News1India

हर घर तिरंगा अभियान में जुटे मेरठ जेल के बंदी, ज़िला कारागार में तैयार किए जा रहे झंडे

मेरठ: 15 अगस्त को देखते हुए मेरठ जिला प्रशासन ने झंडा अभियान को धार देने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जहाँ, अकेले जिला कारागार में 10,000 तिरंगा बनाए जा रहे हैं, जबकि पूरे मेरठ जनपद में 500000 तिरंगा घरों पर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। दरअसल, मेरठ जिला कारागार में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि मेरठ जिला कारागार में 10,000 तिरंगा बनाए जा रहे हैं। इसी प्रकार अपने समूह से तिरंगा बनवाए जा रहे हैं। मेरठ जनपद में 500000 घरों पर तिरंगा लहराने का लक्ष्य 15 अगस्त पर रखा गया है, आजादी की 76वीं सालगिरह को इस बार ऐतिहासिक बनाने के लिए मेरठ जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इस बार 500000 घरों पर जिला प्रशासन के माध्यम से तिरंगा लहराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा मेरठ की आवाम खुद से अपने घरों पर तिरंगा लहरायेंगे। अगर 15 अगस्त के दिन हेलीकॉप्टर के माध्यम से मेरठ को देखा जाएगा तो हर घर पर तिरंगा देखा जा सकेगा।

इस अभियान को धार देने के लिए बाकायदा मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी जिला कारागार पहुंचे और कामकाज का जायजा लिया। जिला कारागार में बड़ी तादाद में कारीगर तिरंगा बना रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि तिरंगा बनाने से ना केवल जिला कारागार में बंदियों को रोजगार मिलेगा बल्कि बंदियों के दिल में भी देशभक्ति की भावना उत्पन्न होगी।

Exit mobile version