Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

सेंचुरी से दो कदम दूर…PM मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, 98वें एपिसोड में जानें मन की 5 अहम बातें…

Anu Kadyan by Anu Kadyan
February 26, 2023
in देश, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 98वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने त्योहार वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ मनाना है। साथ ही उन्होंने लता मंगेशकर को याद किया। PM मोदी ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर ‘मन की बात’ में हमने तीन कंपटीशन शुरू की थीं। जो देशभक्ति गीत, लोरी और रंगोली से जुडी थीं। उस वक्त लता दीदी ने ट्वीट कर सभी देशवासियों से इस कंपटीशन में जुड़ने की अपील की थी। आज पीएम ने कार्यक्रम के दौरान कंपटीशन से जुड़े विजेताओं के नाम भी घोषित किए।

1. विदेशों में भी बढ़ी भारतीय खिलौनों की डिमांड

PM ने आगे कहा कि मुझे वो दिन आज भी याद है जब हमने ‘मन की बात’ में भारत के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन की बात कही थी। उस वक्त भारतीय खेलों के जुड़ने और इन्हें सीखने की एक लहर सी उठी थी। जब भारतीय खिलौनों की बात हुई, तो देश के लोगों ने इसे हाथों-हाथ बढ़ावा दिया। अब तो भारतीय खिलौनों का इतना ज्यादा क्रेज हो गया कि विदेशों में भी इनकी डिमांड बढ़ गई है।

RELATED POSTS

PM Modi

आंसू नहीं… अब षड्यंत्रकारी जलेंगे: थिम्पू से मोदी का ‘जस्टिस वॉर्निंग’, रोते देश से प्रधानमंत्री का दो टूक संदेश

November 11, 2025
PM Modi

दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया: ‘साजिश करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा’

November 11, 2025

जब हमने मन की बात में स्टोरी टेलिंग की भारतीय विधाओं पर बात की तो उनकी प्रसिद्धि भी दूर-दूर तक पहुंच गई। लोग भारतीय स्टोरी टेलिंग की विधाओं की तरफ आकर्षित होने लगे।

2. उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार दिए गए

वहीं पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि जब बात बनारस की हो, शहनाई की हो, या  उस्ताद बिस्मिल्लाह खान जी की हो, तो स्वाभाविक है कि मेरा ध्यान उस तरफ जाएगा ही। कुछ दिन पहले म्यूजिक और परफॉर्मिंग आर्ट के क्षेत्र में उभर रहे प्रतिभाशाली कलाकारों को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार दिए गए। जो कला और संगीत जगत की लोकप्रियता बढ़ाने के साथ ही इसकी समृद्धि में भी योगदान दे रहे हैं।

3. देशवासियों ने तकनीक को अपने जीवन का हिस्सा बनाया

पीएम में कहा कि तेजी से आगे बढ़ रहे हमारे देश में डिजिटल इंडिया की ताकत कोने-कोने में पहुंच रही है। एक एप है ई-संजीवनी, इससे आप वीडियो क्रॉन्फ्रेंस के जरिए डॉक्टरी सलाह ले सकते हैं। इसके माध्यम से 10 करोड़ मरीजों का डॉक्टरों के साथ बढ़िया नाता है।

आज नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के #MannKiBaat कार्यक्रम को सुना।

प्रधानमंत्री जी ने समाज की शक्ति को राष्ट्र की शक्ति बनाया है। डिजिटल इंडिया से जटिल समस्याओं का त्वरित समाधान हुआ है। हर व्यक्ति देश के तेज विकास में सहभागी बना है। pic.twitter.com/r3w4IkDc4S

— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) February 26, 2023

इसकी उपलब्धि के लिए डॉक्टरों और मरीजों को बहुत-बहुत बधाई। भारत के लोगों ने तकनीक को अपने जीवन का हिस्सा बनाया है।

4. स्वच्छ भारत अभियान ने बदले जन भागीदारी के मायने

पीएम ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने हमारे देश में जन भागीदारी मायने ही बदल दिए हैं। हरियाणा के युवाओं ने एक स्वच्छता अभियान शुरू किया और तय किया कि भिवानी को स्वच्छ बनाना है। युवा सुबह 4 बजे भिवानी पहुंच जाते हैं और सफाई अभियान चलाते हैं। वह कई टन कूड़ा साफ कर चुके हैं

5. सेंचुरी से दो कदम दूर…

पीएम ने लोगों से कहा कि आप सब से जुड़कर मुझे बहुत खुशी हो रही है। सेंचुरी की तरफ बढ़ रहे इस सफर में मन की बात को आपने जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का अद्भुत प्लेटफॉर्म बना दिया है। आप अपने मन की शक्ति जानते ही हैं।

समाज की शक्ति से कैसे देश की शक्ति बढ़ती है ये हमने 'मन की बात' के अलग-अलग एपिसोड में देखा है।

– पीएम @narendramodi#MannKiBaat pic.twitter.com/aXWqR3iQDU

— BJP (@BJP4India) February 26, 2023

वैसे ही समाज की शक्ति से देश की शक्ति बढ़ती है। यह ‘मन की बात’ के अलग-अलग एपिसोड में देखा और समझा है।

Tags: 98th episodeimportant thingsmann ki baatNews1IndiaPM Modi
Share196Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

PM Modi

आंसू नहीं… अब षड्यंत्रकारी जलेंगे: थिम्पू से मोदी का ‘जस्टिस वॉर्निंग’, रोते देश से प्रधानमंत्री का दो टूक संदेश

by Mayank Yadav
November 11, 2025

PM Modi reaction: राजधानी दिल्ली में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और...

PM Modi

दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया: ‘साजिश करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा’

by Mayank Yadav
November 11, 2025

PM Modi On Delhi blast: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट की भयावह घटना पर...

Vande Bharat Express

PM Modi ने चार नए रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, बोले– “विकसित भारत की रफ्तार हैं ट्रेनें

by Gulshan
November 8, 2025

Vande Bharat Express : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों...

PM Modi meets India Women World Cup 2025 winners

Women’s World Cup 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने विजेता टीम से मुलाकात की, तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

by SYED BUSHRA
November 6, 2025

Women World Cup 2025: 5 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की महिला विश्व कप विजेता क्रिकेट टीम...

Mann Ki Baat

देश की बेटियों की तारीफ में पीएम ने पढ़ी कसीदें, ‘मन की बात’ में प्रशंसा में क्या कुछ कहा ?

by Gulshan
September 28, 2025

Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित...

Next Post

Umesh Pal Murder Case: Atiq Ahmed के घर के पास खड़ी मिली क्रेटा, उमेश के हमले में इस्तेमाल हुई थी यहीं कार

Mahoba: सड़क हादसे में दादा-पोते की मौत, डंपर चालक ने स्कूटी सहित 6 साल के मासूम को 3 KM तक घसीटा, Video viral

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version