बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Ghazipur News: फोन खरीदने के लिए 20 हजार रुपये की लालच में दोस्तों को सौंपी युवती, किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर गंगा में धकेला

by Juhi Tomer
मार्च 15, 2023
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

गाजीपुर के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि दुष्कर्म के आरोपियों ने किशोरी को जिंदा ही गंगा नदी में फेंक दिया था। वहीं पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज करके मंगलवार को माहपुर तिराहे से पांच आरोपियों को पकड़ा है। चार आरोपी किशोर हैं। बालिग आरोपी बौरवा निवासी शैलेश कुमार को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बाकि किशोर आरोपियों को न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

ये पूरा मामला पांच मार्च का बताया जा रहा है। साजिश के तहत एक किशोर ने किशोरी को अपने जाल में फंसाया और मोबाइल फोन खरीदने के लिए 20 हजार रुपये की लालच में उसे अपने दोस्तो के हवाले कर दिया। दोस्त किशोरी को वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के एक खेत में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपी किशोरी को लेकर दिनभर गाड़ी में बैठकर उसे घुमाया, लेकिन पकड़े जाने के डर से घर छोड़ने की हिम्मत नहीं कर सके। इसी वजह से आरोपीयों ने किशोरी को वाराणसी के विश्वसुंदरी पुल से गंगा नदी में फेंक दिया।

RELATED NEWS

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

अगस्त 11, 2026
Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

अगस्त 11, 2026

जिसके बाद नदी में मछली पकड़ रहे कुछ मछुआरों ने किशोरी को बचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी को बीएचयू के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। वहीं किशोरी को 6 मार्च को होश आया था, फिर परिजन उसे लेकर घर चले गए। किशोरी सदमें में थी, जिसके चलते परिजन कार्रवाई नही कर सके थे। लेकिन 12 मार्च को किशोरी ने पूरी घटना के बारे में घर के परिजनों को बताया जिसके बाद परिजनों ने सैदरपुर कोतवाली की पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्जा करा दिया।

आरोपियों ने किए कई खुलासे

बता दें कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई खुलासे किए जिसमें एक आरोपी किशोर ने स्वीकार किया कि उसने किशोरी से दोस्ती की, फिर वाराणसी घुमाने के बहाने उसे साथ ले गया। अस बीच नया फोन खरीदने के लिए 20 हजार रुपये की लालच में उसे अपने अन्य दोस्तों को सौंप दिया। वहीं किशोरी को बाइक पर बैटाकर किशोर चौबेपुर ले गए, वहां कुछ और दोस्त मिले। दरअसल, सैदपुर क्षेत्र के एक गांव में निर्माणाधीन मकान में काम कर चल रहा था। एक मजदूर के बीमार हाेने पर तीन मार्च को उसका किशोर बेटा काम पर गया था। किशोर ने मकान मालकिन की किशोरी पोती को बहला-फुसला कर ले गया था। किशोरी कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। वही पांच आरोपियों को पकड़ा गया है। चार आरोपी किशोर हैं, जबकि एक आरोपी बालिगम है। घटना में प्रयुक्त तीनों बाइकें बरामद कर ली गई हैं।

Tags: Ghazipur Newsghazipur News in HindiGhazipur News Todaylatest up newsUP NewsUP News in Hindi
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वेच्छा से इस्लाम धर्म अपनाने वाली दो बालिग बहनों को कथित तौर पर अवैध...

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Burqa Kanwar Case : उत्तर प्रदेश के संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने के बाद चर्चा में आईं तमन्ना...

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Gorakhpur Attack: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

UP Shocking News: उत्तर प्रदेश के दो जिलों से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर...

Next Post

Agra: रील बनाने के लिए रेलवे प्लेटफार्म पर दौड़ाई कार, देखते रहे सुरक्षाकर्मी, सुरक्षा व्यव्स्था पर उठे सवाल

खोपड़ी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए Sameer Khakhar का 71 साल की उम्र में निधन   

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist