Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का लंबी बीमारी से निधन,हाथरस की राजनीति में 25 वर्ष तक रहा दबदबा, बसपा सरकार में संभाले कई मंत्रालय

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का लंबी बीमारी से निधन,हाथरस की राजनीति में 25 वर्ष तक रहा दबदबा, बसपा सरकार में संभाले कई मंत्रालय

Ramveer Upadhyay: पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता रामवीर उपाध्याय का देर रात आगरा में निधन हो गया. वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. रामवीर उपाध्याय के निधन से हाथरस और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे उपाध्याय को आगरा स्थित आवास से देर रात हालत बिगड़ने पर आगरा के रेनबो अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 64 वर्षीय रामवीर उपाध्याय मायावती की सरकार में कैबिनेट मंत्री थे. रामवीर उपाध्याय के निधन की सूचना से उनके समर्थकों में भारी शोक का माहौल है।

रामवीर 25 साल लगातार रहे विधायक

रामवीर उपाध्याय का जन्म 1 अगस्त 1957 को हुआ था। रामवीर उपाध्याय हाथरस सहित पूरे प्रदेश में ब्राह्मण नेता के रूम में जाने जाते थे। रामवीर उपाध्याय 1996, 2002, 2007, 2012, 2017 में लगातार 5 बार विधानसभा चुनाव जीत कर विधायक बने।

बसपा सरकार में 4 बार कैविनेट मंत्री रहे। रामवीर उपाध्याय का बसपा सरकार में उत्तर प्रदेश में दबदबा हुआ करता था। रामवीर उपाध्याय ने हाथरस जिले की तीनों विधानसभाओं से चुनाव लड़ा था और जीते भी थे, हाथरस सदर सीट से लगातार 3 बार विधायक चुने गए उसके बाद 2012 में सिकन्दराराऊ से विधायक चुने गए,2017 में सादाबाद विधानसभा से विधायक चुने गए। बर्ष 2022 में भाजपा से चुनाव लड़े थे मगर खराब स्वास्थ्य के कारण वह पूरे चुनाव में सिर्फ एक दिन प्रचार करने आये थे रामवीर उपाध्याय को लोकदल के उमीदवार प्रदीप उर्फ गुड्डू ने करीव 6000 वोटो से चुनाव हराया था।

रामवीर उपाध्याय का पूरा परिवार राजनीति में

रामवीर उपाध्याय का पूरा परिवार राजनीति में रहा है। रामवीर की पत्नी सीमा उपाध्याय वर्तमान में हाथरस से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं । और वह एक बार आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी लोकसभा से सांसद भी रही हैं । रामवीर उपाध्याय के भाई विनोद उपाध्याय भी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे है , एक भाई मुकुल उपाध्याय पूर्व विधायक व पूर्व एमएलसी रहे है, व एक भाई रामेश्वर उपाध्याय ब्लॉक प्रमुख मुरसान है। वही रामवीर उपाध्याय का वेटा चिरांग उपाध्याय भी भाजपा में सक्रिय युवा नेता है। रामवीर का पूरा परिवार भाजपा में है।

रामवीर उपाध्याय काफी समय से बीमार थे, आगरा के रेनबो हॉस्पिटल में उनका शुक्रवार की रात 10 बजे निधन हो गया। रामवीर के निधन की जानकारी मिलते ही हाथरस में उनके समर्थकों में शोक का माहौल छा गया। और रामवीर के परिजनों व समर्थक आगरा उनके आवास पर पहुच गए।
रामवीर उपाध्याय के निजी सचिव रानू पंडित ने जानकारी दी है कि रामवीर उपाध्याय की अंतिम यात्रा आज सुवह 10 बजे आगरा स्थित उनके आवास से निकलकर 12 बजे हाथरस में लेवर कॉलोनी पार्क में अन्तिम दर्शन के लिए रहेगी।उसके बाद शाम 4 बजे उनके पैतृक गाँव बामौली मे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Exit mobile version