Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
राशन कार्ड धारकों को अब नहीं मिलेगा फ्री राशन, इतने रूपए प्रति किलो के..

राशन कार्ड धारकों को अब नहीं मिलेगा फ्री राशन, इतने रूपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदना होगा गेंहू और चावल

यूपी के बदायूं जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र ने बड़ी घोषणा की है जिससे राशन कार्ड धारकों की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है। अब राशन कार्ड धारकों को फ्री राशन नहीं दिया जाएगा। दरअसल रमन मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस कान्फ्रेन्स का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्यायुक्त लखनऊ के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत आच्छादित अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी राशनकार्डो को माह जुलाई, 2022 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न तथा माह जून 2022 के सापेक्ष आयोडाइज्ड नमक, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल तथा साबुत चना माह अगस्त, 2022 में दिनांक 25-08-2022 से 31-08-2022 के मध्य वितरण किया जायेगा।

वहीं उन्होंने बताया कि इस अवधि में अन्त्योदय कार्डधारकों को 35 किग्रा. खाद्यान्न 14 क्रिगा. गेहूं तथा 21 किग्रा. चावल दिया जाएगा। इसकी निर्धारित दर गेहॅू 02/- रू. प्रति किलोग्राम तथा चावल 03/- रू. प्रति किलोग्राम 35 किलोग्राम खाद्यान्न प्रत्येक अन्त्योदय कार्डधारका को 91/- रू. के अनुसार वितरण कराया जायेगा।

साथ ही रमन मिश्र नि कहा कि इसी प्रकार पात्र गृहस्थी राशनकार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 05 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति यूनिट (02 किलोग्राम गेहॅू व 03 किलोग्राम चावल) का निर्धारित दर गेहॅू 02/- रू. प्रति किलोग्राम तथा चावल 03/- रू. प्रति किलोग्राम (05 किलोग्राम खाद्यान्न 13/- रू0 प्रति यूनिट) के हिसाब से वितरण किया जायेगा।

इसके अतिरिक्त यह भी अवगत कराया गया कि अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकां को माह जून 2022 के सापेक्ष माह अगस्त 2022 में दिनांक 25-08-2022 से दिनांक 31-08-2022 के मध्य ही प्रति कार्ड आयोडाइज्ड नमक, रिफाइण्ड सोयाबीन तथा साबुत चना (01 . 01 किलोग्राम प्रति कार्ड) का भी निःशुल्क वितरण किया जायेगा।

ये भी पढ़े-आपका अकाउंट भी हो सकता है ऐसे खाली, जानें ठगों ने चार लोगों को कैसे लगाया लाखों का चूना

Exit mobile version