Site icon News1India

मेरठ: युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, फैक्ट्री मालिक पर लगा आरोप

मेरठ: लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद में पावरलूम फैक्ट्री में रविवार शाम को शाहनवाज 20 वर्षीय की पीट पीटकर हत्या कर दी गई. हमलावारो ने युवक के शव को हापुड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर फेककर फरार हो गए.जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए.

जिसके बाद युवक के शव को एबुलेंस मे रखकर लिसाड़ीगेट थाने पहुंच गए. परिजनो ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया. पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया है. शाहनवाज के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया.

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा गली नंबर 25 निवासी शाहनवाज 20 वर्षीय पुत्र फिरोज ने बताया कि आठ पहले ही इस्लामाबाद स्थित खिदरा मस्जिद के पास नावेद पुत्र हाजी फारुक की फैक्ट्री मशीन चलाने का काम करता था। रविवार को सुबह रोजाना की तरह शाहनवाज काम पर चला गया था.

मृतक युवक के चाचा अफताब ने शाम करीब छह बजे मृतक युवक के नंबर पर कॉल किया था. दूसरे युवक कॉल उठाकर बताया कि शाहनवाज अस्पताल में भर्ती है. जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए। शाहनवाज का शव के देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई.

पीट पीटकर बेरहमी से हत्या की गई

परिजनों ने युवक के शव को एंबुलेंस में रखकर लिसाड़ीगेट थाने लेकर पहुंच गए. परिजनों ने पावरलूम फैक्ट्री में युवक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। करीब एक घंटे तक परिजन व रिश्तेदार थाने के बाहर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया.

हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा किया

परिजनों का कहना है कि शाहनवाज के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले है. उसकी पीट पीटकर बेरहमी से हत्या की गई है. पुलिस कर्मियों ने परिजनों का समझाकर शांत कराया. मृतक के चाचा अफताब की तरफ से लिसाड़ीगेट थाने में फैक्ट्री मलिक के खिलाफ तहरीर दी है.

Read Also – UP: भूत के शक में महिला को चप्पलों की माला पहनाई, सिर मुंडवाकर पूरे गांव में घुमाया, जानिए पूरा मामला

Exit mobile version