गुरूवार, अक्टूबर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Rampur: सरकार के खिलाफ इस्लामिक धर्मगुरु निकालेंगे तिरंगा यात्रा, कहा- हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले चाहते हैं मुल्क का एक और बंटवारा

by Anu Kadyan
मार्च 12, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

आज रामपुर पहुंचे इस्लामिक धर्मगुरु और इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल के संस्थापक तौकीर रजा खान ने मीडिया से मुखातिब होते हुए हुकूमत के खिलाफ तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया। साथ ही देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग करने वालों पर कार्यवाही की मांग की। उन्होंने कहा कि बरेली से राष्ट्रपति भवन तक तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रपति से मिलकर अपना मांग पत्र रखेंगे। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना महाभारत के धृतराष्ट्र से की, तो वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि हमारी सरकार में दंगा नहीं हुआ। मैं कहता हूं वाकई तुम्हारी सरकार में दंगा नहीं हुआ क्योंकि दंगा तो तुम ही कराते थे। इतना ही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नसीहत देते हुए कहा अगर इतिहास में अपना नाम अच्छे लफ्जों में याद किया जाना पसंद करते हैं तो उन्हें अपने तरीकों को दुरुस्त करना होगा।

RELATED NEWS

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

सितम्बर 26, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026

‘मुल्क में नफरत का जिम्मेदार, केंद्र सरकार’

वहीं मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि रामपुर आज आने का मकसद यह है कि 15 तारीख से हमारी तिरंगा यात्रा दिल्ली के लिए बरेली से दिल्ली चल रही है। उसके लिए मैं आज दिल्ली जा रहा हूं और मैंने मुनासिब समझा कि रास्ते में आप लोगों से भी रूबरू हो जाए। जो तफसील है जो हमारे मसाइल हैं लोगों को ऐसा लगता है कि मैं मुस्लिम मसाइल के लिए काम कर रहा हूं। असल बात यह नहीं है बल्कि मैं अपने मुल्क से मोहब्बत करता हूं। उनकी मसाइल के लिए काम कर रहा हूं। मुल्क में जो अफरा-तफरी का माहौल है, जो गुंडागर्दी का माहौल है, नफरतों का माहौल है, उस माहौल के सरपरस्ती जो हुकूमत कर रही है। वह हुकूमत जो कहती है सबका साथ सबका विकास, लेकिन दुनिया जानती है कि वो जुमलो के लोग हैं जुमलेबाजी करते हैं। यह उनका मात्र एक जुमला है।

‘मुसलमानों का कत्ल करने वालों को हिंदू समाज में दिया जाता है हीरो का दर्जा’

मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि असल में उन्होंने कुछ का विकास किया है और सब का विश्वास हासिल करने की कोशिश की है। मुसलमानों के साथ मुसलमानों को दबाया जाता ह। सताया जाता है। कत्ल किया जाता है। बेइज्जत किया जाता है। मुसलमान बेटियों को भगाया जाता हैं। गुमराह किया जाता है। उनको लालच देकर हिंदू बनाया जाता है। हुकूमत सरपरस्ती करती रहती है। मुसलमानों का कत्ल करने वालों को हिंदू समाज में हीरो का दर्जा दिया जा रहा है।

मुसलमान तो यूज़ टू यूज़ हो गया मोब लिंचिंग के लिए, लेकिन ज्यादा चिंता की बात यह है कि जब कातिलों की हिमायत के लिए जलसे से किए जाने लगे, सभाएं की जाने लगी, तब हमें लगता है हिंदू राष्ट्र बिगड़ने की कोशिश है। यह हिंदू राष्ट्र की आवाज लगाने वाले यह मुल्क में एक और बंटवारा करना चाहते हैं जो हम किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। इंशाल्लाह तो हम अपने मुल्क के टुकड़े नहीं होने देना चाहते।

‘कल मुस्लिम राष्ट्र की भी मांग उठ सकती है‘

हम हुकूमत की इनसे मांग करते हैं अगर हुकूमत ए हिंद ने गौर नहीं किया तो हम 15 तारीख को इंशा अल्लाह जो हमारी यात्रा है राष्ट्रपति से 20 तारीख को मुलाकात करेगी। उनके सामने यह मांग रखेगी के हिंदू राष्ट्र की मांग करना यह असंवैधानिक है। गैरकानूनी है तो ऐसे गैर कानूनी लोगों के खिलाफ़ कार्यवाही की जानी चाहिए। उन पर मुकदमा कायम किया जाना चाहिए। जिस तरह खालिस्तान की मांग करने वालों के खिलाफ आप कार्यवाही करते हो, आप हिंदू राष्ट्र की मांग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं करते। अगर इसी तरह हुकूमत उनकी सरपरस्त करती रही और इसी तरह छूट देती रही तो हमें अंदेशा है कि कल मुस्लिम राष्ट्र की भी मांग उठ सकती है। हम ऐसा माहौल नहीं बनने देना चाहते अपने देश में।

’10 लाख मुस्लिम लड़कियों गुमराह करके हिंदू बना लिया’

वहीं मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि मैं खासतौर से हिंदू समाज के लोगों से कहना चाहता हूं कि हिंदू समाज को सोचना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद वाले, बजरंग दल वाले, क्या वाकई उनके हिमायती हैं। करीब एक सर्वे के मुताबिक लगभग 10 लाख मुस्लिम लड़कियों को इन्होंने गुमराह कर लिया, खरीद लिया, लालच देकर हिंदू बना लिया। मैं कहता हूं वह 10 लाख लड़के जिनकी इन लड़कियों से शादी हुई है, उनपर 10 लाख हिंदू लड़कियों का अधिकार था।

वह अधिकार मारा गया तो मैं हिंदू समाज की हिमायत की बात कर रहा हूं। मुस्लिम दुश्मनी में अंधे होकर यह लोग अपने ही लोगों का गला काटने का काम कर रहे हैं। इस तरफ हिंदू समाज को भी गौर देना चाहिए और हुकूमत को भी तवज्जो देना चाहिए। ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिससे मुल्क में अफरा-तफरी का माहौल है। इसी को लेकर हम तिरंगा यात्रा 15 को लेकर चलेंगे और 16 को रामपुर आएंगे।

‘मुसलमानों के कत्ल के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे संगठन छोड़े गए’

वहीं सरकार के खिलाफ तिरंगा यात्रा निकालकर बरेली से राष्ट्रपति भवन तक पहुंचने की कवायद को लेकर तौकीर रजा खान ने कहा कि हम पुरातन, तरीके से जाएंगे नारे नहीं लगाएंगे, तख्तियां नहीं लगाएंगे, सिर्फ तिरंगा लेकर जाएंगे। अपना एक मांग पत्र है जो राष्ट्रपति को पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हुकूमत खुली बेईमानी कर रही है और हुकूमत ने बाकायदा टीमें बनाई हुई हैं। यह विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे संगठन इन्होंने छोड़े हुए हैं कि आप लोग मुसलमानों को सताइए, कत्ल कीजिए, आपको मुकदमों से बचाया जाएगा। आपको इनामत दिए जाएंगे।

आप को हीरो बनाया जाएगा तो हुकूमत इतनी बेईमानी कर रही है। मैं बार-बार कहता हूं कि नरेंद्र मोदी की भूमिका वही जो महाभारत में धृतराष्ट्र की थी। उस भूमिका में आज नरेंद्र मोदी हैं। नरेंद्र मोदी अगर तारीख में इतिहास में अच्छे लफ्जों में याद किया जाना पसंद करते हैं तो उन्हें अपने इन तरीकों को दुरुस्त करना होगा। सबका हिंदुस्तान है और वह सब के प्रधानमंत्री हैं तो उन्हें सबका काम करना चाहिए। किसी एक के साथ ज्यादती हो, जुल्म हो, हमें इंसाफ चाहिए। हमें कोई स्पेशल अटेंशन नहीं चाहिए।

‘धृतराष्ट्र’ से की पीएम की तुलना, कहा..

इस्लामिक धर्मगुरु और इत्तेहाद-ए- मिल्लत काउंसिल के संस्थापक तौकीर रजा खान आज रामपुर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा के शासन के खिलाफ मोर्चा खोला दिया। इतना ही नहीं उन्होंने प्रदेश के मुख्य मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी टिप्पणी की। तौकीर रजा खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना धृतराष्ट्र करते हुए कहा धृतराष्ट्र अंधे ही थे, लेकिन जानते सब थे कि उनके अपने ही बेईमानी कर रहे थे इसलिए उन्होंने उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। उस बेईमानी के नतीजे से ही महाभारत आपके सामने आई। उसी तरह नरेंद्र मोदी आज आंखें होते हुए अंधे और बहरे बने हुए हैं। अपने लोगों की सरपरस्ती कर रहे हैं और मज़लूमों को नजरअंदाज कर रहे हैं। कातिल की हिमायत कर रहे हैं और मकबूल को नजरअंदाज कर रहे हैं।

बिल्कुल वही अंदाज है जो धृतराष्ट्र का था, तो यह समझ लीजिए जिस तरह उस वक्त पांडव कमजोर थे आज मुसलमान कमजोर है। हमें सब नजर आता है लेकिन मुसलमान देश प्रेमी है और मुसलमान इमानदार है बेईमानी के खिलाफ हम पूरी मुस्तैदी से मुस्तैदहथ तरीके से खड़े हुए हैं। तौकीर रजा खान ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है के हिंदुस्तान के संविधान में यकीन रखने वाले और लोकतंत्र में यकीन रखने वाले तमाम लोग इंशा अल्लाह हमारे साथ होंगे।

‘…आज तो मुसलमान को आतंकवादी बनना चाहिए’

उन्होंने आगे कहा कि इस लड़ाई में हमारे साथ हिंदू भी होंगे। इसमें मेरे साथ सिर्फ अंध भक्त नहीं होंगे और वह सारे चैनल जो बिके हुए हैं वह नहीं होंगे और तमाम हिंदुस्तान से जो लोग मोहब्बत करते हैं। वह किसी कीमत पर यह नहीं चाहेंगे कि हिंदुस्तान में अफरा-तफरी का माहौल बने। उन्होंने कहा मैं आपसे सवाल करता हूं वो बम जो 2014 से पहले फटा करता था वह बम आज कहां चला गया, वो अब क्यों नहीं फट रहा है।

अगर मुसलमान बम फोड़ रहा था, अगर मुसलमान आतंकवादी था तो आज मुसलमान तब से ज्यादा परेशान है आज तो मुसलमान को आतंकवादी बनना चाहिए। उसे बम फोड़ना चाहिए, लेकिन मुसलमान ना उस वक्त बम मारता था और ना आज बम मार रहा है। जो बम मार रहे थे वह हिंदू समाज को बहकाने का काम कर रहे थे कि मुसलमान बम मारता है। असल में वही लोग हैं जो आज हुकूमत में बैठे हुए हैं, इसीलिए आज कहीं बम नहीं फट रहा है।

‘दंगा तुम ही कराते थे, इसलिए अब दंगे नहीं होते’

वहीं उन्होंने प्रदेश के मुख्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ कहते हैं हमारे सरकार में दंगा नहीं हुआ। मैं कहता हूं वाकई तुम्हारी सरकार में दंगा नहीं हुआ, क्योंकि दंगा तो तुम ही कराते थे। हम तो दंगा कभी कराते नहीं थे। हम दंगों से हमेशा बचने की कोशिश करते हैं। देश को बचाने की कोशिश करते हैं।

Tags: cmyogidemanding Hindu nationIslamic religious leaderNews1Indiapartition of the countryPM ModipresidentRampurTauqeer Raza KhanTiranga Yatra against the government
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 26, 2026

PM Modi Bhajan Clubbing: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

PM Modi Gen Z Interaction 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह...

Next Post

UP: रातों रात हुआ 8 IPS अधिकारियों का तबादला, जारी की बदलाव की लिस्ट

Jammu Kashmir में चार दिन से लापता युवती का मिला शव, धड़ से किया सिर अलग, शरीर के टुकड़े कर रेलवे ब्रिज पर फेंका

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In