Thursday, February 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

अतीक अहमद की पत्नी ने खेला दांव! सीएम योगी को लिखी चिट्ठी, कहा- दो अफसरों ने ली मेरे पति की हत्या की सुपारी

Juhi Tomer by Juhi Tomer
February 27, 2023
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, क्राइम, बड़ी खबर, विशेष
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनकी सुरक्षा में तैनात सिपाही की सरेआम हत्या के मामले में पूर्व सांसद अतीक अहमद के परिवार पर शिकंजा कसता जा रहा है। जहां कल बसपा विधायक राजू पाल की पत्नी सीएम योगी से अतीक अहमद की धमकी से घबराकर सुरक्षा कि मांग की है। वहीं अब परिवार को घिरता देख अतीक अहमद की पत्नी और बहुजन समाडज पार्टी नेत्री शाइस्ता परवीन ने प्रयागराज के सीजेम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।

शाइस्ता परवीन ने धूमनगंज थाने की पुलिस पर लगाया आरोप

बता दें कि शाइस्ता परवीन ने धूमनगंज थाने की पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनके बेटों को पुलिस शुक्रवार की रात घर से उठाकर ले गई है और अभी तक उनका कोा भी पता नहीं चल पा रहा है। वहीं थाने की पुलिस के द्वारा कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। शाइस्ता परिवन ने कोर्ट से कहा कि इस मामले में थाना धूमनगंज से रिपोर्ट मांग ली जाए और आवश्यक कार्यवाही करें। इसके साथ ही पूर्व सासंद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा और एडीजि एसटीएफ अमिताभ यश पर विरोधियों से मिलकर पति अतीक अहमद और अतीक के छोटे भाई अशरफ की हत्या की सुपारी लेने का आरोप लगाया है।

RELATED NEWS

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

February 9, 2026
Akhilesh Yadav

दीदी की ‘शक्ति’, अखिलेश की ‘भक्ति’: कोलकाता में भाजपा के खिलाफ महा-शपथ!

January 27, 2026

शाइस्ता परवीन ने योगी आदित्यना को लिखी चिट्ठी

शाइस्ता परवीन ने योगी आदित्यना को जो चिट्ठी लिखी है उसमें कहा है कि बसपा से महापौर का प्रत्याशी घोषित करने के बाद से यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने महापौर का पद अपने पास रखने के लिए हम लोगों को चुनाव से दूर करने के लिए साजिश रखना शुरू कर दिया था, उसी साजिश के परिणाम स्वरूप एक ऐसे व्यक्ति की हत्या करवाई जिसकी हत्या का आरोप मेरे पति पर लगना अवश्यंभावी था। इतना ही नहीं शाइस्त परवीन ने आगे कहा कहा कि रिमांड के बहाने अतीक अहमद और अशरफ को अहमदाबाद और बरेली जेल से बुलाकर रास्ते में हत्या करवाने की अशंका जताई है। शाइस्ता परवीन ने उमेश पाल हत्याकांड में दर्ज केस की सीबीआई से जांच करवाने की मांग रखी वहीं पुलिस कस्टडी में लिए गए बेटे अहजम और आबान को रिहा करने के लिए गुहार भी लगाई है।

अतीक अहमद ने ही हत्याकांड की साजिश रची!

बता दें कि इस वक्त अतीक अहमद गुजरात की साबरमती जेल में बंद है और वहीं पुलिस भी उमेश की हत्या को लेकर अतीक से पूछताछ कर रही है। सूत्रों का कहना है कि साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद ने ही हत्याकांड की साजिश रची थी। वहीं अतीक अहमद के करीबी प्रॉपर्टी डीलर के डील में उमेश पाल लगातार अड़ंगा डालने लगा था। इस मामले को लेकर यूपी एसटीएप को घटनास्थल से कई अहम सबूत मिले हैं।

जानिए क्या है राजू पाल केस

2005 में अतीक अहमद ने यूपी की फूलपूर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की थी। इससे पहले अतीक अहमद इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक थे, लेकिन सांसद बन जाने के बाद उन्होंने सीट खाली कर दी थी। इस सीट खाली होने पर हुए सपा ने अतीक अहमद के छोटे भाई अशरफ को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन इस चुनाव में बसपा उम्मीदवार राजू पाल के भाई अशरफ को हरा दिया था। पहली बार विधायक बने राजू पाल की कुछ महीने बाद ही 25 जनवरी 2005 को दिनदहाड़े गोला मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में देवी पाल और संदीप नाम के लोगो की भी मौंंत हुई थी। इस मामले में अतीक अहमद मुख्य आरोपी है।

उमेश पाल और गनर की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

आपको बता दें कि प्रयागराज में शुक्रवार को उमेश पाल और उसके गनर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वही उमेश पाल राजूपाल हत्याकांड में गवाह थे। उमेश के गाड़ी से उतरते ही बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी थी। इस दौरान उनकी और उनके गनर की गोली लगने से मौत हो गई। बदमाशों ने इस हत्याकांड को 44 सेकेंड में अंजाम दिया था। वहीं राजू पाल हत्यकांड के एक उमेश ही मुख्य गवाह थे। उमेश पाल की हत्या का आरोप भी अतीक अहमद के साथ ही अतीक के भाई, पत्नी शाइसता और दोने बेटों पर लगा हैं।

Tags: Akhilesh Yadavatiq ahmed caseatique ahmadatique ahmad ahmedabadatique ahmedBreaking News Todaycm yogi on atique ahmadLatest Newslatest news in hindiLatest News Todaylatest up newsmla pooja paloneindia hindiPooja Palpooja pal top newsprayagraj umesh casequint hindisp mla pooja palthe quint hindiumesh pal hatyakandumesh pal top newsUP Newsuttar preadesh prayagrajYogi Adityanathyogi adityanath on atique ahmadyogi adityanath on prayagraj
Share197Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Akhilesh Yadav

दीदी की ‘शक्ति’, अखिलेश की ‘भक्ति’: कोलकाता में भाजपा के खिलाफ महा-शपथ!

by Mayank Yadav
January 27, 2026

Akhilesh Yadav support Mamata Banerjee: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की...

child dressed as yogi adityanath

Child Yogi: बाल योगी बना आकर्षण का केंद्र, प्रभात फेरी में 10 साल के बच्चे ने किसका रूप धर जीता सबका दिल

by SYED BUSHRA
January 27, 2026

Child Yogi Steals the Show: मौका था बस्ती की एक भव्य प्रभात फेरी का, जहां आमतौर पर लोगों की नजर...

Akhilesh Yadav

संगम पर संग्राम! बिना नहाए लौटे शंकराचार्य, अखिलेश बोले- ‘क्या इसका दोष भी AI पर मढ़ेंगे?’

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Akhilesh Yadav Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संगम नगरी प्रयागराज में उस समय तनाव व्याप्त हो...

Akhilesh Yadav

स्वदेशी का नारा, चीनी नेताओं से याराना: डेलिगेशन की संघ से मुलाकात पर भड़के अखिलेश यादव।

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Akhilesh Yadav slam RSS on CPC delegation: जनवरी 2026 में भारत और चीन के रिश्तों में आई हालिया गर्माहट के...

Next Post

Meerut: बड़ी बहन के साथ ससुराल में हो रही थी मारपीट, बीच-बचाव में पहुंची छोटी बहन का रॉड से फोड़ा सिर

549 रूपये में ले आए Infinix का ये स्मार्टफोन, जानें शानदार ऑफर के बारें में

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist