Site icon News1India

No confidence motion : अविश्वास प्रस्ताव पर बोलेगें सांसद राहुल गांधी, जानिए क्या होगा मुद्दा

राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने को तैयार है। दरअसल मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी। जिसके बाद राहुल गांधी संसद पहुंचे। जहां इंडिया गठबंधन की खुशी का ठिकाना न रहा। सदन के बाहर राहुल गांधी की एंट्री पर  जिंदाबाद के जमकर नारे तक लगाए गए ।

मंगलवार अविश्वास प्रस्ताव पर बोलेगें राहुल गांधी

राहुल 137 दिनों बाद उनकी संसद में जोरदार वापसी की तैयारी हो रही है। संसद में राहुल मोदी सरकार पर जमकर गरजने के लिए तैयार है। बता दें कि लगातार विपक्ष एक ही बात करता हैं, बार बार कहता है लोकतंत्र खतरे में हैं । अब ऐसे में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस के लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। बता दें कि राहुल गांधी मंगलवार को 12 बजे लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस की शुरुआत कर सकते हैं।

असल मुद्दों पर होगी अब चर्चा – प्रियंका 

राहुल की वापसी के साथ पार्टी कार्यक्रर्ता तो खुश है ही साथ ही लोकसभा में वापसी को लेकर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि देश की जनता के असल मुद्दों की आवाज एक बार दोबारा संसद में गूंजने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मंगलवार को 12 बजे राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव अपने विचार रखने वाले हैं।

 

Exit mobile version