Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
पराली को लेकर मचा हाहाकार तो सामने आए केजरीवाल और भगवंत मान, कही ये बड़ी बातें

Delhi Pollution: पराली को लेकर मचा हाहाकार तो सामने आए केजरीवाल और भगवंत मान, कही ये बड़ी बातें

दिल्ली मे प्रदूषण का कहर इस तरह से बरप रहा है कि आए दिन दिल्ली वासियों के लिए हवा में सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है और सेहत के लिए खतरनाक बनता जा रहा है। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत माने ने आज प्रेस वार्ता कि जिसमें उन्होंने कहा की शनिवार से प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा 5 वी क्लास से ऊपर की कक्षाओं की आउटडोर एक्टिविटीज बंद होंगी। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में ऑड ईवन लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है।

केजरीवाल ने कहा पराली के लिए हम जिम्मेंदार

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ प्रेस वार्ता कर पंजाब में पराली जलाने पर भी चर्चा कि। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में पराली जलाने के लिए हम जिम्मेंदार है। हम इस मामले में राजनीति नहीं करना चाहतें हैं, ये वक्त आरोप लगाने का नहीं है बल्कि समस्या का हल निकालने का है। वहीं बाकी राज्य के लिए केंद्र सरकार आगे आए जिससे उत्तर भारत को इससे बचाया जाए। केंद्र सरकार इस परेशानी के समाधान का नेतृत्व करे इस मुद्दे पर एक संयुक्त बैठक होनी चाहिए। केजरीवाल ने आगे कहा कि पंजाब में पराली जल रही है हम मानते है। मगर इसके लिए किसान जिम्मेदार नहीं हैं। उसे तो समाधान चाहिए। अगर उन्हें समाधान मिल जाएगा तो वे पराली जलाना छोड़ देंगे।

किसान खुद भी पराली जलाना नहीं चाहते – भगवंत मान

इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि किसान खुद भी पराली जलाना नहीं चाहते है। धान और गेंहू की फसल में दस-बारह दिन का फर्क होता है। ऐसे में उनके पास सिर्फ जलाने का ऑप्शन होता है। हमने एक लाख से ज्यादा मशीनों की व्यवस्था की। एक ऐप के जरिए आस,पास की मशीनें पता कर सकते हैं। पंचायतों को जागरूक किया। 124 गावों ने पंचायत बुलाकर प्रस्ताव पास किया कि पराली नहीं जलाएंगे, लेकिन जल रही है तो हम जिम्मेदारी ले रहे है।

भगवंत मान ने कहा कि किसानों को फसलों के पैसे मिलने में कोई कमी नहीं है। हम शान से कहते है कि रिकार्ड धान पेदा हुआ। ऐसे में उतनी पराली भी तो आएगी। हमने बायो प्लांट का उद्घाटन किया। वो 47 हजार एकड़ की पराली उठाएगा लेकिन पंजाब में 75 लाख एकड़ में धान की खेती होती है। ऐसे और प्लांट चाहिए। हम अगले साल नवंबर तक इसका समाधान कर सकते हैं। जिम्मेदारी लेते हुए हमने बहुत कोशिशें की हैं, लेकिन यह किसी एक की ही जिम्मेदारी नहीं है। पूरे उत्तर भारत की प्रॉब्लम है। हम कोशिश करेंगे कि कोई और फसल से किसान का फायदा हो। केंद्र सरकार को मिलकर इस पर विचार विमर्श करना चाहिए। बतौर सीएम पंजाब मैं आश्वासन भी देता हूं और जिम्मेदारी भी लेता हूं. हम किसानों के साथ बैठकर प्लान कर रहे हैं.

Exit mobile version