गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Mohan Bhagwat: ‘मिट्टी के साथ जहरीला हुआ भोजन, अब जैविक कृषि ही देश का भविष्य’, किसानों को गौ आधारित खेती का संदेश देंगे RSS प्रमुख

by Anu Kadyan
मार्च 19, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, मेरठ, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मेरठ के हस्तिनापुर, जंबूद्वीप में चल रहे कृषि संगम में किसानों को जैविक खेती का महत्व बताया। संघ प्रमुख ने शनिवार को जंबूद्वीप पहुंचकर देशभर से आए लगभग 700 किसानों से संवाद किया। उन्हें जैविक उत्पादों और जैविक खेती के बारे में जानकारी दी। वहीं रविवार को सर संघचालक मोती धनष मंडप हस्तिनापुर में करीब 5 हजार किसानों को गौ आधारित खेती के बारे में बताएंगे। इससे पहले वे जंबूद्वीप में किसानों से मुलाकात करेंगे और अंतरिम सेशन लेंगे।

मिट्‌टी के साथ जहरीला हुआ भोजन

हस्तिनापुर में RSS के ही अंग भारतीय किसान संघ द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि संगम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के दूसरे दिन शनिवार को सर संघचालक डॉ. मोहनराव भागवत ने मेरठ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अन्नदाता से कहा कि जैविक खेती हमारे भारत की परंपरा और धरोहर है। पहले इस देश में कीटनाशकों का खेती में प्रयोग नहीं हुआ। लेकिन आज हमने कीटनाशक डालकर खेतों को तबाह कर दिया। मिट्‌टी के साथ-साथ हमारा भोजन भी जहरीला हो चुका है। वहीं इस अवसर पर उन्होंने उड़ीसा, तमिलनाडु, केरल, हरियाणा, पंजाब से आए किसानों के विचार सुने। इसके बाद अपने संबोधन में कहा कि गौ आधारित जैविक कृषि भारत का भविष्य है। आने वाले समय में जैविक कृषि और अधिक क्षेत्रफल में देखने को मिलेगी। लोग जागरुक हो रहे हैं। किसान गौ आधारित खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

गौ आधारित खेती से विषमुक्त भोजन, विषमुक्त पर्यावरण बनाएं

उन्होंने कहा कि गौ आधारित खेती से किसानों की आय बढ़ने के साथ-साथ उन्हें गंभीर बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा। वहीं भारत कृषि प्रधान देश है। यहां पर व्यापार उद्योग धंधे सब कृषि पर आधारित है। इस वजह से कृषि भारत की अर्थव्यवस्था है। जो किसान जैविक खेती करने की सोच रहे हैं।

वह धीरे-धीरे यह भी खेती करें। पहले वह अपनी कुल भूमि के आधे भाग में जैविक खेती करें। इसके बाद धीरे-धीरे जब उन्हें लाभ होने लगे तो वह अपनी सारी भूमि में ही जैविक खेती की पैदावार करें। इससे न सिर्फ किसानों की आय बढ़ेगी बल्कि देश के लोगों को विष मुक्त खाना, विषमुक्त पर्यावरण मिलेगा।

संबोधित करते हुए बोले किसान संघ के अध्यक्ष

इस कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता को पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। फिर भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्रीनाथ चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्रा और कार्यकारणी अध्यक्ष हुकमचंद पाटीदार ने पहले सत्र में किसानों को गौ आधारित कृषि व जैविक प्राकृतिक खेती के बारे में संबोधित किया। उससे होने वाले लाभों के बारे में किसानों को बताया।

कार्यक्रम में लगाई गई किसानों के उत्पादों की प्रदर्शनी

कार्यक्रम के दौरान करीब एक घंटे के उद्बोधन के बाद डॉ मोहन राव भागवत ने जंबूद्वीप परिसर में लगी राष्ट्रीय स्तर की जैविक खेती आधारित कृषि प्रदर्शनी को देखा। जहां उन्होंनें देशभर से आए किसानों से संवाद किया और हर राज्य से संबंधित स्टॉल पर जाकर किसानों के उत्पाद देखे। उनके खेती करने के तरीके को जाना।

Tags: cow-based farminghastinapurJambudweepMeerutMohan BhagwatNews1Indiaorganic agricultureRSS chief
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Political Reaction: मोहन भागवत के ‘विविधता में एकता’ बयान पर सियासी घमासान, सिब्बल ने पूछा- दिख कहां रहा है?

Political Reaction: मोहन भागवत के ‘विविधता में एकता’ बयान पर सियासी घमासान, सिब्बल ने पूछा- दिख कहां रहा है?

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

RSS प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका में दिए गए ‘विविधता में एकता’ और हिंदू-मुस्लिम एकता वाले बयान को लेकर देश...

Mohan Bhagwat Reservation Statement

Reservation Row: भागवत के बयान पर मायावती-चंद्रशेखर सक्रिय, यूपी में 2027 इलेक्शन से पहले गरमाई सियासत

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Reservation Debate:आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण को लेकर दिए ताजा बयान ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई बहस...

Next Post

यौन शोषण के बयान पर राहुल गांधी के घर दिल्ली पुलिस ने दी दस्तक, इन पांच सवालों के मांगे जवाब

बिजलीकर्मियों की सांकेतिक हड़ताल का अंतिम दिन, अनिश्चितकाल के लिए खोलेंगे UP सरकार के खिलाफ मोर्चा या निकलेगा आज की बैठक में कोई हल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In