Site icon News1India

राहुल गांधी ने घर खाली करने को लेकर कहा- सच्चाई की कीमत चुकानी पड़ती है और मैं..

कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्थिति सरकारी आवास 12 तुगलक लेन को आज खाली कर दिया है। राहुल गांधी आज इस घर की चाबी लोकसभा सचिवालय के अधिकारियों को सौंप देंगे। बता दें कि इससे पहले 14 अप्रैल के दिन राहुल ने अपने बंगले और कार्यालय के कुछ सामानों को अपनी मां सोनिया गांधी के आवास पर शिफ्ट किया था। अब राहुल अपनी मां सोनिया गांधी के साथ रहेंगे। इसी कड़ी में राहुल गांधी ने कहा.. 19 साल से मैं इस घर में रह रहा था। देश की जनता ने मुझे घर दिया था।

क्या बोले राहुल गांधी ?

इसके अलावा उन्होंने कहा.. ये जो घर मुझे मिला है ये हिंदुस्तान की जनता ने दिया था। उन्होंने कहा सच्चाई बोलने की कीमत चुकानी पड़ती है और मैं ये कीमत चुकाता रहूंगा। वहीं उनकी बहन प्रियंका गांधी ने कहा, ‘भाई ने जो भी कहा है वो सच कहा है। उन्होंने सरकार के खिलाफ बोला इसलिए उनके साथ ये सब हो रहा है वो बहुत हिम्मत वाले हैं।

दो साल से इस बंगले में रह रहे थे राहुल

राहुल गांधी कराबी दो दशकों इस बंगले में रह रहे थे। अपना कार्यालय बदलने के बाद से ही वह अपनी मां और कांग्रेस पार्टी की संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ उनके 10 जनपथ स्थित आवास पर रह रहे हैं। बता दें कि 23 मार्च को सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी को मानहानि केस में दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई गई थी। जिसके बाद उन्हें सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया। जिसके चलते लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक सरकारी बंगला खाली करने को कहा था।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version