Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
बोरी में महिला की बिना कपड़ों के लाश... कंधे पर टांगे गलियों में घूमता रहा

बोरी में महिला की बिना कपड़ों के लाश… कंधे पर टांगे गलियों में घूमता रहा शख्स, फिर किया ये काम

उत्तर प्रदेश के मेरठ में ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी। दरअसल रविवार की सुबह बोरे से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ, जो नग्न हालत में था। जैसे ही इसकी भनक लोगों को लगी, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान जब पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, तो उसमें देखा कि एक शख्स बोरे को कंधे में टांग कर यहां वहां घूम रहा था।

बोरी खुली तो आंखें खुली की खुली रह गई

यह पुरा मामला खरखौदा थाना क्षेत्र के जमुना नगर का है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह लोगों ने एक बोरा पड़ा देखा। जब उन्होंने बोरे को खोलकर देखा तो उनकी आंखें खुली की खुली रह गई। दरअसल उसमें महिला की बिना कपड़ों के लाश पड़ी हुई थी। लाश देखकर मौके पर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजा दिया। महिला की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया। उसमें देखा कि एक शख्स कंधे पर बोरा टांगे इधर- उधर घूम रहा है। उसने बोरे को कई जगह ठिकाने लगाने की कोशिश की।

फिर शख्स ने किया ये काम

फिर अंत में उसने जमुना नगर में गैस गोदाम वाली गली के पास बोरे को ठिकाने लगाया और वहां से फरार हो गया। इस बीच क्षेत्राधिकारी रूपाली राय चौधरी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला के साथ-साथ आरोपी शख्स का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है जिसने शव को ठिकाने लगाया।

Exit mobile version