Site icon News1India

Umeshpal Murder Case: अतीक की बहन आयशा नूरी ने कोर्ट में दाखिल की सरेंडर की अर्जी, 13 अप्रैल को होगी सुनवाई

उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal murder case) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahemd) के भाई अशरफ (Ashraf) की पत्नी पर एफआईआर (FIR) के बाद अब उसकी बहन आयशा नूरी (Ayesha Noori) ने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दाखिल की है। मिली जानकारी के अनुसार वकीलों के जरिए प्रयागराज (Prayagraj) की सीजेएम कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दाखिल की गई है। आयशा नूरी (Ayesha Noori) की अर्जी के बाद सीजेएम कोर्ट ने प्रयागराज पुलिस से जवाब मांगा है। कोर्ट ने प्रयागराज पुलिस को 2 दिनों में रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। 13 अप्रैल को मामले पर सुनवाई की जाएगी। बातें दें कि पुलिस जांच में आयशा नूरी (Ayesha Noori) का नाम सामने आया था।

Exit mobile version