Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

रेवड़ी कल्चर पर कोर्ट के बाहर सियासत तेज, केजरीवाल के बाद अब जयंत चौधरी ने पूछा ये सवाल

Web Desk by Web Desk
August 12, 2022
in देश, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में फ्रीबीज के खिलाफ दायर याचिका के बाद विपक्षी पार्टियों ने इस मुद्दे पर कोर्ट के बाहर बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है। वकील अश्विनी उपाध्याय के द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल इस याचिका के माध्यम से कोर्ट से ये मांग की गई है कि चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए ‘मुफ्त’ का वादा करने वाले राजनीतिक दलों पर प्रतिबंध लगाया जाये। इस याचिका पर अभी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा था कि चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों राजनीतिक दलों द्वारा उपहार का वादा और उसे बांटना एक गंभीर मुद्दा है। अब इस मुद्दे पर कोर्ट के बाहर राजनीतिक दलों में लड़ाई छिड़ गई है। ताजा हमला आरएलडी सुप्रीमों जयंत चौधरी ने किया है।

आरएलडी चीफ जयंत चौधरी ने सीजेआई पर ही सवाल खड़े खड़े किए हैं। जयंत चौधरी ने ट्वीट कर पूछा है कि भारत के माननीय चीफ जस्टिस को कौन-कौन सी ‘फ्रीबीज’ मिलती हैं।

RELATED NEWS

Rouse Avenue Court: आबकारी नीति मामले में केजरीवाल और सिसोदिया को राहत, जानिए  दोनों को ‘बरी’ करने वाले जज कौन हैं?

Rouse Avenue Court: आबकारी नीति मामले में केजरीवाल और सिसोदिया को राहत, जानिए दोनों को ‘बरी’ करने वाले जज कौन हैं?

February 28, 2026
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal : ‘इस सरकार के सारे इंजन फेल…’क्लाउड सीडिंग फेल होने पर केजरीवाल ने दिल्ली सरकार को सुनाई खरी-खरी…

October 29, 2025

जयंत चौधरी ने इस मामले में एक के बाद एक ट्वीट में पूछा, ”प्रधानमंत्री जी को बताना चाहिए क्या अग्निपथ भी रेवड़ी नहीं है?”

https://twitter.com/jayantrld/status/1557793498765488128?s=20&t=VxIHoIbNrkoUtiH5mqf1-w

इससे पहले आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और उनकी पूरी पार्टी बीजेपी के चुनावी वादों पर निशाना साधते हुए सवाल कर रही है कि क्या ये रेवड़ी नहीं है। आम आदमी पार्टी ने हाल ही में योगी सरकार के 60 वर्ष से उपर की महिलाओं के बस में फ्री यात्रा करने की योजना पर निशाना साधा रहै।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1556909315818065920?s=20&t=0q6HgNMqMfBhmBsosgeqPA

क्या है मामला?

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में फ्रीबीज के खिलाफ याचिका दायर की गई है। यानी चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए ‘मुफ्त’ का वादा करने वाले राजनीतिक दलों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा था कि चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा उपहार का वादा और उसे बांटना एक गंभीर मुद्दा है। इससे अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है।

जयंत चौधरी का हमला

अब इस मामले में जयंत चौधरी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने सीजेआई को बताया कि चुनाव के दौरान किए गए ज्यादातर वादों को घोषणापत्र का हिस्सा नहीं बनाया जाता। यह बीजेपी के लिए सही हो सकता है, लेकिन हमारे लिए नहीं विधानसभा चुनाव में रैलियों के दौरान किए गए सभी वादों को हमने घोषणा पत्र में शामिल किया था। 

राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने कहा, जब पार्टियां घोषणापत्र घोषणापत्र घोषित किए बिना चुनाव प्रचार शुरू करती हैं, तभी ये समस्याएं पैदा होती हैं। हमने विशेषज्ञ और सार्वजनिक प्रतिक्रिया पर आधारित एक घोषणापत्र, सम समय पर घोषित किया था, ताकि मतदाता प्रमुख मुद्दों को समझ सकें. वादे लोकतांत्रिक मतदान प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखने के लिए अभिन्न हैं।

चौधरी ने कहा सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी काफी साहसिक लगती है लेकिन सही भावना में नहीं है। समाज के निचले हिस्से को सीधे हस्तक्षेप की आवश्यकता है चाहे वह राशन में हो या वित्तीय सहायता के माध्यम से। यह जीवन के अधिकार सहित मौलिक अधिकारों के संरक्षण से संबंधित है। 

Tags: AAPARVIND KEJRIWALArvind Kejriwal NewsNews1India
Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Rouse Avenue Court: आबकारी नीति मामले में केजरीवाल और सिसोदिया को राहत, जानिए  दोनों को ‘बरी’ करने वाले जज कौन हैं?

Rouse Avenue Court: आबकारी नीति मामले में केजरीवाल और सिसोदिया को राहत, जानिए दोनों को ‘बरी’ करने वाले जज कौन हैं?

by SYED BUSHRA
February 28, 2026

Rouse Avenue Court Big Decision: दिल्ली की राउज़ एवेन्यू अदालत से आई खबर ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम...

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal : ‘इस सरकार के सारे इंजन फेल…’क्लाउड सीडिंग फेल होने पर केजरीवाल ने दिल्ली सरकार को सुनाई खरी-खरी…

by Gulshan
October 29, 2025

Arvind Kejriwal : दिल्ली में प्रदूषण से राहत दिलाने के उद्देश्य से की गई क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम वर्षा) की पहल...

Arvind Kejriwal

CJI गवई पर जूता फेंकने वाले वकील पर कड़ी कार्रवाई की मांग, केजरीवाल बोले– कानून से ऊपर कोई नहीं!

by Gulshan
October 8, 2025

Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य...

Arvind Kejriwal

गोवा में AAP ने कांग्रेस से तोड़े रिश्ते, गठबंधन से इनकार कर लगाए गंभीर आरोप!

by Gulshan
October 5, 2025

Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी (AAP) ने गोवा की सियासत को लेकर एक अहम घोषणा करते हुए यह स्पष्ट...

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Dhirendra Shastri’s Religious Event Cancelled in Agra: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की धर्मसभा शनिवार को आगरा में होनी...

Next Post

UP : महावीरी झंडा जुलूस में हुई चाकूबाजी में युवक की मौत

CM योगी ने बांदा नाव दुर्घटना पर शोक जताते हुए अब उठाया ये कदम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist