शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Rajasthan: बजट में बुजुर्गों को 10 हजार पेंशन देने की घोषणा कर सकते हैं CM गहलोत, क्या राहुल के इन 5 मंत्रों से रिपीट होगी सरकार…

by Anu Kadyan
दिसम्बर 27, 2022
in बड़ी खबर, राजस्थान, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले गहलोत सरकार बजट पेश करेगी। इस बजट के जरिए गहलोत सरकार जनता को लुभाने की भरपूर कोशिश करेगी, ताकि कांग्रेस पार्टी की सरकार राज्य में रिपीट हो सके। इसलिए बजट को लेकर तरह-तरह के कयास भी लगाए जा रहे है। अब अनुमान लगाया है कि गहलोत सरकार बुजुर्गों को 2 से 10 हजार रुपए मासिक पेंशन के रूप में दे सकती है। सीएम गहलोत आंध्रप्रदेश की तर्ज पर बजट में ये घोषणा कर सकते हैं। यह कवायद राहुल गांधी के द्वारा दिए गए 5 सुझावों को लेकर की जा रही है। जिन्हें बजट में शामिल करने की उम्मीद है।

बजट को लेकर हो चुकी हैं 11 बैठक

बता दें कि राजस्थान में एक महीने बाद बजट पेश किया जाएगा। पूरा प्रशासनिक अमला बजट पर काम कर रहा है। सीएम गहलोत इसे लेकर 11 बैठक ले चुके हैं।सवाल ये है कि क्या राहुल गांधी द्वारा दिए गए पांच सुझाव आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार रिपीट करने  सहायक होंगे। बजट के जरिए कांग्रेस सरकार कैसी हो इसका मॉडल भी सबक सामने रखा जाएगा। आईए जानते है राहुल गांधी द्वारा दिए गए पांच सुझाव कौन से हैं।

RELATED NEWS

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

अगस्त 6, 2026
FIR Row: राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, डिंपल यादव ने क्या दिया रिप्लाई

FIR Row: राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, डिंपल यादव ने क्या दिया रिप्लाई

अगस्त 3, 2026

आम आदमी को मिले स्वास्थ्य का अधिकार

राहुल गांधी ने सुझाव दिया कि प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य का अधिकार दिया जाए। इसके लिए राज्य स्तर पर कानून बनाया जाएगा। बता दें कि अभी तक केवल असम में इस पर थोड़ा बहुत काम हुआ है। राजस्थान पूरी तरह से कानूनी जामा पहना कर बजट पेश करने वाला पहला राज्य बनेगा।

हालांकि फोकस हेल्थ पर सीएम गहलोत का हर कार्यकाल में रहा है। चिरंजीवी बीमा योजना, मुफ्त दवा और जांच योजना, मोहल्ला क्लिनिक व प्राइवेट अस्पतालों पर भी लगाम कसना आदि उस अधिकार में शामिल होंगे।

SC/ST की जनसंख्या के हिसाब से अलग से बजट आवंटित करने पर नियम

पिछले बजट में सीएम गहलोत ने एससी-एसटी समुदाय की जनसंख्या के हिसाब से बजट में अलग से राशि आवंटित करने की घोषणा की थी। लेकिन उस पर नियम अब तक नहीं बने। अब इनके नियम अगले 15-20 दिनों में बनाने पर काम चल किया जा है।

बता दें कि राज्य में करीब सवा करोड़ लोग SC/ST समुदायों से आते हैं। इसके अलावा 200 में से 28 विधानसभा सीटें व 25 में से 6 लोकसभा सीटें SC/ST के लिए आरक्षित हैं। राज्य के कुल 33 में से 15 जिलों में पहले, दूसरे और तीसरे नंबर का वोट बैंक भी SC/ST है। इसलिए राजस्थान में यह काम हुआ तो कांग्रेस अपना खोया हुआ वोट बैंक फिर से हासिल कर सकती है।

स्टूडेंट्स के लिए ई-लर्निंग के सरकारी कोचिंग सेंटर

पेरेंट्स बच्चों की स्कूल फीस से भी कई गुणा ज्यादा रूपये उनकी ट्यूशन-कोचिंग पर खर्च करते है। इस वजह से सरकार सभी 12 हजार ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर एक ई-लर्निंग सेंटर खोलेगी, जहां पर ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था होगी।

पहले चरण में कक्षा 6, 8, 10 वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए तीन विषयों अंग्रेजी, विज्ञान और गणित के लिए ऑनलाइन कोचिंग होगी। ऑनलाइन कोचिंग को प्रतिष्ठित एजुकेशन ऐप के जरिए शुरू किया जाएगा। बाद में स्कूलों के शिक्षकों से ही ऑनलाइन शैक्षणिक सामग्री तैयार करवाई जाएगी। शहरों में ग्राम पंचायतों के बजाए यह ऑनलाइन कोचिंग नगर निगम-परिषद के वार्डों में खोले जाएंगे।

आंध्रप्रदेश की तर्ज पर सामाजिक पेंशन में हर साल बढ़ोतरी

राहुल गांधी को आंध्रप्रदेश का पेंशन मॉडल बहुत पंसद आया। पिछले दिनों दक्षिण भारत से जब राहुल की भारत जोड़ो यात्रा गुजर रही थी, तब उन्हें इसकी जानकारी मिली थी। गहलोत सरकार अभी करीब 93 लाख 59 हजार लोगों को सामाजिक पेंशन दे रही है। अब यह संख्या बढ़कर करीब 2 करोड़ हो सकती है।

राज्य सरकार किसानों को पेंशन देने अलावा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को भी इस दायरे में लाएगी। आंध्रप्रदेश में सामाजिक पेंशन पूरे देश में सर्वाधिक (करीब 2000 रुपए मासिक) है। आंध्रप्रदेश में हर साल पेंशन में 500 रुपए मासिक की बढ़ोतरी होती है।

अगर 60 साल की उम्र में किसी को 2000 रुपए की पेंशन मिलती है, तो वह 5 से 10 साल में बढ़कर 4500-7000 रुपए हो जाती है। हालांकि 75 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को पेंशन 10 हजार रुपए तक ही मिलती है।

सरकारी अफसरों की जवाबदेही सुनिश्चित करना

इस पर कानून को बनाना कांग्रेस और गहलोत सरकार दोनों की प्राथमिकता में रहा है। लेकिन अब तक इस पर कानून नहीं बन सका। हाल ही राज्य सरकार ने इस कानून को लेकर जनता से सुझाव भी मांगे थे। अब इन सुझावों पर काम किया जा रहा है।

हालांकि चुनावी साल होने की वजह से सरकारी अफसरों-कर्मचारियों की लगाम कसने वाला कोई भी कानून बनाना सरकार के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। लेकिन राहुल गांधी की माने तो इसपर तेजी से काम हो रहा है। इस कानून के दो मुख्य बिंदु है जो सरकारी कामकाज की सूरत बदलने कारगर साबित होंगे।

ये बिंदु है, प्रत्येक सरकारी काम को करने के लिए किसी न किसी अफसर-कर्मचारी को जिम्मेदार बनाना। 30 दिन में काम पूरा न होने पर उस अफसर-कर्मचारी को नौकरी से हटाने तक की कार्रवाई करना

Tags: ashok gehlotbudgetNews1IndiapensionRahul GandhiRahul Gandhi Newsrajasthan
Share198Tweet124Share49

Anu Kadyan

Related Posts

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

BCCI Pension scheme: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्डों में गिना जाता है। यही वजह...

FIR Row: राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, डिंपल यादव ने क्या दिया रिप्लाई

FIR Row: राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, डिंपल यादव ने क्या दिया रिप्लाई

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

FIR Controversy: संसद परिसर में राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बाद राजनीतिक...

Rahul Gandhi Meets Mohammad Irfan

Viral Person: जंतर-मंतर से मिली पहचान, झुग्गी में राहुल गांधी मिले मोहम्मद इरफान से , प्रियंका की शादी वाली बात चर्चा में

by SYED BUSHRA
जुलाई 29, 2026

Rahul Meets Irfan: सीजेपी आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया पर चर्चा में आए मोहम्मद इरफान इन दिनों फिर सुर्खियों में...

Mohammad Irfan Rahul Gandhi Meeting

Political Update: जंतर-मंतर से चर्चा में आए इरफान से मिले राहुल गांधी, मजदूरों के हक और कौन कौन से मुद्दों पर हुई बात

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Jantar Mantar Protest Story : जंतर-मंतर पर युवा आंदोलन के दौरान संविधान की प्रस्तावना पढ़कर भारतीय लोकतंत्र के मायने समझाने...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

Next Post

Breaking News: HC की लखनऊ बेंच का बड़ा फैसला, बिना OBC आरक्षण के होगा नगर निकाय चुनाव

Delhi House Collapse: चांदनी महल इलाके में मकान के गिरने से बड़ा हादसा, परिवार के छह लोग दबे, 2 की मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist