Site icon News1India

Meerut: मनचलों की छेड़छाड़ से परेशान 12वीं की छात्रा ने छोड़ा स्कूल, शिकायत करने पर दे रहे Acid Attack की धमकी

यूपी के मेरठ में मनचलों ने हौसले कुछ ज्यादा ही बुलंद नजर आ रहे है। वहीं महिला सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले बड़े-बड़े दावे भी खोखले साबित हो रहे है। लगातार सामने आ रहे लड़कियों से छेड़छाड़ मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला थाना मवाना के मवाना कस्बे का है। जहां दबंग 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे थे। दंबगों से परेशान होकर जब छात्रा ने इसकी शिकायत की तो बदमाशों ने उसे एसिड अटैक धमकी दी। पीड़िता ने मवाना पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।

छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने छोड़ा स्कूल

वहीं छात्रा की बुआ ने बताया कि पड़ोस के दो लड़के आकाश और अमित उसकी भतीजी को परेशान करते है। उसके कपड़े खिचते है। जब हम विरोध करते है तो वह एसिड डालने की धमकी देते है। बदमाश कहते है कि पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। वहीं जब पीड़ित छात्रा थाने में  शिकायत करने पहुंची को पुलिस ने उसे रिपोर्ट लिखे बिना ही थाने से भग दिया। वहीं पीड़िता की बुआ का कहना है कि बच्ची डर के कारण स्कूल भी नहीं जा पा रही है। ऐसे में उसकी पढ़ाई खराब हो रही है। वहीं पीड़ित छात्रा ने SSP से न्याय की गुहार लगाई है।

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र से भी ऐसा ही मामला

ये इस तरह का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां एक मनचला नौवीं की छात्रा को परेशान कर रहा था। उसे उठाने की धमकी दे रहा था। जिससे डरकर छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया था। वह छात्रा पर दोस्ती करने का दबाव बनाता था। वहीं तेजाब डालने और उठाकर ले जाने की धमकी देता था। विरोध जताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस से शिकायत की तो आरोपी छात्रा के परिवार पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाता था। अंजान नंबरों से परेशान करता था।  

Exit mobile version