Site icon News1India

Meerut: ट्रैक्टर-ट्रॉली चुराने वाली गैंग का मेरठ पुलिस ने किया पर्दाफाश, 2 तमंचे और एक चाकू बरामद

मेरठ पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है बता दें कि मेरठ पुलिस और सर्विलांस टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल चोरी कर उनके इंजन और चेसिस नंबरो को हटाकर इस्तेमाल करने वाले गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस को 3 ट्रैक्टर, 6 मोटरसाइकिल और 2 तमंचे और एक चाकू मिला है।

बता दें कि एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार का कहना है कि अपरादियों को पकड़ने के लिए सर्विलांस टीम और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में पुलिस जानी क्षेत्र के तिकड्डा मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक ट्रैक्टर पर सवार तीन शख्स बहरामपुर गांव की तरफ से आते दिखाई दिए।

वहीं पुलिस को देखकर तीनो आरोपी ट्रैक्टर सवार युवक ट्रक्टर छोड़कर खेतो से भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। जांच के दौरान पता चला है कि यह अपराधी ट्रैक्टर ट्रॉली और मोटरसाइकिल चोरी कर उनके इंजन और चेसिस नंबर को मिटा कर इस्तेमाल करते थे। इनके नाम सुशील, शिवम और विकास है। वहीं पकड़े गए तीनों आरोपी बागपत, बड़ौत के रहने वाले हैं. वहीं बाइकों को उन्होंने मेरठ और बागपत क्षेत्र से चोरी किया था. बताया जा रहा है कि तीनों चोरी किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी खनन का गैरकानूनी काम करते थे. खनन के काम से कमाए गए रुपये को वह मंहगी शराब पीने में खर्च करते थे.अब उनसे पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version