मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

2024 में कोई मुकाबला नहीं, देश एकतरफा पीएम मोदी के साथ आगे बढ़ रहा, BJP के लिए डरने… अडानी मामले पर शाह ने दिया जवाब

by Anu Kadyan
फ़रवरी 14, 2023
in बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए अपने इंटरव्यू में जी-20 से लेकर आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव और आतंकवाद पर नकेल कसने से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए निर्णायक फैसलों पर चर्चा की। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा कि उत्तर-पूर्व और भारत के बाकी के राज्यों के बीच जो मन की दूरी थी उसे प्रधानमंत्री ने अपने निर्णायक कदमों से समाप्त कर दिया है। आज उत्तर-पूर्व के लोगों को मन से लगता है कि देश के बाकी इलाकों में भी उनका सम्मान है। जब अन्य राज्यों से लोग उत्तर-पूर्व में जाते हैं तो वहां उनका सम्मान किया जाता है।

त्रिपुरा में क्यों दिया ‘चलो पलटाई’ का नारा

वहीं शाह ने त्रिपुरा चुनाव पर ANI से बात करते हुए कहा कि हमने ‘चलो पलटाई’ का नारा त्रिपुरा की स्थिति बदलने के लिए दिया था और आज हमने स्थिति को बदला भी दिया है। हमने बजट अच्छा करने के साथ ही हिंसा को समाप्त किया। नशे के कारोबार पर कठोरता से नकेल कसी है।

RELATED NEWS

PM Modi on NEET Paper Leak

NEET Paper Leak,: नीट पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा बयान,यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, छात्रों के भविष्य का सवाल

जुलाई 21, 2026
इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026

उन्होंने कहा कि PFI कैडर पर कई मामले थे कांग्रेस ने जिन्हें समाप्त करने का काम किया, जिसे कोर्ट ने रोका। हमने PFI को सफलतापूर्वक बैन किया। क्योंकि PFI देश में धर्मांधता और कट्टरता बढ़ाने वाला संगठन था। वे लोग एक प्रकार से आतंकवाद की सामग्री तैयार करने का काम कर रहे थे।

BJP के लिए डरने लायक…

शाह ने अडानी से जुड़े मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया है। कैबिनेट का सदस्य होने के नाते इस समय इस मुद्दे पर मेरा कुछ भी बोलना सही नहीं होगा। परन्तु इसमें बीजेपी के लिए कुछ छुपाने के लिए नहीं है और न ही हमें किसी बात से डरने की जरूरत है।

#WATCH सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया है। कैबिनेट का सदस्य होने के नाते इस समय इस मुद्दे पर मेरा कुछ भी बोलना सही नहीं होगा। परन्तु इसमें भाजपा के लिए कुछ छुपाने के लिए नहीं है और न ही किसी बात से डरने की जरूरत है: अडानी से जुड़े मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह pic.twitter.com/4YLKYA86Bd

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2023

2024 में कोई मुकाबला नहीं

वहीं आगामी लोकसभा चुनाव पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 2024 में कोई स्पर्धा नहीं है। देश एकतरफा मोदी के साथ आगे बढ़ रहा है। देश की जनता को तय करना है। अभी तक तो लोकसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी का लेबल जनता ने किसी को नहीं दिया है।

#WATCH 2024 में कोई स्पर्धा नहीं है, देश एकतरफा मोदी के साथ आगे बढ़ रहा है। देश की जनता को तय करना है, अभी तक तो लोकसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी का लेबल जनता ने किसी को नहीं दिया है: 2024 लोकसभा चुनाव पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह #AmitShahtoANI pic.twitter.com/JOyRZlDRyf

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2023

भारत G-20 की अध्यक्षता कर रहा है ऐसा में शाह से इसके बारे में सवाल पूछा जाना लाजमी था। जिसके जवाब नें उन्होंने कहा कि अगर मोदी जी के समय में G-20 का नेतृत्व भारत को मिला है और G-20 यशस्वी तरीके से संपन्न होता है तो इसका यश मोदी जी को मिलना ही चाहिए। क्यों न मिले? अगर प्रोडक्ट अच्छा है तो उसे गाजे बाजे के साथ मार्केट करना ही चाहिए। PM मोदी का काम देश और दुनिया के सामने गौरव के साथ रखा जाना चाहिए। क्योंकि ये पूरे भारत का गौरव है।

#WATCH अगर प्रोडक्ट अच्छा है तो उसे गाजे बाजे के साथ मार्केट करना ही चाहिए। PM मोदी का काम देश और दुनिया के सामने गौरव के साथ रखा जाना चाहिए। ये पूरे भारत का गौरव है: भारत द्वारा G-20 की अध्यक्षता करने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह pic.twitter.com/CWBCKHK0EM

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2023

संसद में एक्सपंज(अमर्यादित टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटा देना) पर ग्रह मंत्री बोले कि पहली बार एक्सपंज नहीं हुआ है। संसद की कार्यवाही एक्सपंज वाक्यों से भरी हुई है। संसद में नियमों के हिसाब से बहस करनी होती है। संसदीय भाषा में बात करनी होती है।

#WATCH पहली बार एक्सपंज नहीं हुआ है। संसद की कार्यवाही एक्सपंज वाक्यों से भरी पड़ी है। संसद में नियमों के हिसाब से बहस करनी होती है, संसदीय भाषा में करनी होती है: संसद में एक्सपंज(अमर्यादित टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटा देना) पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह #AmitShahtoANI pic.twitter.com/haUe0D1jtr

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2023
अमित शाह ने सवालों के जवाब मे आगे कहा कि बिहार और झारखंड में वामपंथी उग्रवाद लगभग समाप्त हो चुका है। मुझे विश्वास है कि कुछ ही समय में छत्तीसगढ़ में भी शांति बहाल करने में हम सफल होंगे। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से संबंधित सभी प्रकार के आंकड़े देंखे तो इस वक्त सबसे अच्छी स्थिति में हैं।

#WATCH बिहार और झारखंड में वामपंथी उग्रवाद लगभग समाप्त हो चुका है। मुझे विश्वास है कि छत्तीसगढ़ में भी कुछ ही समय में शांति बहाल करने में हम सफल होंगे। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से संबंधित सभी प्रकार के आंकड़े सबसे अच्छी स्थिति में हैं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह #AmitShahtoANI pic.twitter.com/B6izojP3RB

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2023
भाजपा द्वारा कई शहरों के नाम बदलने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एक भी शहर ऐसा नहीं है जिसका पुराना नाम न हो और बदला है। इसपर बहुत सोच समझकर हमारी सरकारों ने फैसले लिए हैं और हर सरकार का ये विधायी अधिकार है।
Tags: BJPNews1Indiaone-sided PM ModiPM Modireplied on Adani case
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

PM Modi on NEET Paper Leak

NEET Paper Leak,: नीट पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा बयान,यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, छात्रों के भविष्य का सवाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

PM Modi on NEET Paper Leak: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक मामले पर पहली बार स्पष्ट प्रतिक्रिया देते...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

Next Post

Whatsapp ने बढ़ाई शेयर लिमीट,इतनी फोटोज और वीडियो को कर सकेंगे एक साथ शेयर  

Ujjain Mahakal: महाकालेश्‍वर में चढ़ा महाशिवरात्रि का रंग, 9 दिन तक भगवान महाकाल का अलग-अलग रुपों में होगा श्रृंगार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist