News1India

Pratapgarh: अतिक्रमण पर चला बाबा का बुलडोजर, भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे EO

बाबा योगी आदित्यनाथ बुलडोजर जहां भी चलता है वहां भ्रष्टाचार घुटने टेक  देता है। आज कल तो बाबा का बुलडोजर हर मरज की दवा बना हुआ है। देश से लेकर विदेशों तक इसी के चर्चे है। एक बार फिर बाबा का बुलडोजर एक्शन मोड में नजर आया है। ताजा मामला यूपी के प्रतापगढ़ का है। जहां अवैध कब्जे को बुलडोजर  को हटा दिया गया है। आपको बाता दें कि प्रतापगढ़ में दो साल पगलि अब्दुल सलाम कुरैशी नाम के किसी शख्स ने अवैध कब्जा कर किया था। मुनीर शेख के घर के सामने अब्दुल सलाम कुरैशी ने कब्जा किया था।

जिसके बाद मुनीर शेख ने अवैध कब्जा की शिकायत कुंडा एसडीएम को की। मामले की जांच के बाद एसडीएम ने अवैध अतिक्रमण हटवाने के लिए नगर पालिका ईओ को आदेश दिया। नगर पालिका ईओ कर्मचारियों और भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर अवैध अतिक्रमण हटाने पहुँचे। इस पर एक्शन लेते हुए भारी पुलिस बल के साथ मानिकपुर नगर पंचायत में अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया दिया गया है।

इस दौरन मौके पर लोगों की भारी भीड़ नजर आई। वहीं कुछ लोग  अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते नजर आए। इन तस्वीरों में आप देख सकते है कि तरह से बाबा का बुलडोजर भ्रष्टाचार का सफाया कर रहा है।

ये कोई पहली बार नहीं जब प्रदेश मेें अवैध अतिक्रमण को हटाया गया हो। आए दिन भ्रष्टाचार के सफाए के लिए बाबा का बुलडोजर निलकता है।

ये भी पढ़े-Bjp से गठबंधन पर बोले शिवपाल, हाथ बढ़ाएंगे तो कंधे से कंधा मिला कर चलेंगे, सपा में जाना तो ऐतिहासिक भूल थी

Exit mobile version