Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Ramcharitmanas: विवादित बयान के बाद मुश्किलों में फंसे स्वामी प्रसाद मौर्य, लखनऊ में दर्ज हुई FIR

Muskaan Rajput by Muskaan Rajput
January 25, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, लखनऊ
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज की गई है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस पर विवादित बयान दिया था. इस मामले में हजरतगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है. समाजवादी पार्टी ने पहले ही इसे मौर्य का निजी विचार बताते हुए पूरे विवाद से किनारा कर दिया है. लेकिन रामचरितमानस पर विवादित बयान देकर स्वामी प्रसाद मौर्य कानूनी मुश्किल में फंस गए हैं

स्वामी प्रसाद के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए ,298, 504, 505(2),153 ए के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है. उनके खिलाफ ऐशबाग के शिवेंद्र मिश्रा ने मुकदमा कराया है. एफआईआर के बाद यूपी के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर अखिलेश यादव से सवाल किया कि विवादित बयान देने के इतनी देर बाद भी उन्‍होंने न तो इसकी निंदा की है न कुछ कहा है. तो क्‍या ये समझा लेना चाहिए कि बयान स्‍वामी प्रसाद मौर्य का नहीं खुद अखिलेश का है.

RELATED NEWS

UGC Bill:  बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

UGC Bill: बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

February 26, 2026
CM Yogi UP Government

योगी सरकार का आधी रात बड़ा धमाका: 22 PCS अफसरों की कुर्सी हिली, देखें पूरी लिस्ट!

December 24, 2025

मौर्य ने रामचरितमानस पर दिया विवादित बयान

स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस पर विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा कि रामचरितमानस की कुछ पंक्तियों में अगर जाति, वर्ण और वर्ग के आधार पर समाज के किसी वर्ग का अपमान किया गया है तो निश्चित रूप से यह धर्म नहीं है. यह अधर्म है, जो बीजेपी ही नहीं संतों को भी हमले के लिए आमंत्रित कर रही है. रामचरित मानस की कुछ पंक्तियों में जातियों के नामों का उल्लेख है जिससे इन जातियों के करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. इसके साथ ही मौर्य ने इन पंक्तियों पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की थी.

विवादित बयान के बाद मुश्किलों में फंसे मौर्य

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस पर की गई विवादित टिप्पणी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा द्वारा क्वार्सी थाना पहुंचकर मौर्य के विरुद्ध मुकदमा लिखवाने के लिए एक तहरीर दी गई है. भाजयुमो जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र लोधी ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव श्री कृष्ण को अपना वंशज मानते हैं और अपना आदर्श मानते हैं. वहीं, उनके नेता स्वामी प्रसाद मौर्य रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी कर रहे हैं। मौर्य के लिए धर्मेंद्र लोधी ने कहा, ऐसे अधर्मियों को जो राक्षस प्रवृत्ति के लोग हैं, उनको कुचलना बहुत जरूरी है.

इसे भी पढ़ें – Lakhimpur Kheri Case: आशीष मिश्रा को SC से मिली 8 हफ्ते की अंतरिम जमानत, यूपी सरकार ने जताया था विरोध

Tags: ramcharitmanasSamajwadi PartySwami Prasad MauryaUP Government
Share198Tweet124Share49
Muskaan Rajput

Muskaan Rajput

Related Posts

UGC Bill:  बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

UGC Bill: बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

by SYED BUSHRA
February 26, 2026

UGC Bill Political Tussle:यूजीसी बिल को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी...

CM Yogi UP Government

योगी सरकार का आधी रात बड़ा धमाका: 22 PCS अफसरों की कुर्सी हिली, देखें पूरी लिस्ट!

by Mayank Yadav
December 24, 2025

UP Government Transfers List of 22 PCS Officers: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। योगी सरकार ने...

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

by Vinod
November 28, 2025

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर देहात स्थित मूसानगर के सरायां के एक स्कूल में...

सपा विधायक रिजवी ने किया विस्फोटक खुलासा, बता दिया मुख्तार-अतीक की बाद अब आजम खान भी होंगे क्रैश

सपा विधायक रिजवी ने किया विस्फोटक खुलासा, बता दिया मुख्तार-अतीक की बाद अब आजम खान भी होंगे क्रैश

by Vinod
November 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को रामपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट ने सात-सात की सजा सुनाई है।...

CM योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया ऑपरेशन घुसपैठिया, पकड़ो और डिटेंशन सेंटर में रखो के मिशन में जुटे UP के DM 

CM योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया ऑपरेशन घुसपैठिया, पकड़ो और डिटेंशन सेंटर में रखो के मिशन में जुटे UP के DM 

by Vinod
November 22, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ फुल एक्शन में हैं। यूपी एटीएस जहां सफेद कॉलर टेरर...

Next Post

चीन सीमा पर तैनाती के लिए 48 जेट पैक सूट और 100 रोबोटिक खच्चर खरीदने की तैयारी, भारतीय सेना होगी अब और ताकतवर

UP: बीमार पिता को इलाज के लिए रिक्शे पर लेकर अस्पताल पहुंची नाबालिग बेटी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist