शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को किया भगोड़ा घोषित, पिता ने पुलिस पर उठाए सवाल, कहा- ‘मेरे बेटे को उसी वक्त क्यों नहीं गिरफ्तार किया…?,

by Juhi Tomer
मार्च 19, 2023
in एडिटर चॉइस, देश, पंजाब, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Amritpal Singh: खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। साथ ही पुलिस ने अमृतपाल के खिलाफ शनिवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए उसके 78 करीबीयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है। वहीं पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर को देखते हुए आज दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई है।

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित किया

वहीं सात जिलों की पुलिस ने उस स्थान को घेर रखा है जहां उसके छुपे होने की संभावना है। जालंधर कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। उसकी दो कारों को जब्त कर लिया गया है और उसके गैंगमैनों को पकड़ा गया है। उनके हथियारों की वैधता की जांच की जा रही है और मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस के जवान जुटे हुए हैं। अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

RELATED NEWS

Amritpal की गिरफ्तारी के बाद CM Mann ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- हम एजेंडा पॉलिटिक्स नहीं करते..

अप्रैल 23, 2023

Amritpal Singh Arrest : अमृतपाल सिंह पर लगाया गया NSA, जानें कब और क्यों लगाया जाता है?

अप्रैल 23, 2023

Punjab | Security enhanced across the state as searches continue to nab Khalistani sympathiser ‘Waris Punjab De’ chief Amritpal Singh who is currently on the run.

Visuals from Jalandhar- Moga Road where checking of vehicles being done by police. pic.twitter.com/DMYHeCOoa6

— ANI (@ANI) March 19, 2023

पिता ने उठाए पुलिस पर सवाल

इस बीच अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह का बयान भी सामने आया है। तरसेम ने मीडिया के सामने बातचीत करते हुए बताया कि अमृतपाल फरार है या गिरफ्तार हो चुका है, उन्हें फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। तरसेम ने कहा कि वह चाहते हैं कि अमृतपाल के बारे में कोई सही जानकारी मिल जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके घर में 3 से 4 घंटे सर्चिंग की। पुलिस टीम के साथ एसएसपी लेवल के सीनियर अफसर भी साथ आए थे। उन्हें घर से कोई भी गैरकानूनी सामान नहीं मिला। तरसेम ने आगे कहा कि पुलिस की टीम कह रही थी कि वे अमृतपाल को गिरफ्तार करने आए हैं। उन्होंने सवाल किया कि पुलिस ने अमृतपाल के कई बॉडीगार्ड को गिरफ्तार कर चुकी है। उसके चाचा हरजीत सिंह, ड्राइवर हरप्रीत, गुर औजाला, तूफान सिंह और पपलप्रीत सिंह फरार हैं।

#WATCH | Amritsar: We don't have correct info about him (Amritpal Singh). Police conducted searches for 3-4 hours at our house. They didn't find anything illegal…Police should have arrested him when he left from the house…: Tarsem Singh, Father of Amritpal Singh to ANI pic.twitter.com/QACVqh1FkX

— ANI (@ANI) March 18, 2023
तरसेम सिंह का कहना है कि उनका बेटा युवाओं को नशे से दूर होने में मदद करता है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह गलत हो रहा है औक उनके बेटे के साथ कुछ भी हो सकता है। आपको बता दें कि शनिवार को जब अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किए जाने की खबरें चर्चा में आई तो एक वीडियो सामने आया जिसमें अमृतपाल सिंह गाड़ी में बैठकर भाग रहा है और उसके साथी लोगों से अपील लकर रहे हैं कि वे एकजुट हों।
Tags: "Amritpal SinghAmritpal Singh ArrestAmritpal Singh FararAmritpal Singh fatherAmritpal Singh Kaha haiAmritpal Singh kaun haiAmritpal Singh khalistanAmritpal Singh PunjabAmritpal Singh punjab policeAmritpal Singh viral video
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Amritpal की गिरफ्तारी के बाद CM Mann ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- हम एजेंडा पॉलिटिक्स नहीं करते..

by Ayushi Dhyani
अप्रैल 23, 2023

चंडीगढ़: 18 मार्च से फरार चल रहे भगोड़े अमृतपाल सिंह को आज पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भगोड़े को...

Amritpal Singh Arrest : अमृतपाल सिंह पर लगाया गया NSA, जानें कब और क्यों लगाया जाता है?

by Ayushi Dhyani
अप्रैल 23, 2023

चंडीगढ़: पुलिस खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ चीफ अमृतपाल सिंह की तलाश में जगह-जगह जुटी हुई थी।18 मार्च से...

Amritpal Singh Arrest : NSA के तहत हुई Amritpal Singh की गिरफ्तारी, बुरी तरह फंस गया खालिस्तानी समर्थक

by Ayushi Dhyani
अप्रैल 23, 2023

पुलिस खालिस्तान समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' चीफ अमृतपाल सिंह की तलाश में जगह-जगह जुटी हुई थी।18 मार्च से फरार...

Punjab News: अमृतपाल का काउंट डाउन होगा खत्म ?अकाल तख़्त की बैठक पर अमृतपाल की नज़र, पुलिसकर्मी अलर्ट मोड पर

by Juhi Tomer
अप्रैल 7, 2023

पंजाब में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां अचानक से रद्द कर दी गई है। इस संबंध में डीजीपी दफ्तर...

Punjab: पंजाब पुलिस का Arrest Operation जारी, सरेंडर के लिए अमृतपाल की तैयारी, रखी ये तीन शर्तें

by Juhi Tomer
मार्च 29, 2023

खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस लगातार मशक्कत कर रही है। आपको बता दें कि पंजाब...

Next Post

अन्नदाता पर पड़ी बेमौसम बारिश की मार, हजारों हेक्टेयर तैयार खड़ी फसल हुई बर्बाद, आज कहां-कहां बारिश और ओलों का अलर्ट?

राहुल गांधी का अपने बयान से 'यू टर्न', लंदन में दिए बयान पर सफाई देते हुए कहा- केवल देश के लोकतंत्र पर उठाए थे सवाल'

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist