Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
नींद में सो रहे पति का पत्नी ने ब्लेड से काटा प्राइवेट पार्ट, पूछने पर बताया

नींद में सो रहे पति का पत्नी ने ब्लेड से काटा प्राइवेट पार्ट, पूछने पर बताया ये कारण

बाड़मेर। आज हम आपको एक ऐसी खबर बताने वाले है। जिसे जानकर आपकी रूह कंप उठेगी। जहां एक पत्नी ने दूसरी शादी करने की चाहत में सोते हुए पति का प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश करते हुए घायल कर दिया। अचानक हुए हमले से पति जाग गया। वह दर्द के मारे जोर-जोर से चिल्लाने लगा। ये भयानक मामला राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना भलीसर गांव का बताया जा रहा है।

आटा-साटा में हुई थी शादी

बता दें कि ये मामला अक्टूबर का है। लेकिन पीड़ित पति ने 15 नवबंर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इससे दोनों पक्षों में मामले को सुलझाने के लिए करीब एक महीने तक सामाजिक स्तर पर पंचायत चलती रही। महिला की शादी आटा-साटा में की गई थी।

वहीं मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित युवक का मेडिकल कराया। लेकिन मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उसका घाव भर चुका है। फिलहाल पुलिस पीड़ित की पत्नी से पूछताछ कर रही है।

खेत में बनी ढाणी में सो रहे थे पति-पत्नी

वहीं युवक ने रिपोर्ट में बताया है कि भलीसर निवासी गोमाराम पुत्र अन्नाराम की शादी 21 साल की उम्र में 6 महिन पहले 19 साल की कानू देवी से हुई थी। कानू देवी सनावड़ा बाड़मेर की रहने वाली है। गोमाराम एक किसान है। घटना की रात को खेत में बनी ढाणी में अपनी पत्नी के साथ सो रहा था।

इस दौरान वह फोन पर अपनी बहन और बहनोई से बात कर रही थी। जिससे लेकर दोनों में बहस भी हुई। थोड़ी देर बाद गोमाराम सो जाता। उसके सोने के बाद देर रात पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला दिया।

दर्द से गोमाराम चीख उठा। उसकी आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों की आंख खुल गई। किसी तरह से परिवार वालो ने उसे संभाला और सुबह होते ही उसे प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज कराया गया। गनीमत रही कि चोट ज्यादा गहरी नहीं थी।

इसके बाद करीब एक महिने तक दोनों परिवारों में सामाजिक स्तर पर पंचायत चलती रही। इस दौरान घर में किसी रिश्तेदार की मौत हो गई। फिर परिवार उसमें उलझ गया। लेकिन अब जाकर मामला थाने पहुंच गया।

पत्नी ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

दरअसल पीड़ित ने 1 नवंबर को एसपी के ऑफिस जाकर शिकायत दी। इसी के आधार पर पुलिस ने 15 नवंबर को गोगाराम की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया।

वहीं पीड़ित ने एसपी को पेश की रिपोर्ट में बताया कि हमले के बाद जब पत्नी से पूछा गया कि तूने ऐसा क्यों किया। इस पर कहा कि उसकी बहन और बहनोई ने कहा था कि तू अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दे। जिससे वो नामर्द हो जाएगा। फिर तेरा तलाक हो जाएगा और तेरी शादी तेरी पंसद के लड़के से हो जाएगी।

वहीं दूसरी तरफ पीड़ित की पत्नी ने घटना के 5 दिन बाद ही 6 अक्टूबर को अपने पति सहित ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज करा दिया था। जिसके बाद घर छोड़कर अपने मायके चली गई। दहेज मामले में जब पुलिस ने पूछताछ के लिए महिला के पति को बुलाया तो गोगाराम ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी।

ऐसे हुआ सच का खुलासा

वहीं धोरीमन्ना शिवम हॉस्पिटल के डॉ. बुधाराम विश्नोई के ने पूछताछ में बताया कि पीड़ित व्यक्ति हमारे पास आया था। उस समय उसने हमसे कहा था कि कुछ नुकीली चीज लग गई है। प्राइवेट पार्ट्स में ज्यादा चोट ना होने कारण कुछ ही घंटों में उसे घर भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार गोगाराम और उसके उसकी पत्नी की शादी आटे-साटे में हुई थी। गोगाराम की बहन पुष्पा की शादी उसकी पत्नी कानूदेवी के भाई लाखाराम से हुई थी। पीड़ित और उसकी बहन का ससुराल सनावड़ा गांव में है। घटना की रात पत्नी की बहन जेठी और बहनोई पति हुकमाराम का फोन आया था।

ये भी पढ़े-दूल्हे का सजा सेहरा, बजी शहनाई, जब सुहागरात पर उठाया घूंघट तो पांच दिन तक सो नहीं पाया

Exit mobile version