Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि में इन उपायों को करने से मिलेगी विशेष कृपा, जरूर करें ये काम, प्रसन्न होंगी मां दुर्गा

Muskaan Rajput by Muskaan Rajput
September 29, 2022
in देश, धर्म, बड़ी खबर
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Shardiya Navratri 2022: देशभर में आज दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. पंडाल तैयार हो गए हैं, मां दुर्गा की मूर्तियां भी अपने पूरे स्वरूप आने के लिए तैयार हैं. हर वर्ष अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि शुरू होते है. दरअसल नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा की जाती है और विजय दशमी यानी दशहरे के दिन उन्हें धूमधाम से विदा किया जाता है.

इस बार शारदीय नवरात्रि (आज) 26 सितंबर 2022 (सोमवार) से शुरू हो गए हैं. शारदीय नवरात्रि में अष्टमी तिथि का विशेष महत्व बताया जाता गया है. इस दिन महागौरी की पूजा की जाती है. नवरात्रि के दौरान कुछ उपाय करना भी बहुत फलदायी माना जाता है. नवरात्रि में कुछ उपाय करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा होती है.

RELATED POSTS

Shardiya Navratri 2024 : पहले नवरात्रि पर मां शैलपुत्री की पूजा के खास तरीके, जानें कलश स्थापना और मंत्र जाप

Shardiya Navratri 2024 : पहले नवरात्रि पर मां शैलपुत्री की पूजा के खास तरीके, जानें कलश स्थापना और मंत्र जाप

September 29, 2024

बुराई पर अच्छाई की जीत, धूं-धूं कर जला अहंकार रूपी रावण का पुतला

October 5, 2022

इन उपायों को करने से मिलता है मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद

  • नवरात्रि के पहले दिन घर के मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों का बंदनवार लगाना न भूलें.
  • इससे घर में मौजूद नकारात्मकता दूर होती है.
  • नवरात्रि के 9 दिनों तक मुख्य द्वार के दोनों ओर सिंदूर से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं.
  • इसके बाद मुख्य द्वार पर ही हल्दी मिला हुआ जल अर्पित करें.
  • नवरात्रि के पहले दिन घर के अंदर जाते समय मां दुर्गा के चरण चिह्न लगाएं.
  • आप चाहें तो इसे लाल रंग से बना सकते हैं या फिर मां दुर्गा के चरणों के स्टिकर भी लगा सकते हैं.
  • नवरात्रि के दौरान मां लक्ष्मी के मंदिर जाएं और लाल कपड़े में थोड़ा सा केसर, हल्दी और चावल बांधकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें.
  • इसके बाद उसमें से छोड़ा सा चावल लेकर अपने घर को वापस आ जाएं.
  • फिर इन चावलों को उस जगह पर छिड़क दें जहां आपका पैसा रहता है. इससे आर्थिक समस्या दूर रहती है.
  • नवरात्रि में तांबे के बर्तन में 9 दिन पानी भरकर उसमें गुलाब के पत्ते और इत्र डालकर घर के मुख्य द्वार पर रखें.
  • इससे घर में माता लक्ष्मी का प्रवेश होता है और नकारात्मकता भी दूर होती है.
  • अगर घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो नवरात्रि के किसी भी दिन घर की उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं.
  • इससे घर में सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है.

शारदीय नवरात्रि (Navratri 2022) की तिथियां

  • प्रतिपदा (मां शैलपुत्री): 26 सितम्बर 2022
  • द्वितीया (मां ब्रह्मचारिणी): 27 सितम्बर 2022
  • तृतीया (मां चंद्रघंटा): 28 सितम्बर 2022
  • चतुर्थी (मां कुष्मांडा): 29 सितम्बर 2022
  • पंचमी (मां स्कंदमाता): 30 सितम्बर 2022
  • षष्ठी (मां कात्यायनी): 01 अक्टूबर 2022
  • सप्तमी (मां कालरात्रि): 02 अक्टूबर 2022
  • अष्टमी (मां महागौरी): 03 अक्टूबर 2022
  • नवमी (मां सिद्धिदात्री): 04 अक्टूबर 2022
  • दशमी (मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन): 5 अक्टूबर 2022

इसे भी पढ़ें – Navratri 2022: 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि आरंभ, कब है अष्टमी और नवमी, क्या है इसका महत्व और शुभ मुहूर्त

Tags: navratri 2022Shardiya Navratri 2022Shardiya Navratri 2022 DateShardiya Navratri upay
Share196Tweet123Share49
Muskaan Rajput

Muskaan Rajput

Related Posts

Shardiya Navratri 2024 : पहले नवरात्रि पर मां शैलपुत्री की पूजा के खास तरीके, जानें कलश स्थापना और मंत्र जाप

Shardiya Navratri 2024 : पहले नवरात्रि पर मां शैलपुत्री की पूजा के खास तरीके, जानें कलश स्थापना और मंत्र जाप

by Kirtika Tyagi
September 29, 2024

Shardiya Navratri 2024 :  नवरात्रि हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है, जिसमें नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ...

बुराई पर अच्छाई की जीत, धूं-धूं कर जला अहंकार रूपी रावण का पुतला

by Abhinav Shukla
October 5, 2022

Moradabad: एक बार फिर असत्य पर सत्य की जीत हुई। मुरादाबाद में विजयदशमी के पावन त्यौहार पर बुराई के प्रतीक...

UP के इस गांव में दशहरा पर होता है रावण का श्रृंगार, नहीं करते दहन

by Web Desk
October 5, 2022

हमीरपुर। राठ क्षेत्र के बिहूनी गांव में सदियों से अनोखी परंपरा चली आ रही है। यहां दशहरे पर रावण दहन...

Durga Puja 2022: सिंदूर से खेलकर मनाई जाती है विजय दशमी, आज भी बंगाली समाज निभाता है सदियों पुरानी कुछ ऐसी रस्में

by Muskaan Rajput
October 5, 2022

Vijay Dashami 2022: आज 5 अक्टूबर 2022 को दशहरा मनाया जा रहा है. शारदीय नवरात्रि (Navratri 2022) का समापन हो...

Dussehra 2022: विजयदशमी पर इन बातों का रखें खास ख्याल, भूलकर भी न करें ये गलतियों, पढ़ें

by Muskaan Rajput
October 5, 2022

शारदीय नवरात्रि (Navratri 2022) का समापन हो चुका है. नवरात्रि के 9 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां...

Next Post

Navratri 2022: मां कूष्मांडा की पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि, नवरात्रि के चौथे दिन मां का ध्यान करके करें मत्र उचारण

PFI Banned: नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर कसा तंज, कहा- वो टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करते हैं

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version