Saturday, February 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home दिल्ली

नरेंद्र तोमर से मुलाकात के बाद बोले राकेश टिकैत, एक बार फिर करेंगे दिल्ली का घेराव, दोबारा शुरू होगा आंदोलन

Anu Kadyan by Anu Kadyan
March 20, 2023
in दिल्ली, देश, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आज सुबह से किसानों की महापंचायत जारी है। इसे लेकर कुछ देर पहले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और किसान नेताओं के बीच बैठक हुई। जिसमें किसान नेताओं ने कृषि मंत्री को मांग पत्र सौंपा। कृषि मंत्री ने मांग पत्र दी गई बिजली बिल वाली मांग मान ली है। वहीं सरकार ओलावृष्टि के कारण हुए नुकसान का मुआवजा भी देगी। MSP, मुकदमों के अलावा किसान शहीदों को जल्द सहायता दी जाएगी।

‘करें आंदोलन की तैयारी’

मिली जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल को किसानों की मीटिंग होगी। वहीं किसान 2020 से भी बड़े आंदोलन की तैयारी में है। इसके लिए किसान नेताओं ने सभी को अपने-अपने राज्यों में जाकर आंदोलन की तैयारी करने को कहा। किसान नेता ने कहा कि ”हर राज्यों में संयुक्त किसान मोर्चा बन चुका है। आंदोलन की तैयारी की घोषणा की जाती है।”

RELATED POSTS

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026
Rakesh Tikait

मुकदमेबाजी या मेल-मिलाप? राकेश टिकैत ने बताया क्यों खतरनाक है नया UGC कानून!

January 26, 2026

‘कृषि मंत्री से बातचीत का रिजल्ट क्या है आंदोलन आंदोलन…’

वहीं इस बीच किसान नेता राकेस टिकैत ने कहा कि ”डेढ़ साल बाद दिल्ली आए। एक संदेश गया कि सरकार से आज जो बातचीत शुरू हुई लेकिन रिजल्ट क्या है आंदोलन आंदोलन… करना पड़ेंगे। राज्यों की कमेटी को आंदोलन करने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह जमीन फसल बचाने का आंदोलन होगा। देश की आजादी 90 सालो तक चली है। जिसे हमारे पूर्वजों ने देखा है। अगर MSP की गारंटी चाहिए तो 13 महीने चले आंदोलन से भी बड़ा आंदोलन करना होगा। संयुक्त किसान मोर्चा के लोगों पर ED के छापे पड़ रहे हैं। ये लोगों को डराने धमकाने का काम करते हैं।”

संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले फिर जुटे हजारों किसान

बता दें कि 3 साल बाद आज दिल्ली के रामलीला मैदान में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले हजारों किसान फिर जुटे हैं। किसानों की रामलीला मैदान में महापंचायत सुबह 10 बजे से शुरू हुई थी। इस महापंचायत में 11 राज्यों से ऑल इंडिया किसान मजदूर सभा के करीब 20 हजार सदस्य रामलीला मैदान पहुंचे हैं। यहां वह अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर किसान महापंचायत कर रहे हैं।

क्या है किसानों की 10 सूत्री मांग?

किसान संगठनों ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश पर MSP, आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ दर्ज केस वापस लिए जाएं, कृषि के लिए मुफ्त बिजली दी जाए, लखीमपुर खीरी कांड में एक्शन हो, सिंघु बॉर्डर पर जान गंवाने वाले किसानों के स्मारक के लिए जमीन, MSP की कानूनी गारंटी के लिए नई समिति, उर्वरकों और फसलों पर लागत में कमी की मांग, आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के परिवार को मुआवजा, सभी फसलों के लिए फसल बीमा और मुआवजा पैकेज, किसानों और खेत-मजदूरों के लिए किसान पेंशन योजना की मांग की।

Tags: DelhiFarmers Protestmovement will start againnarendra tomarNews1IndiaRakesh TikaitUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Rakesh Tikait

मुकदमेबाजी या मेल-मिलाप? राकेश टिकैत ने बताया क्यों खतरनाक है नया UGC कानून!

by Mayank Yadav
January 26, 2026

Rakesh Tikait UGC Law 2026: भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए...

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

Next Post

कम कीमत में मिल रहा है APPLE जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन, जानें कीमत

Delhi: तारीख पर तारीख..., मनीष सिसोदिया की बढ़ी 14 दिन की न्यायिक हिरासत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist