रविवार, सितम्बर 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Chardham Yatra 2023: केदारनाथ पैदल मार्ग पर चलने वालों को होगी दिक्कत, घोड़े-खच्चरों की संख्या की गई कम

by Juhi Tomer
मार्च 1, 2023
in उत्तराखंड, एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंंड में चारधाम यात्रा 2023 यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही शुरू होने जा रही हैं। लिहाजा, अभी से ही यात्रा व्यवस्थाओं को मुकम्मल किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस महकमे ने भी यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर पूरा रोडमैप तैयार कर लिया है। जिसके तहत न सिर्फ चारधाम यात्रा रूटों पर भारी भरकम पुलिस बल की तैनाती कि जाएगी बल्कि ड्रोन के माध्यम से भी भीड़ और श्रद्धालुओं की लाइनों की निगरानी रखी जाएगी। वहीं, इस बार केदारनाथ यात्रा मार्ग पर केवल 5 हजार घोड़े खच्चर संचालित होंगे। विश्व विख्यात केदारनाथ धाम की यात्रा में इस बार प्रशासन एक नई पहल करने जा रहा है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चलने वाले घोड़े-खच्चरों की संख्या इस बार पहले से ही निर्धारित की जा रही है। पैदल मार्ग पर इस बार मात्र पांच हजार घोड़े-खच्चर ही संचालित होंगे और ये पांच हजार घोड़े-खच्चर रुद्रप्रयाग जनपद के स्थानीय लोगों के होंगे। यदि बाहर से यहां घोड़े-खच्चर आते हैं तो उन्हें पैदल यात्रा मार्ग पर संचालन की अनुमति नहीं दी जायेगी। अगर यहां के घोड़े-खच्चरों की संख्या पांच हजार से कम होती है तो बाहरी घोड़े-खच्चरों का संचालन रोस्टर के अनुसार किया जायेगा।

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर केवल 5 हजार घोड़े खच्चर संचालित होंगे

विश्व विख्यात केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन में सबसे अधिक दिक्कतें घोड़े-खच्चर करते हैं। एक ही पैदल रास्ता होने से जहां पैदल चलने वाले यात्रियों को घोड़े-खच्चरों के कारण दिक्कतें होती हैं तो वहीं घोड़े-खच्चरों की लीद के कारण पैदल मार्ग पर जगह-जगह गंदगी की भरमार भी हो जाती है। कई बार यात्रा मार्ग पर पैदल आवाजाही करने वाले यात्री पर घोड़े-खच्चरों का धक्का लग जाने के कारण खाई में गिरने से यात्रियों की मौते भी हो जाती हैं।

RELATED NEWS

Haridwar Clean-Up: हरिद्वार कावड़ मेला में पहुंचे 4.80 करोड़ कांवड़िये , पीछे छोड़ा 7 हजार टन कचरा, सफाई में जुटा प्रशासन

Haridwar Clean-Up: हरिद्वार कावड़ मेला में पहुंचे 4.80 करोड़ कांवड़िये , पीछे छोड़ा 7 हजार टन कचरा, सफाई में जुटा प्रशासन

अगस्त 12, 2026
नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

जून 13, 2026

वहीं घोड़े-खच्चरों से होने वाली परेशानियों को कम करने के लिये इस बार प्रशासन घोड़े-खच्चरों की समिति संख्या रखने जा रहा है। पिछले यात्रा सीजन में जहां आठ हजार घोड़े-खच्चरों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। वहीं इस बार मात्र पांच हजार घोड़े-खच्चरों का ही रजिस्ट्रेशन होगा। इन पांच हजार घोड़े-खच्चरों के संचालन में सबसे पहली प्राथमिकता रुद्रप्रयाग जनपद के लोगों को दी जायेगी। यदि जनपद में ही पांच हजार घोड़े-खच्चर हो जाते हैं तो अन्य जिलों या प्रदेशों के घोड़े-खच्चरों का संचालन केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर नहीं होगा। पैदल यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों का संचालन समिति संख्या में होने से जहां घोड़े-खच्चरों की मौते कम होंगी, वहीं पैदल मार्ग पर गंदगी की भरमार भी नहीं होगी और पैदल चलने वाले यात्रियों की दिक्कतें भी कुछ हद तक दूर होंगी।

पेदल चलने वाले यात्रियों को नहीं होगी दिक्कत

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि इस बार सिमित संख्या में पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों का संचालन होगा। घोड़े-खच्चरों के संचालन में पहली प्राथमिकता जनपद के लोगों को दी जायेगी। उन्होंने कहा कि घोड़े-खच्चरों का संचालन सिमित संख्या में होने से जहां पैदल मार्ग पर गंदगी कम होगी, वहीं पैदल चलने वाले यात्रियों को भी दिक्कतें नहीं होंगी।

Tags: Chardham Yatra 2023kedarnath dhamKedarnath yatra 2023latest news of Badrinathlatest news of Chardham Yatra 2023latest news of GangotriLatest news of KedarnathLatest news of Uttarakhand DhamLatest news of YamunotriUttarakhand News
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Haridwar Clean-Up: हरिद्वार कावड़ मेला में पहुंचे 4.80 करोड़ कांवड़िये , पीछे छोड़ा 7 हजार टन कचरा, सफाई में जुटा प्रशासन

Haridwar Clean-Up: हरिद्वार कावड़ मेला में पहुंचे 4.80 करोड़ कांवड़िये , पीछे छोड़ा 7 हजार टन कचरा, सफाई में जुटा प्रशासन

by SYED BUSHRA
अगस्त 12, 2026

Haridwar Kanwar Yatra :हरिद्वार में इस बार कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ देखने को मिली। पुलिस-प्रशासन के...

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

by Sadaf Farooqui
जून 13, 2026

Agniveer Rohit Singh: उत्तराखंड के टिहरी जनपद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भिलंगना ब्लॉक के मेंडू सिंदवालगांव निवासी...

Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

by SYED BUSHRA
मई 22, 2026

Family Trip Turns Into Tragedy: नैनीताल की खूबसूरत वादियां इस बार एक परिवार के लिए दर्द की याद बन गईं।...

Uttarakhand Bus Accident Almora

Uttarakhand Bus Accident: अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा ,खाई में गिरी बस, 6 की मौत कई घायल, राहत-बचाव कार्य जारी

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 30, 2025

Uttarakhand Bus Accident Almora:उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भिकियासैंण-विनायक...

Banana Purchase Scam in Uttarakhand

Uttarakhand में 35 लाख के केले का झमेला, हाई कोर्ट ने BCCI को क्यों भेजा नोटिस, क्या है पूरा मामला

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2025

Bananas in Uttarakhand: अगर कोई कहे कि खिलाड़ियों के लिए 35 लाख रुपये के केले खरीदे गए हैं तो आपको...

Next Post

अब मार्केट में होगा धमाका जल्द होगी MAHINDRA की ये शानदार कार लॉन्च

नशे में टल्ली तीन दोस्तों के बीच हुआ विवाद, एक को चाकू घोंपकर... दो हुए फरार, मृतक पुलिस के लिए करता था ये काम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In