मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

बुराई पर अच्छाई की जीत, धूं-धूं कर जला अहंकार रूपी रावण का पुतला

by Abhinav Shukla
अक्टूबर 5, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, राष्ट्रीय, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Moradabad: एक बार फिर असत्य पर सत्य की जीत हुई। मुरादाबाद में विजयदशमी के पावन त्यौहार पर बुराई के प्रतीक लंकापति दशानन रावण का पुतला दहन किया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के धनुष से निकला अग्नि बाण जैसे ही असत्य व अधर्म के प्रतीक रावण की नाभि पर लगा वैसे ही वह जमीन पर गिर गया और गोकुलवासी हो गया। धूं-धूं कर अहंकार रूपी रावण का पुतला जलते ही रामलीला मंचन देख रहे लोगों ने एक-दूसरे को विजय पर्व की बधाई दी।

मुरादाबाद में रामलीला मैदान लाइनपार, एमएच कॉलेज मैदान लाजपत नगर और दीनदयाल नगर स्थित नेहरू युवा केंद्र समेत महानगर के अनेक स्थानों पर रावण के पुतले दहन किये गये। प्राचीन श्री रामलीला कमेटी बंगला गांव पुराना दसवां घाट में आज रामलीला मंचन हुआ यहां पर रावण दहन गुरुवार को होगा।

RELATED NEWS

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

जुलाई 20, 2026
Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026

श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में लाइनपार रामलीला ग्राउंड में चल रही रामलीला में कलाकारों द्वारा मंचन प्रस्तुत कर विजय दशमी उत्सव मनाया गया। रावण का विशाल पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पताका समारोह से हुआ। रामलीला ग्राउंड में चारों तरफ राम दरबार व अन्य सुंदर झांकियां मैदान में चारों ओर घूमी। रामजी और रावण के बीच युद्ध प्रारंभ होता है। इसके बाद रावण एक-एक करके अपनी शक्तियों का प्रयोग करता है और भगवान राम अपने धनुषकोष से तीरों का प्रयोग करते है। काफी देर तक दोनों के बीच चल रहे युद्ध का परिणाम नहीं आता है तो लंकेश के छोटे भाई व रामभक्त विभीषण भगवान श्रीराम को बताते है दशानन को मृत्यु को लेकर वरदान मिला हुआ हैं। उसके बाद रामजी ने रावण की नाभि में वहां पर तीर मारा जहां अमृत संचित था, तीर लगते ही पूरा अमृत सूख गया और अहंकारी लंकापति रावण जमीन पर गिर गया। इसके बाद राम के अग्नि बाण से रावण का प्रतीकात्मक पुतला दहन हो गया। रावण के पुतले से पूर्व मेघनाद के छोटे पुतले का भी दहन किया गया। भगवान राम का विजय तिलक हुआ। रावण दहन के दौरान जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल, महापौर विनोद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

श्री रामकथा मंचन समिति द्वारा लाजपत नगर स्थित महाराजा हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के प्रांगण में दशहरा उत्सव संपन्न हुआ। रावण का 30 फीट का पुतला दहन किया गया। बृजलोक लीला संस्थान वृंदावन के कलाकारों द्वारा मंचन किया गया। मंचन में कुंभकरण व मेघनाद का वध होता है। तत्पश्चात राम और रावण के बीच युद्ध प्रारंभ होता है। राम के बाण से रावण का अंत होता है। मंचन मौजूद लोग एक-दूसरे को विजय पर्व की बधाई देते हैं। अतिथियों के द्वारा भगवान राम, लक्ष्मण माता सीता, हनुमानजी की आरती उतारी गई।

श्रीरामलीला समिति एमडीए के तत्वावधान में साईं मंदिर रोड स्थित नेहरू युवा केन्द्र में श्री रामलीला मंचन हुआ। इसके बाद राम के अग्नि बाण से रावण के प्रतीकात्मक पुतला दहन हुआ।

प्राचीन श्री रामलीला कमेटी बंगला गांव पुराना दसवां घाट मुरादाबाद के रामलीला महोत्सव में राम-रावण के दलों के बीच युद्ध हुआ। रामलीला अपने रोमांचक मोड़ में पहुंच जाने के कारण दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनी है। दसवां घाट रामलीला में रावण के प्रतीकात्मक पुतले का दहन गुरुवार को होगा।

Tags: Dussehra 2022dussehra specialMoradabadnavratri 2022News1IndiaUP NewsUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Jawahar Bhawan Fire: राजधानी लखनऊ के प्रमुख प्रशासनिक भवनों में शामिल जवाहर भवन में सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे अचानक...

Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Kaushambi School Teacher Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,...

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Varanasi GST Bribery Case: वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग की...

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

UP Weather Update: पिछले छह दिनों से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।...

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Digital Labour Chowk App: कनपुर। उत्तर प्रदेश में अब घर बनाने, मरम्मत कराने या किसी अन्य निर्माण कार्य के लिए...

Next Post

गोरखपुर चिड़ियाघर पहुंचे सीएम योगी ने पहले तेंदुए के बच्चे को पिलाया दूध, फिर कर दिया उसका नामकरण

6 October 2022: इन राशि वालों की बढ़ेगी मान प्रतिष्ठा, आय में होगा लाभ, पढ़े आज का राशिफल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist