Site icon News1India

“प्रह्लाद” बने सिसोदिया-सत्येंद्र, जानें किसे दिया अरविंद केजरीवाल ने “हिरण्यकश्यप” का रोल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को प्रह्लाद बताते हुए केंद्र सरकार पर निशान साधा है। उन्होंने कहा कि ‘कुछ लोग अपने आपको भगवान मान बैठे’ हैं। दरअसल सीएम केजरीवाल ने एक ट्वीट कर कहा कि ‘हिरण्यकश्यप अपने आपको भगवान मान बैठा था। उसने प्रह्लाद को ईश्वर की राह से रोकने के अनेक प्रयत्न किए और जुल्म किए। आज भी कुछ लोग अपने आपको भगवान मान बैठे हैं। देश और बच्चों की सेवा करने वाले प्रह्लाद को कारागृह में डाल दिया है। पर न प्रह्लाद को वो तब रोक पाये थे और न अब रोक पाएंगे।’

सीबीआई द्वारा मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। कल शाम को ही अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया था कि “मनीष सिसोदिया ने जेल से देश के नाम पत्र लिखा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि बीजेपी लोगों को जेल में डालने की राजनीति करती है। जबकि हम बच्चों को पढ़ाने की राजनीति कर रहे हैं। जेल भेजना आसान है, लेकिन बच्चों को पढ़ाना बहुत मुश्किल। राष्ट्र शिक्षा से आगे बढ़ेगा, जेल भेजने से नहीं।”

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। वहीं ईडी ने मनीष सिसोदिया की 10 दिन की रिमांड मांगी है। अब कोर्ट ने जेल ऑथारिटी को सिसोदिया का प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। मनीष सिसोदिया को 2 बजे राउजृ एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी ने कोर्ट को बताया कि सिसोदिया को ग्राउंड ऑफ अरेस्ट बताया गया है।

Exit mobile version