सोमवार, अगस्त 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

पाकिस्तान खतरे से खाली नही, अमेरिका ने अपने नागरिकों को दी नहीं जाने की सलाह

by Web Desk
अक्टूबर 7, 2022
in बड़ी खबर, विदेश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन। अमेरिका ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान नहीं जाने की सलाह दी है। इस संबंध में यात्रा परामर्श जारी करते हुए अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में आतंकी हमलों की आशंका जताई है।

पूरी दुनिया में आतंकवाद को संरक्षण देने के लिए कुख्यात पाकिस्तान अब स्वयं आतंकी हमलों से डर रहा है। पाकिस्तान की सरकार द्वारा आतंकी हमले की आशंका जताने और सतर्कता बरतने के निर्देशों के बाद अब अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने भी अपने नागरिकों को पाकिस्तान नहीं जाने की सलाह दी है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी यात्रा परामर्श में अमेरिकी नागरिकों से पाकिस्तान और उसमें विशेषकर बलूचिस्तान और पूर्व संघ शासित कबायली क्षेत्र समेत खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों की यात्रा न करने को कहा गया है। यात्रा परामर्श में कहा गया है कि अमेरिकी नागरिक आतंकवाद और सांप्रदायिक हिंसा के कारण पाकिस्तान की यात्रा पर पुनर्विचार करें। कुछ इलाकों में खतरा बढ़ गया है। अमेरिकी विदेश मंंत्रालय द्वारा ऐसी चेतावनी तब जारी की जाती है, जब दीर्घकालिक या गंभीर स्थितियों के कारण यात्रियों की जान जोखिम में होती है। ऐसे में गैर-जरूरी यात्रा से बचना जरूरी समझा जाता है।

RELATED NEWS

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

अगस्त 2, 2026
SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

अगस्त 1, 2026

अमेरिका ने अपने नागरिकों को आतंकवाद और सशस्त्र संघर्ष की आशंका के कारण नियंत्रण रेखा के आसपास के क्षेत्रों में भी यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। परामर्श में साफ कहा है कि आतंकवादी बिना किसी चेतावनी के हमला कर सकते हैं। आतंकवादियों द्वारा परिवहन केंद्रों, बाजारों, सैन्य प्रतिष्ठानों, हवाई अड्डों, विश्वविद्यालयों, पर्यटन स्थलों, स्कूलों, अस्पतालों, पूजा स्थलों और सरकारी सुविधाओं को निशाना बनाने की बात कही गयी है। कहा गया है कि पहले भी आतंकवादी अमेरिकी राजनयिकों और राजनयिक प्रतिष्ठानों पर हमले कर चुके हैं, इसलिए अमेरिकी नागरिक पाकिस्तान की यात्रा न करें।

इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने भी पूरे देश के लिए आतंकी हमले की आशंका जताते हुए चेतावनी जारी की थी। पाकिस्तान सरकार द्वारा जारी की गयी चेतावनी में लोगों से सावधान रहने को कहा गया था। सरकार ने अधिकारियों को अत्यधिक सतर्कता बनाए रखने के आदेश भी जारी किए थे। पाकिस्तान सरकार द्वारा देश में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) द्वारा आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की आशंका जताई गयी थी।

Tags: americaamerica newsNews1IndiaPAKISTANpakistan News
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Broad Peak Avalanche: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित दुनिया की सबसे कठिन चोटियों में शामिल ब्रॉड पीक पर बड़ा...

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

SCO Summit 2027: पाकिस्तान ने संकेत दिया है कि वह वर्ष 2027 में इस्लामाबाद में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Next Post

भारतीय रेलवे ने माल ढुलाई में रचा इतिहास, पिछले साल की तुलना में 10.14 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Ram Setu का नया पोस्टर रिलीज, फिल्म की पूरी कास्ट साथ आई नज़र

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist