मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

सुप्रीम कोर्ट को चुनाव आयोग का जवाब, कहा- मुफ्त सुविधाओं की घोषणा करने वाली पार्टियों की मान्यता रद्द करने का अधिकार नहीं

by abhishek tyagi
अप्रैल 9, 2022
in देश, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि वह मुफ्त की चीजें बांटने का वादा करने वाली पार्टियों की मान्यता रद्द नहीं कर सकता. आयोग ने कहा है कि ऐसा करना उसके अधिकार में नहीं आता. एक याचिका पर कोर्ट में दाखिल जवाब में आयोग ने यह भी कहा कि किसी सरकार की नीति क्या होगी, इसे चुनाव आयोग नियंत्रित नहीं कर सकता. अगर ऐसी घोषणाओं को पूरा करने से किसी राज्य की आर्थिक स्थिति बिगड़ती है, तो इस पर राज्य की जनता का फैसला लेना ही उचित है।

चुनाव आयोग ने यह जवाब 25 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से जारी नोटिस पर दिया है. कोर्ट ने बीजेपी नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय की याचिका पर यह नोटिस जारी किया था. याचिका में मुफ्त की चीजें बांटने का वादा करने वाली पार्टियों की मान्यता रद्द करने की मांग की गई है। 

RELATED NEWS

Bihar Election 2025: E C ने 4 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस,क्या आज हो सकता है चुनावी तारीखों का ऐलान, जानिए क्या है पूरी तैयारी

Bihar Election 2025: E C ने 4 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस,क्या आज हो सकता है चुनावी तारीखों का ऐलान, जानिए क्या है पूरी तैयारी

अक्टूबर 6, 2025
Election Commission of India

बिहार चुनाव में डिजिटल धमाका! कलर फोटो से वेब कास्टिंग तक ECI की नई पहल

अक्टूबर 5, 2025

कहा गया है कि इस तरह की घोषणाएं एक तरह से मतदाता को रिश्वत देने जैसी बात है. यह न सिर्फ चुनाव में प्रत्याशियों को असमान स्थिति में खड़ा कर देती हैं बल्कि चुनाव के बाद सरकारी ख़ज़ाने पर भी अनावश्यक बोझ डालती हैं।चुनाव आयोग ने बताया कि उसके पास किसी पार्टी की मान्यता रद्द करने की शक्ति बहुत सीमित मामलों में है. वह ऐसा तभी कर सकता है जब यह साबित हो कि उस पार्टी ने धोखे या फर्जीवाड़े से मान्यता प्राप्त की थी या फिर पार्टी अपने संविधान का पालन नहीं कर रही है.।

आयोग ने अपने हलफनामे में कहा कि उसने इस शक्ति के विस्तार के लिए 2016 में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था. अभी उस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है. आयोग ने यह भी कहा कि वह सिर्फ यही देखता है कि किसी पार्टी की तरफ से की गई घोषणा आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है या नहीं।

ध्यान रहे कि इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय विधि और न्याय मंत्रालय को भी नोटिस जारी किया था. अभी मंत्रालय का जवाब नहीं आया है. सुप्रीम कोर्ट के तकनीकी सिस्टम में मामले की अगली सुनवाई की तारीख 18 मई दिख रही है. याचिकाकर्ता अश्विनी उपाध्याय ने एबीपी न्यूज़ को बताया है कि वह कोर्ट से सुनवाई जल्द करने का अनुरोध करेंगे. उन्होंने यह भी कहा है कि वह कोर्ट से मांग करेंगे कि वह 5 पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों की एक कमिटी बना कर इस मसले पर राय ले।

Tags: Election commission of indiaelection commission of india electionElection commission of india press confrenceelection commission of india voters listelection commission of india voters list 2022National Voters Service Portalचुनाव आयोगसुप्रीम कोर्ट
Share197Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

Bihar Election 2025: E C ने 4 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस,क्या आज हो सकता है चुनावी तारीखों का ऐलान, जानिए क्या है पूरी तैयारी

Bihar Election 2025: E C ने 4 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस,क्या आज हो सकता है चुनावी तारीखों का ऐलान, जानिए क्या है पूरी तैयारी

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 6, 2025

Bihar assembly election 2025: तारीखों का ऐलान आज शाम 4 बजे हो सकता है। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में...

Election Commission of India

बिहार चुनाव में डिजिटल धमाका! कलर फोटो से वेब कास्टिंग तक ECI की नई पहल

by Gulshan
अक्टूबर 5, 2025

Election Commission of India : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियों को लेकर बड़ा...

Sambhal Violence

शाही जामा मस्जिद का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, शुक्रवार को चीफ जस्टिस की बेंच करेगी सुनवाई

by Akhand Pratap Singh
नवम्बर 28, 2024

Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। मस्जिद कमेटी ने...

PM Modi

‘जम्मू कश्मीर में आज पहली बार यह दिन….’,सुप्रीम कोर्ट में बोले PM Modi, जानें क्या कुछ कहा

by Akhand Pratap Singh
नवम्बर 26, 2024

PM Modi: आज संविधान दिवस के मौके पर पीएम मोदी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और सभा को संबोधित किया। पीएम ने...

lok sabha elections 2024 162-candidates-are-in-the-fray-for-14-lok-sabha-elections-2024-seats-of-up-the-credibility-of-these-veterans-is-at-stake

Lok Sabha Elections: आम चुनाव में वोटर्स का ‘चमत्कार’, बनाया 642 मिलियन मतदाताओं का विश्व रिकॉर्ड

by Rajni Thakur
जून 3, 2024

Lok Sabha Elections 2024 Results: 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय मतदाताओं ने कमाल का प्रदर्शन किया है। दरअसल, इस...

Next Post

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पर नीतू कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कही ऐसी बात की बढ़ गया सस्पेंस!

कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया-कुमारस्वामी समेत 63 लोगों को जान से मारने की धमकी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist