Thursday, November 20, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

यूक्रेन में फंसे 249 छात्रों को लेकर दिल्ली पहुंची पांचवी फ्लाइट, अब तक 1100 से ज्यादा छात्रों की वतन वापसी

abhishek tyagi by abhishek tyagi
February 28, 2022
in देश, बड़ी खबर, राष्ट्रीय, विदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग भयानक होती जा रही है। रूस की ओर से तेज होते हमलों ने अब यूक्रेन के रिहायशी इलाकों को भी नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों का बुरा हाल है। भारत ने अपने नागरिकों को वहां से निकालने के प्रयास तेज कर दिए हैं। इस बीच खबर है कि 249 भारतीय छात्रों को लेकर पांचवी फ्लाइट भी दिल्ली पहुंच चुकी है। जानकारी के मुताबिक, पांचवी फ्लाइट सोमवार सुबह करीब 6:30 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा के तहत अभी तक 1100 से ज्यादा लोगों को निकाला जा चुका है। इन सभी को रोमानिया के बुखारेस्ट के रास्ते दिल्ली लाया जा रहा है।

26 फरवरी से शुरू हुआ था ऑपरेशन गंगा
रूसी की ओर से तेज हमलों के बाद यूक्रेन में उड़ानें बंद कर दी गई थीं। इस बीच भारत ने अपने लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा अभियान की शुरुआत की। वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए रोमानिया का रास्ता चुना गया। 26 फरवरी को इस मिशन के तहत 219 लोगों को लेकर पहली फ्लाइट दिल्ली पहुंची थी। इसके बाद 27 को फरवरी को भी तीन फ्लाइट्स लैंड हुईं।

RELATED POSTS

No Content Available

20 हजार से ज्यादा नागरिक फंसे थे
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के बयान के मुताबिक, छात्रों व अन्य लोगों को मिलाकर करीब 20 हजार से ज्यादा भारतीय यूक्रेन में रहते हैं। भारत ने कहा था कि, सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी हमारा प्रयास है। अभी भी करीब 18 हजार भारतीय यूक्रेन में फंसे हुए हैं। भारतीय दूतावास की ओर से लगातार इन छात्रों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है। शनिवार को एडवाइजरी जारी कर सभी छात्रों को यूक्रेन के पश्चिमी इलाकों में जाने को कहा गया था।

Tags: Belarus Preparing to Send SoldiersReport SaysRussia-Ukraine War HighlightsUkraine latest update
Share196Tweet123Share49
abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

No Content Available
Next Post

यूरोपीय देशों के चंगुल में फंसा रूस, बौखलाकर दे डाली यूक्रेन को परमाणु हमले की धमकी

UP Election 2022: राजा भैया के खिलाफ कुंडा थाने में FIR दर्ज, पोलिंग एजेंट को पीटने के लगे आरोप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version