बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

भीषण धमाके के बाद धू-धू कर जली बस, 20 यात्रियों की जलकर मौत, जानें कैसे हुआ जैसलमेर हादसा

राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को भीषण हादसा हो गया। यहां एक प्राईवेट बस पर अचानक आग लग गई और महज कुछ मिनटों के अंदर वह धू-धू कर जलने लगी। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर बस से छलांग लगाई। कुछ ऐसे भी लोग थे, जो बाहर नहीं निकल पाए और बस के अंदर ही जलकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई। जिला प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि अग्किंड में कुल 20 यात्रियों की जान गई है, जबकि 16 अन्य गंभीर रूप से घायल है।

by Vinod
अक्टूबर 15, 2025
in Breaking, क्राइम, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को भीषण हादसा हो गया। यहां एक प्राईवेट बस पर अचानक आग लग गई और महज कुछ मिनटों के अंदर वह धू-धू कर जलने लगी। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर बस से छलांग लगाई। कुछ ऐसे भी लोग थे, जो बाहर नहीं निकल पाए और बस के अंदर ही जलकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई। जिला प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि अग्किंड में कुल 20 यात्रियों की जान गई है, जबकि 16 अन्य गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के मुताबिक,यह हादसा जैसलमेर-जोधपुर हाइवे पर हुआ, जब बस 57 यात्रियों को लेकर जोधपुर की ओर जा रही थी।

जैसलमेर पुलिस के अनुसार, बस दोपहर करीब 3 बजे जैसलमेर से रवाना हुई थी। बस जैसे ही हाइवे पर आगे बढ़ी, चालक ने देखा कि वाहन के पीछे से धुआं उठ रहा है। चालक ने बस को रोकने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि बस पूरी तरह जल गई। स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और बचाव प्रयासों में जुट गए. साथ ही, सेना के जवानों ने भी राहत और बचाव कार्य में मदद की। फायर सर्विस और पुलिस को तुरंत सूचित किया गया। घायल यात्रियों को जवाहर अस्पताल, जैसलमेर में भर्ती कराया गया, जहां 16 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जोखिम भरे हालात में जोधपुर के अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

RELATED NEWS

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

जुलाई 8, 2026
Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

जून 27, 2026

प्रारंभिक जानकारी में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है कि बस में आग पटाखों के विस्फोट के कारण लगी है। राजस्थान के मंत्री गजेन्द्र सिंह खिमसर ने बताया कि मैंने अपने जीवन में ऐसा हादसा कभी नहीं देखा। बस में विस्फोट हुआ था। एफएसएल टीम इसकी जांच कर रही है। मंत्री ने आगे बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी इकट्ठी की जा रही है. जांच में यह सामने आया कि कुछ यात्री पटाखों के साथ थे, जिससे आग फैल गई और अचानक बस में विस्फोट हुआ। बस की स्थिति और अंदर का सामान पूरी तरह से जल गया।

बस हादसे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जैसलमेर में हुए एक हादसे में हुई जान-माल की हानि से व्यथित हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। जैसलमेर हादसे पर सीएम भजनलाल ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कलेक्टर एसपी से फोन पर बात करके पीड़ितों को हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दुखद घटना पर लगातार फ़ीडबैक ले रहे हैं। सी एम भजनलाल शर्मा जैसलमेर भी गए।

जैसलमेर कलेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद रहीं। दुर्घटना में घायल 16 यात्रियों को जैसलमेर जिलाअस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के लिए रेफर किया गया। जिला प्रशासन की दिवंगत यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना है, हम इस दुखद घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मृतक यात्रियों के परिजनों से अपील करता हूं कि वे अपने परिवार के सदस्य या परिचित की पहचान सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन की हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। फिलहाल पुलिस-प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। सीएम भी हादसा स्थल गए। बीजेपी सरकार के मंत्री भी घायलों से मिले। पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक टीम का भी गठन किया गया है।

हादसे में ओमाराम पुत्र गुना रन (22) निवासी लाठी, उबेदुल्ला पुत्र सुमार खान (50) निवासी गोमट, लक्ष्मण पुत्र गंगाराम (50) निवासी सेतरावा, महिपाल सिंह पुत्र नाग सिंह (50) निवासी एका रामदेवरा, यूनूस पुत्र पीर मोहम्मद (8) निवासी बंबरो की ढाणी, आशीष पुत्र अभय कुमार (45) निवासी जोधपुर, फिरोज पुत्र इदुखान (40) निवासी गंगाना जोधपुर, विशाखा पत्नी आशीष (47) निवासी जोधपुर, मनोज भाटिया पुत्र राजेश्वर भाटिया (35) निवासी जेएनवी कॉलोनी, जीरराज पुत्र अजमल (15) निवासी भवानीपुरा, इमामत पत्नी पीर मोहम्मद (60) निवासी बंबरो की ढाणी, इकबाल पुत्र अली खान (52) निवासी गंगाना जोधपुर, भागा बाई पुत्री हाजी खान (59) निवासी बंबरो की ढाणी, हुसैन पुत्र इब्राहिम (79) निवासी जावंध, रफीक पुत्र समरू खान (21) निवासी गोमट और पीर मोहम्मद पुत्र सोराब खान आदि शामिल हैं।

 

Tags: 20 passengers killedbus catches fire in JaisalmerJaisalmerJaisalmer bus accidentPM Narendra Modirajasthan
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बॉलीवुड के मशहूर गीत 'कुछ...

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

PM Narendra Modi 27 से 29 जून तक सेशेल्स के तीन दिवसीय अत्यंत महत्वपूर्ण राजकीय दौरे पर रवाना हो चुके...

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

by Sadaf Farooqui
जून 25, 2026

PM Modi on Emergency Anniversary: आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारतीय लोकतंत्र की रक्षा...

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

by Sadaf Farooqui
जून 22, 2026

Vijay Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।...

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , पीएम मोदी करेंगे अनावरण

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , PM मोदी करेंगे अनावरण

by Kanan Verma
नवम्बर 28, 2025

PM नरेन्द्र मोदी जी 28 नवंबर 2025 यानी आज शुक्रवार को दक्षिण Goa जिले के श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ...

Next Post
जानें लेडी CSP हिना खान ने क्यों लगाया जय श्रीराम का जयकारा, आया Video, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

जानें लेडी CSP हिना खान ने क्यों लगाया जय श्रीराम का जयकारा, आया Video, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

CM Yogi govt Govt

दिवाली से पहले यूपी के 5.5 लाख छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप, सीएम योगी 17 अक्तूबर को करेंगे वितरण

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist