मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सपा विधायक रिजवी ने किया विस्फोटक खुलासा, बता दिया मुख्तार-अतीक की बाद अब आजम खान भी होंगे क्रैश

सपा विधायक ने कहा कि अगर एक आजम खान को समाप्त करने का प्रयास होगा, तो हजार नए आजम खान सामने आएंगे। उन्होंने कहा, एक आजम खान अगर मर जाएगा, तो क्या आजम खान पैदा ही नहीं होंगे। ये सोच गलत है।

by Vinod
नवम्बर 26, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को रामपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट ने सात-सात की सजा सुनाई है। जिसके चलते आजम खान जेल के अंदर हैं। ऐसे में अब सपा के नेता बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं। अखिलेश यादव भी एक्स के जरिए सरकार पर हल्लाबोल चुके हैं। अब एक नाम और जुड़ गया है। वह नाम है बलिया के सिकंदरपुर समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी का। जिन्होंने आजम खान पर दर्ज मुकदमों और जेल भेजे जाने को लेकर बड़ा बयान देकर राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है।

विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने साफ कहा कि आजम खान को ‘कुचलने’ से मुस्लिम नेतृत्व खत्म नहीं होगा। बल्कि नए नेता और बड़ी संख्या में उभरेंगे। रिजवी ने कहा कि आजम खान के खिलाफ सौ से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जबकि उन्होंने पैन कार्ड विवाद और बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र सहित सभी मामलों में अपने दस्तावेज और जानकारी प्रस्तुत की थी। विधायक ने आरोप लगाया, इनका मकसद है कि अतीक अहमद को मार डाला, इनको मार डाला, उनको मार डाला…। अब आजम खान को भी क्रश कर डालो, ताकि एक मुस्लिम नेतृत्व खत्म हो जाए। लेकिन नेतृत्व कभी खत्म नहीं होता, और ज्यादा ताकत के साथ उभरता है।

RELATED NEWS

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

जुलाई 20, 2026
Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026

सपा विधायक ने कहा कि अगर एक आजम खान को समाप्त करने का प्रयास होगा, तो हजार नए आजम खान सामने आएंगे। उन्होंने कहा, एक आजम खान अगर मर जाएगा, तो क्या आजम खान पैदा ही नहीं होंगे। ये सोच गलत है। जनता नए नेताओं को पैदा करती है, दिशा देती है। रिजवी ने इतिहास का उदाहरण देते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद भी देश नहीं रुका। जब नेहरू जी का निधन हुआ, लोग बोले देश नहीं चलेगा। लेकिन लाल बहादुर शास्त्री आए, इंदिरा गांधी आईं, फिर मोरारजी देसाई, देवगौड़ा, चरण सिंह, चंद्रशेखर, और आज मोदी देश चला रहे हैं, और नेहरू से भी अच्छा चला रहे हैं।

रिजवी ने कहा कि आने वाला मुस्लिम नेतृत्व सिर्फ एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि देशभर में उभरेगा। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां इकरा हसन, कमाल अख्तर, नवाब कासिम अली, नवाब जहान जैसे कई नेता सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा, एक नेतृत्व को खत्म करने या दफन करने से दूसरा नेता पैदा होना बंद नहीं होता। यह जनता की जरूरत और इच्छा से तय होता है। रिजवी ने अंत में कहा कि बदले की भावना से राजनीति आज तक सफल नहीं हुई और न आगे होगी। राजनीति सेवा और नेतृत्व से चलती है, प्रतिशोध से नहीं। जो सोचते हैं कि किसी एक नेता को खत्म कर नेतृत्व भी खत्म हो जाएगा, वे गलतफहमी में हैं।

Tags: Akhilesh YadavAzam KhanMLA Mohammad Ziauddin RizviRampurSamajwadi PartyUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Jawahar Bhawan Fire: राजधानी लखनऊ के प्रमुख प्रशासनिक भवनों में शामिल जवाहर भवन में सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे अचानक...

Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Kaushambi School Teacher Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,...

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Varanasi GST Bribery Case: वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग की...

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

UP Weather Update: पिछले छह दिनों से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।...

Kanpur Suicide Case

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गर्ल्स हॉस्टल में पॉलीटेक्निक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गीता नगर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया,...

Next Post
YRKKH में विद्या की हरकत से टूटा अरमान-अभिरा का संतुलन, दोनों के रिश्ते में बढ़ता तनाव बन रहा कहानी का नया मोड़

YRKKH में विद्या की हरकत से टूटा अरमान-अभिरा का संतुलन, दोनों के रिश्ते में बढ़ता तनाव बन रहा कहानी का नया मोड़

BLO ECI

'OBC वोटर काटो वरना...' धमकी से BLO ने दी जान! काम के बोझ से एक और मौत! SIR ड्यूटी बनी मौत की ड्यूटी!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist