Site icon News1India

Rajasthan: प्यार के लिये महिला टीचर मीरा ने कराया जेंडर चेंज, फिर अपनी स्टूडेंट्स से रचा ली शादी

कहते है प्यार में सबकुछ जाय़ज हैं, अपना प्यार पाने के खातिर इंसान क्या- क्या नही कर बैठता हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां प्यार पाने के खातिर महिला शिक्षक ने पहले अपना जेंडर चेंज कराया फिर अपनी ही स्कूल की स्टूडेंट से शादी कर ली । बता दें कि राजस्थान के भरतपुर जिले में एक महिला फिजिकल टीचर को छात्रा से प्यार हो गया। दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली है। दोनों खुश हैं और जेंडर बलने के बाद दोनों की शादी की चर्चा हर जगह हो रही है।

दरअसल, डीग की रहने वाली मीरा राजकीय माधयमिक विद्यालय नगला में फिजिकल टीचर के पद पर तैनात हैं। गांव की रहने वाली कल्पना भी इस स्कूल में पढ़ती थीं। कल्पना कबड्डी की अच्छी खिलाड़ी है। वह तीन बार नेशनल खेल चुकी हैं। स्कूल में मिलने -जुलने के दौरान फिजिकल एजुकेशन की टीचर मीरा और कल्पना के बीच प्यार हो गया। मीरा और कल्पना के बीच प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। मगर, दोनों के बीच जेंडर को लेकर अड़चनें आ रही थी।इसके बाद मीरा ने साल 2019 में जेंडर चेंज कराने का फैसला लिया। कई बार सर्जरी करवाई।

जेंडर चेंज प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह मीरा से आरव बन गई हैं। इसके बाद 4 नवंबर को अपनी स्टूडेंट कल्पना से शादी रचा ली। इस शादी से दोनों के परिवार बेहद खुश है। आरव की चार बड़ी बहनें हैं और सभी शादीशुदा हैं। आरव कुंतल ने बताया की ,’मैं फीमेल कोटे से सरकारी स्कूल में शिक्षक बना था। स्कूल में पढ़ने वाली लड़की कल्पना अच्छी खिलाड़ी थी। मैंने अपना जेंडर चेंज कराया, तो कल्पना ने मेरा पूरा साथ दिया। दोनों परिवारों के बीच पहले से ही कापी मेलजोल था और दोनों ही परिवार शादी के लिए सहमत थे। फिलहाल नौकरी के कागजात में नाम परिवर्तन और फिमेल से मेल जेंडर कराने के लिे कापी परेशानी हो रही है।

वही, दुल्हन बनी कल्पना का कहना है कि मुझे फििकल टीचर मीरा से प्यार हो गया था। इसके बाद तीन साल मे कई सर्जरी कराकर मीरे ने अपना जेंडर चेंज करा लिया। वो लड़की से लड़का बन गई। मैं अपने गुरु के साथ शादी करके बेहद खुश हूं. दोनों परिवारों की सहमति के बाद ही हमने शादी की हैं, वहीं, जेंडर चेंज कराने वाले अरव के पिता बीरी सिंह ने बताया, मेरे पांच लड़कियां थी और कोई बेटा नहीं था। सबसे छोटी बेटी मीरा लड़की होकर भी लड़के के जासी रहती थी। उसकी सभी हरकतें लड़को वाली थी। लड़को के साथ ह उठना बैठना था। अब उसने अपना जेंडर चेंज करा लिया है. मुझे बहुत खुशी है कि आरव और कल्पना की शादी हो गई है.” और अब हमारा परिवार बेहद खुश हैं।

Exit mobile version