Thursday, June 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Sultanpur: ‘हिंदू राष्ट्र की मांग संविधान विरोधी है’, राम चरित मानस पर टिप्पणी देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर दिया विवादित बयान

by Anu Kadyan
March 30, 2023
in उत्तर प्रदेश, धर्म, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा MLC स्वामी प्रसाद मौर्या सुल्तानपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि ” हमारा संविधान पंथनिरपेक्ष राष्ट्र की कल्पना करता है और संविधान की कसम खाने वाले प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री हिंदू राष्ट्र की मांग करते हैं। जो अपने आप में संविधान विरोधी है।”

‘संविधान की कसम खाने वाले ही संविधान विरोधी हैं’

स्वामी प्रसाद मौर्या ने आगे कहा कि स्वाभाविक रूप से राष्ट्रवाद का नारा देने वाले लोग आज राष्ट्र के साथ मजाक कर रहे हैं। राष्ट्र से खिलवाड़ कर रहे हैं। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 15 में स्पष्ट व्याख्या की गई है कि धर्म-जन्म, जात-लिंग और जन्मस्थान के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं करेंगे।  उसी संविधान की कसम खाने वाले समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। वह हिंदू मुस्लिम का नारा देकर भाईचारे का कत्लेआम कराने पर लगे हुए हैं।

RELATED NEWS

Padma Awards 2026 Uttar Pradesh

Padma Awards 2026 में चमका उत्तर प्रदेश, चार हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई

June 24, 2026
UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

June 23, 2026

‘आज भारत के कई टुकड़े हो गए’

उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक के जमाने में हमारे राष्ट्र की सीमा इराक और ईरान से लगी हुई थी। नित्य प्रति भारत खंड-खंड होता गया। आज उसके कई टुकड़े हो गए हैं। लेकिन सत्ता में बैठे लोग स्वर्ण अक्षरों में इतिहास में नाम दर्ज कराने वाले सम्राट अशोक को भूल गए। जिनका कोई योगदान नहीं दिया। उनको आदर्श के रूप में स्थापित किया जाता हैं और जिन्होंने अखंड भारत का निर्माण किया उनका नाम तक लेना पसंद नहीं करते हैं।

‘अरबों खरबों की संपत्ति अडानी और अंबानी को कौड़ियों के दाम बेच दी’

उन्होंने ये भी कहा कि आजादी के बाद बीजेपी पहली सरकार है जो राष्ट्र की संपत्ति और विभागों को अपने चहेते उद्योगपतियों को बेच रही है। देश के सभी बंदरगाह, एयरपोर्ट, एयर इंडिया, रेलवे स्टेशन और कई दर्जन ट्रेनें, एलआईसी आदि अपने चहेते उद्योगपति अडानी और अंबानी को अरबों खरबों की संपत्ति कौड़ियों के दाम में बेच दिया है। बैंक इन पर अलग से मेहरबान है। यानी जिन विभागों में नौजवानों को नौकरी मिलने की गुंजाइश थी, उन्हीं विभागों को निजी हाथों में सौंपकर सरकार युवाओं के मुंह से निवाला छीन रही है।

‘आज बीजेपी ईस्ट इंडिया कंपनी बन गई है’

उन्होंने बीजेपी की तुलना ईस्ट कंपनी से करते हुए कहा कि आज सरकार ईस्ट इंडिया कंपनी बन गई है। जैसे ईस्ट इंडिया कंपनी सारा का सारा पैसा लूटकर इंग्लैंड भेजा करती थी। ठीक वैसे ही बीजेपी देश को लूट कर अडानी और अंबानी की तिजोरियां भरने पर जुटी हुई है।

Tags: anti-constitutional'Hindu nationNews1IndiaSP partysultanpurSwami Prasad MauryaUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Padma Awards 2026 Uttar Pradesh

Padma Awards 2026 में चमका उत्तर प्रदेश, चार हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई

by SYED BUSHRA
June 24, 2026

Padma Awards 2026 Ceremony:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-2 में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार...

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

by Sadaf Farooqui
June 23, 2026

Plastic Free Campus: उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह...

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

by SYED BUSHRA
June 22, 2026

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की...

योग दिवस पर यूपी में बनाय नया रिकॉर्ड, करोड़ों विद्यार्थियों ने दिया योग का संदेश

योग दिवस पर यूपी में बनाय नया रिकॉर्ड, करोड़ों विद्यार्थियों ने दिया योग का संदेश

by Sadaf Farooqui
June 21, 2026

International Yoga Day 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनभागीदारी का...

Lakhimpur Jewellery Missing Case

Jewellery Mystery: लखीमपुर में ‘बंदर गहने ले गए’ , दहेज हत्या केस के गहनों के गायब होने की पुलिस कहानी पर उठे सवाल

by SYED BUSHRA
June 20, 2026

Lakhimpur Dowry Case Jewellery Mystery:लखीमपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह मामला साल 2007 के एक...

Next Post

Amrit Pal Singh: पंजाब में फिर लौटा Amritpal, आया सोशल मीडिया पर Live, इसके बाद से गायब हुआ भगोड़े का परिवार

ताइवान की कंपनी Gogoro जल्द शानदार लुक में लॉन्च करने जा रही है इलेक्ट्रिक स्कूटर, लुक देख कर आप भी कहेंगे वाह !

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist