Site icon News1India

क्या BJP का कुत्ता भी… वाले बयान पर राज्यसभा में हंगामा, खड़गे बोले- जो कहा सही कहा, मैं अब भी यही कहता हूं

संसद का विंटर सेशन समय से पहले ही खत्म होने की संभावना जताई जा रही है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार सेशन 23 दिसंबर को ही समाप्त हो जाएगा। यह फैसला लोकसभा और राज्यसभा के शेड्यूल को मैनेज करने वाली बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में लिया गया। शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू हुआ था जो कि 29 दिसंबर तक चलना था। लेकिन अब 23 सितंबर को खत्म होने की संभावना है।

‘बीजेपी, संसद और देश की जनता से माफी मांगे खड़गे’

वहीं दूसरी तरफ राज्यसभा में खड़गे के कुत्ते वाले बयान पर बीजेपी ने खड़गे से माफी मांगने को कहा। इसपर खड़गे ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने जो कहा था वह सदन के बाहर कहा था। वहीं सांसद पीयूष गोयल का कहना है कि रविवार को अलवर में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अभद्र भाषण दिया। उन्होंने निराधार बातें कहीं और देश की जनता के सामने झूठ पेश करने की कोशिश की। खड़गे को भाजपा और संसद के अलावा इस देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

‘आपके घर में कोई कुत्ता तक…’

दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान के अलवर में कहा था कि हमने देश को आजादी दिलाई। इंदिरा और राजीव गांधी ने देश की एकता के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी। हमारे पार्टी के नेताओं ने जान दी, आपने क्या किया। आपके घर में देश के लिए कोई कुत्ता तक मरा है। क्या किसी ने कोई कुर्बानी दी है, नहीं।

‘महात्मा गांधी ने सही कहा था कि कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए’

बता दें कि राज्यसभा की कार्रवाई सुबह 11 बजे शुरू हुई। करीब 15 मिनट बाद बीजेपी सांसदों ने खड़गे से माफी मांगने की अपील की। इस बीच पीयूष गोयल ने कहा कि आजादी के बाद महात्मा गांधी ने कहना सही था कि कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए। खड़गे जी इसका जीता जागता उदाहरण हैं। वह देश को दिखा रहे हैं कि गांधी जी ने सच था और वह एक ऐसे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं जो बोलना तक नहीं जानते। जब तक वह माफी नहीं मांगेगे उन्हें सदन में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

‘मैं अभी भी ये कह सकता हूं कि…’

इसपर खड़गे ने कहा कि ‘मैंने राजस्थान के अलवर में मैंने जो कहा वह सदन के बाहर था। मैंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वह बयान दिया था। वह राजनीतिक रूप से सदन के बाहर था। इसलिए उस पर सदन में चर्चा करने की जरूरत नहीं है। मैं अभी भी ये कह सकता हूं कि स्वतंत्रता संग्राम में आपकी कोई भूमिका नहीं थी।’

Exit mobile version