Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
नाबालिग लड़की ने बुजुर्ग महिला पर चलाई गोली, 2021 में पीड़िता के बेटे पर लगाया था रेप का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Delhi: नाबालिग लड़की ने बुजुर्ग महिला पर चलाई गोली, 2021 में बेटे पर लगाया था रेप का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Rape Survivor Shoots Accused Mother: दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक लड़का आकर रेकी करता हैं और स्टेशनरी की दुकान पर खड़े होकर सरेआम लड़की एक बुजुर्ग महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर देती है। बता दें कि दुकान पर बैठी 50 वर्षिय महिला खुर्शीदा के सीने की नीचे गोली लगती है जिसके बाद उसे फौंरन गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि नाबालिग को पकड़ लिया गया है।

वहीं दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने शनिवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग ने 2021 में महिला के 25 साल के बेटे पर रेप का आरोप लगाया था और वह शख्स फिलहाल जेल में है। अधिकारियों ने बताया कि गोली लगने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानें क्या है पूरा मामला

बता दें कि पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने कहा कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को शनिवार शाम करीब 05:30 बजे भजनपुरा के घोंडा इलाके में गोली चलने की सूचना मिली। जब पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, तो उन्हें बताया गया कि महिला को उसके एक परिचित नाबालिग ने गोली मारी है और पीड़िता को स्थानीय निवासियों द्वारा जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अस्पताल पहुंची तो उसे पता चला कि महिला अपने घर के ग्राउंड फ्लोर पर किराने की दुकान चलाती है। वह अपनी दुकान पर थी, जब लड़की उसके पास आई, उसे गोली मार दी और फिर मौके से भाग गई। पीड़िता, उसका परिवार और स्थानिय निवासी सभी आरोपी लड़की की पहचान करने में समक्ष थे। एक जांचकर्ता ने कहा कि लड़की को घंटो के भीतर पकड़ लिया गया और उसके द्वारा इस्तेमाल की गई देसी पिस्तौल बरामद कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक, ‘ यह सामने आया है कि नाबालिग लड़की ने 2021 में महिला के 25 वर्षीय बेटे पर बलात्कार का आरोप लगाया था। आरोपी के खिलाफ IPC 376 और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

यह सामने आया है कि नाबालिग लड़की ने 2021 में महिला के 25 वर्षीय बेटे पर बलात्कार का आरोप लगाया था। आरोपी के खिलाफ IPC 376 और पॉक्सो एक्ट की संबंधित दाराों के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। वह फिलहाल जेल में बंद है। एक अन्य जांचकर्ता ने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि लड़की ने महिला को गोली क्यों मारी, जबकि उसका बेटा पहले ही गिरफ्तार हो चुका था। पुलिस ने कहा, जांच प्रारंभिक चरण में है और लड़की से लंबी पूछताछ के बाद उसके द्वारा महिला पर गोली चलाने का मकसद स्पष्ट हो जाएगा। हम मकसद का पता लगाने के लिए महिला उसके परिवार और आरोपी के परिवार से भी बात कर रहे हैं.’ पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि लड़की के पास हथियार कैसे और कहां से आया.

Exit mobile version