Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

Russia-Ukraine War: रूस की ताजा धमकी से विश्वयुद्ध की संभावना बढ़ी, जानें क्या है पूरा मामला

by Abhinav Shukla
October 14, 2022
in क्राइम, बड़ी खबर, विदेश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Kyiv: यूक्रेन पर लगातार मिसाइल से हमलों के बीच रूस ने तीसरे विश्वयुद्ध की धमकी दे दी है। रूस ने कहा है कि अगर यूक्रेन को नाटो समूह में शामिल किया गया तो तीसरा विश्व युद्ध तय है। इस बीच गुरुवार को रूस ने यूक्रेन के 40 शहरों पर लगातार मिसाइल और ड्रोन से हमले जारी रखा। इस हमले में भारी तबाही के साथ कई लोगों की मौत और अनेकों घायल हो गए हैं।

बीते सोमवार को भीषण हमले के बाद रूस का इसी सप्ताह यह दूसरा बड़ा हमला है। रूसी हमले से दक्षिण यूक्रेन के बंदरगाह शहर मीकोलईव के आधारभूत ढांचे को भारी नुकसान हुआ है। रीजनल गवर्नर विटाली किम ने कहा है कि हमलों में बड़ी संख्या में नागरिक सुविधाओं को निशाना बनाया गया है। कई रिहायशी इमारतें मलबे में तब्दील हो गई हैं। निकोपोल शहर में 30 बहुमंजिली रिहायशी इमारतें हमले का शिकार हुई हैं। वहां पर गैस पाइपलाइन और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि कुछ ही देर में यूक्रेन की वायुसेना ने भी जवाबी हमला कर रूस के कब्जे वाले 25 ठिकानों को निशाना बनाया। यूक्रेनी हमलों से कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

RELATED NEWS

Ghaziabad Power Crisis

Ghaziabad Power Crisis: मई में ही टूटा बिजली खपत का रिकॉर्ड, लोगों को झेलनी पड़ रही कटौती,क्या जून में और बढ़ेगी परेशानी

May 23, 2026
IPL 2026 Orange Cap

SRH vs RCB मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस हुई रोमांचक, किसने लगाई लंबी छलांग, किसको हुआ नुकसान, साई सुदर्शन सबसे आगे

May 23, 2026

यूक्रेन की राजधानी कीव पर गुरुवार सुबह रूसी सेना ने कामिकाजे ड्रोन से हमला किया। कीव के उप नगरीय इलाकों पर हुए हमले में संवेदनशील ढांचों और आवासीय भवनों को निशाना बनाया गया। कामिकाजे ड्रोन ईरान में निर्मित आत्मघाती मानवरहित छोटे सशस्त्र विमान हैं, ये दुश्मन के क्षेत्र में भीतर घुसकर हमला करते हैं और वहीं पर खत्म हो जाते हैं। इनकी खरीद कुछ हफ्ते पहले ही रूस ने की है। यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय ने नुकसान के बारे में जानकारी न देते हुए सिर्फ इतना बताया है कि ड्रोन हमले में संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उप सचिव एलेक्जेंडर वेनेडिक्टोव ने साफ कर दिया है कि यूक्रेन को नाटो में शामिल किया गया तो तीसरा विश्वयुद्ध छिड़ना तय माना जाए। कहा कि यूक्रेन के नाटो सैन्य गठबंधन में शामिल होते ही अमेरिका इस युद्ध में शामिल हो जाएगा और उसके बाद विश्वयुद्ध होने से कोई रोक नहीं सकता। नाटो की बैठक में अमेरिका के रक्षा मंत्री लायड आस्टिन ने कहा है कि नाटो देशों की प्रत्येक इंच जमीन की रक्षा की जाएगी। विदित हो कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की फास्ट ट्रैक से नाटो की सदस्यता दिए जाने की मांग कर चुके हैं।

बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में हो रही नाटो के रक्षा मंत्रियों की बैठक में यूरोप में मिसाइलों की नई तैनाती की योजना को अंतिम रूप दिया गया है। आकाशीय सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए जर्मनी सहित दर्जन भर से ज्यादा यूरोपीय देशों ने नए हथियारों की खरीद का फैसला किया है। यूक्रेन की सैन्य सहायता बढ़ाने का भी फैसला किया गया है। जबकि रूस ने यूक्रेन की सहायता बढ़ाने पर दुष्परिणामों से पश्चिमी देशों को आगाह कर दिया है।

रूसी हमलों के बीच ब्रिटेन ने यूक्रेन को अतिरिक्त हथियारों की खेप भेजने की घोषणा की है। ब्रिटेन ने कहा है कि वह अमेरिका के एनएएसएएम एयर डिफेंस सिस्टम में काम आने वाली मिसाइलों की आपूर्ति करेगा। अमेरिका जल्द ही यूक्रेन को इन डिफेंस सिस्टम इकाइयों की आपूर्ति करेगा।

Tags: International NewsKyivNews1IndiaRussia Ukraine War News TodayRussia-Ukraine Warukraine crisisUkraine-Russia War News LIVE Updates
Share197Tweet123Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

Ghaziabad Power Crisis

Ghaziabad Power Crisis: मई में ही टूटा बिजली खपत का रिकॉर्ड, लोगों को झेलनी पड़ रही कटौती,क्या जून में और बढ़ेगी परेशानी

by SYED BUSHRA
May 23, 2026

Ghaziabad Power Crisis: Ghaziabad में इस बार गर्मी शुरू होते ही बिजली की मांग ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।...

IPL 2026 Orange Cap

SRH vs RCB मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस हुई रोमांचक, किसने लगाई लंबी छलांग, किसको हुआ नुकसान, साई सुदर्शन सबसे आगे

by Kirtika Tyagi
May 23, 2026

IPL 2026 Orange Cap Race: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव देखने...

Gomtinagar Express Murder Case

Mystery Solved: गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिली लाश का खुलासा, क्यों पिता ने बेटी की हत्या कर शव ट्रेन में रखा

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Gomtinagar Express Murder Case:बिहार के छपरा से लखनऊ आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस में सिर कटी लाश मिलने के बाद हड़कंप...

Ebola Virus Advisory India

India on Alert: इबोला वायरस को लेकर भारत अलर्ट, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

by Kirtika Tyagi
May 21, 2026

India on Alert Over Ebola Virus: इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है।...

Uttar Pradesh Road Safety Rules

Road Safety in UP: प्रदेश में सड़क हादसों को रोकने को सरकार सख्त, स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Yogi Government Gets Tough on road accident: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Next Post

Bigg boss16: सलमान खान ने लिया बड़ा फैसला, Sajid khan अब होंगे शो से बाहर

करवाचौथ के दिन क्रिकेटर Shubman Gill एक्ट्रेस Sara Ali Khan के साथ एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist