची के अगवा होने से हड़कंप मच गया है। बच्ची के अपहरण को दो दिन बीत चुके है लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। दरअसल बुधवार की रात करीब 11:30 बजे बच्ची का अपहरण किया गया। लेकिन परिवार को रात करीब दो बजे बच्ची के गायब होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए गुरुवार सुबह पांच बजे पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी खंगाले गए तो सामने आया कि घर से निकली बच्ची को युवक अगवा कर अपने साथ ले जा रहा है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।

रिश्तेदारों के सामने अपनी बच्ची को लौटाने की बात कह रही मां

वहीं बच्ची मानवी की मां पुष्पा बस रो रोकर आने जाने वाले रिश्तेदारों के सामने अपनी बच्ची को लौटाने की बात कह रही है। जहां आने जाने वाले रिश्तेदार पुष्पा को बच्ची के जल्द मिलने की बात कह कर धीरज बंधा रहे हैं। सिटी हलचल की टीम जब देर रात बच्ची मानवी के घर पहुंची तो बच्ची की मां पुष्पा से बातचीत की। जहा बच्ची मानवी की मां पुष्पा ने बताया कि वह रात में किसी फैक्ट्री में काम करती है इसलिए वह अपने काम पर गई हुई थी। बच्ची मानवी अपने पिता धीरेन्द्र के साथ ही सो रही थी जो अचानक बाहर चली गई और इसी दौरान बच्ची को एक अज्ञात उठाकर ले गया।

8 साल पहले हुई थी मानवी की मां की पहली शादी

बता दें कि पुष्पा ने धीरेंद्र से दूसरी शादी लगभग 8 साल पहले की थी जबकि पुष्प का पहला पति ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुरी में रहता है। जहां पुष्पा ने उससे किसी भी तरह के विवाद से साफ इंकार कर दिया। वहीं पुलिस ने धीरेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और सीसीटीवी में बच्ची को ले जाते हुए कैद हुए आरोपी को तलाश करने में जुट गई है।अब देखना यह है कि पुलिस अपहरण हुई बच्ची मानवी को खोजने में कितना समय ओर लगाएगी।

Exit mobile version