Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
पुलिस के छूटे पसीने, घर से स्कूल के लिए निकली चार छात्राएं तीन दिन से..

पुलिस के छूटे पसीने, घर से स्कूल के लिए निकली चार छात्राएं तीन दिन से लापता, नहीं हाथ लगा सुराग

बिजनौर। प्रदेश से लगातार गुमसूदगी खबरें आ रही है। ऐसी घटनाएं प्रशासन और शासन पर कई सवाल खड़े कर रहे है। ताजा मामला बिजनौर के नजीबाबाद का है। जहां एक ही परिवार की तीन किशोरी और उनकी एक सहेली लापता हो गई है। तीन तीसरे दिन भी चारों का कोई सुराग नहीं लग सका। हालांकि पुलिस ने उनके अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से छानबीन में जुटी है।

सीसीटीवी के आधार की जा रही तलाश

जानकारी के मुताबिक लापता युवतियों की पहचान निशा पुत्री अरविन्द सालवान उम्र करीब 17 वर्ष, वंशिका पुत्री अरविन्द सालवान उम्र करीब 13 वर्ष, आस्था पुत्री अनूप सालवान उम्र करीब 14 वर्ष, शिवानी पुत्री सुभाष उम्र करीब 14 वर्ष के रूप में की गई है।

चारों मंगलवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थीं। लेकिन स्कूल नहीं पहुंचीं। उसके बाद से चारों छात्राएं लापता हैं। पुलिस के अनुसार परिजनों ने किशोरियों के लापता होने को लेकर जब संपर्क किया तो तत्काल अपहरण किए जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 

वहीं थाना प्रभारी राधेश्याम का कहना है सीसीटीवी के आधार पर चारो लड़कियों की तलाश की जा रही है जल्द तलाश कर परिजनों को सौपा जायेगा। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। देखना होगा पुलिस कब तक चारों छात्राओं को खोजने में सफल हो पाती है।

ये भी पढ़े-Indian Railways: अक्टूबर में लागू होगा रेलवे का नया Schedule, बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, 395 किमी की दूरी दस घंटे में पूरी

Exit mobile version