Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
गन्ने के खेत में मिला महिला का नग्न शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Shamli Crime News: गन्ने के खेत में मिला महिला का नग्न शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव काबड़ौत में शुक्रवार से लापता महिला का शव शनिवार की सुबह एक गन्ने के खेत में मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करने में जुट गई है। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है, जिससे दुष्कर्म किए जाने की भी अशंका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं मृतक महिला के परिजनों द्वारा रेप के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई है। आपको बता दें कि पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव काबड़ौत का है। जहां सुबह होते ही गन्ने के खेत में गांव की रहने वाली महिला गीता का शव नग्न अवस्था में पड़ा पाया गया। महिला का शव मिलते ही गांव में सनसनी फैंल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके प पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बता दें कि गाव वालों का कहना है की मृतका कल गांव की अन्य महिलाओं के साथ चारा लेने गई थी। जिसके बाद से ही वह लापता थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। जिसका शव आज गांव में ही गन्ने के खेत में मिला है। परिजनों का कहना है कि महिला के साथ रेप के बाद हत्या की वारदात की गई है। जिसके संबं में चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ।वही महिला की मौत परिजनों में कोहराम मचा है और गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।

Exit mobile version