Wednesday, February 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Prayagraj: 24 घंटे… 3 बड़े खुलासे, योगी सरकार के महामंत्री की चेतावनी से डरे उमेश के हत्यारे, जानें JPS राठौर ने ऐसा क्या कहा

Anu Kadyan by Anu Kadyan
March 1, 2023
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज गोलीकांड मामले में यूपी बीजेपी के महामंत्री जेपीएस राठौर ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि मैं अपराधियों से कहना चाहता हूं कि अगर पकड़े जाने पर बहुत हाय तौबा न करें। गाड़ी पलट भी सकती है, ऐसा हुआ तो इसके जिम्मेदार वो खुद होंगे। उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री जी ने सदन में कहा था कि मिट्टी में मिला देंगे, इसकी शुरुआत हो चुकी है। किसी भी आपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। अपराध कोई भी हो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपने देखा प्रयागराज में सभी डरे हुए हैं।”

दोषी किसी भी दल का होगा बख्शा नहीं जाएगा

वहीं आरोपियों में शामिल सदाकत खान की बीजेपी नेता के पति के साथ फोटो को लेकर बोलते हुए जेपीएस राठौर ने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। दोषी किसी भी दल का होगा बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED NEWS

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026
Prayagraj

केपी कॉलेज के पास IAF विमान क्रैश, पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

January 21, 2026

फिलहाल पुलिस हत्याकांड में अतीक अहमद के करीबी बिरयानी शॉप संचालक की भी जांच कर रही है। दरअसल घटना में जिस क्रेटा कार का इस्तेमाल किया गया था। वह बिरयानी शॉप के मालिक नफीस अहमद की थी। नफीस ने कुछ महीने पहले ही इसे रुखसार नाम की एक महिला को बेच दिया था।

उमेश पाल हत्याकांड में शामिल थे इतने शूटर

इस मामले में पिछले 24 घंटों में 3 बड़े खुलासे हुए हैं। पहला ये कि प्रयागराज के उमेश हत्याकांड में 6 नहीं 13 शूटर थे। इनमें से 7 बैकअप में इंतजार कर रहे थे। वहीं दूसरा बड़ा खुलासा ये है कि हत्या की साजिश मुस्लिम हॉस्टल में रची गई थी। तीसरा खुलासे में पता लगा है कि साजिश में अहम रोल अहमदाबाद के साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद और बरेली जेल में उसके भाई अशरफ का था। दोनों जेल से ही वॉट्सऐप कॉल के जरिए अपने गुर्गों से जुड़ते थे।

ये खुलासा इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील और हत्या में शामिल सदाकत खान ने पूछताछ के दौरान किया है। सदाकत को STF ने सोमवार को गोरखपुर से गिरफ्तार किया है। जहां से वह नेपाल भागने की फिराक में था। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल के कमरा नंबर 36 में अवैध रूप से रह रहा था। जहां उमेश पाल की हत्या की साजिश रची गई।

अतीक की पत्नी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में लगाई याचिका,कहा…

पुलिस के हाथ दो बड़ी कामयाबी लगी है। पहली-अतीक अहमद के ड्राइवर अरबाज का एनकाउंटर और दूसरी- सदाकत खान को गिरफ्तारी। फिलहाल पुलिस बाकि लोगों की तलाश कर रही है। इस बीच अतीक की पत्नी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका लगाते हुए कहा है कि उसके बेटों का सुराग नहीं मिल रहा है।

वहीं वकील सदाकत खान का सपा कनेक्शन सामने आया है। उसकी सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ एक ग्रुप फोटो सामने आई है, जिसमें वह अखिलेश के साथ हाथ मिलाते दिखाई दे रहे हैं। सदाकत की गिरफ्तारी के बाद यह फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सपा पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकी अभी सपा की तरफ से इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सदाकत अतीक के खास शूटर मोहम्मद गुलाम का दाहिना हाथ है।

Tags: JPS RathoreNews1IndiaPrayagrajUmesh Pal Murder CaseUttar PradeshYogi Government
Share196Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Prayagraj

केपी कॉलेज के पास IAF विमान क्रैश, पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

by Mayank Yadav
January 21, 2026

Prayagraj IAF Trainee Aircraft Crash: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब भारतीय वायुसेना...

Prayagraj

IAS साहिबा की कोठी और ‘रंगीन’ रातें: हर कमरे में मिलीं लड़कियां, छापेमारी में हुआ गंदा खेल!

by Mayank Yadav
January 5, 2026

Prayagraj Sex Racket: प्रयागराज के कीडगंज इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला आईएएस (IAS) अधिकारी...

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

Prayagraj Gas leak

कार की टक्कर से टैंकर से प्रोपीलीन गैस लीक, हाईवे पर 20 KM लंबा जाम, बड़ा हादसा टला

by Mayank Yadav
December 12, 2025

Prayagraj Gas leak: यूपी के प्रयागराज में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बुधवार को एक बड़ा संकट तब टल गया जब एनएचएआई...

Next Post

Chardham Yatra 2023: केदारनाथ पैदल मार्ग पर चलने वालों को होगी दिक्कत, घोड़े-खच्चरों की संख्या की गई कम

अब मार्केट में होगा धमाका जल्द होगी MAHINDRA की ये शानदार कार लॉन्च

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist