रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP Weather: मौसम की ‘बेवफाई’ ने नवंबर में करवाया अप्रैल वाली गर्मी का एहसास, बदला मिजाज बने बारिश के आसार

UP Weather: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अचानक से मौसम ने करवट ली है। घने कोहरे के साथ ठंड का एहसास होने लगा है।

by Digital Desk
नवम्बर 19, 2024
in TOP NEWS, Uncategorized, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। पिछले कई सालों से मौसम की ‘बेवफाई’ इंसानों से लेकर बेजुबानों पर भारी पड़ रही है। सर्दी के मौसम में गर्मी, बारिश के महिनों में सूखा ये अब आम बात हो गई है। इस साल नवंबर में ठंड के बजाए प्रचंड गर्म पड़ी। 17 नवंबर तक घरों के एसी, कूलर और पंखे फुल स्पीड में चले। पर कुछ घंटे पहले मौसम ने करवट बदला। मेघों का मिजाज भी चेंज हुआ। 19 की सुबह से आसमान में काले-काले बादल मंडरा रहे। सीएसए मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन के अंदर बारिश का अलर्ट जारी किया है। ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है। कोहरे का भी लोगों को सामना करना पड़ सकता है।

सर्दी तो दूर गर्मी ने नए रिकॉर्ड बनाए

‘जनाब’ मौसम भी गिरगिट की तरह रंग बदल रहा है। ठंड के वक्त अप्रैल वाली गर्मी की दंश लोग उठा रहे हैं। नवंबर का महीना गुलाबी सर्दी वाला महीना माना जाता है। लेकिन इस बार सर्दी तो दूर गर्मी ने नए रिकॉर्ड बनाए । दीपावली के बाद से लगातार घरों पर एसी, कूलर और पंखे फुल स्पीड पर चले। सुबह के वक्त घर से निकलते ही लोग पसीना से तर-बतर हो रहे थे। कब मौसम बदलेगा, इसको लेकर अखबरों की खाक छानते। हालांकि कुछ घंटे पहले कानपुर के अलावा यूपी के अन्य जनपदों में मौसम का मिजाज बदला है। आसामन में काले-काले बादल मंडरा रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दो से तीन दिन बाद तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है। साथ ही यूपी के कई जिलों में बारिश की भी संभावना जताई गई है।

RELATED NEWS

Lucknow Weather यूपी में अचानक बदला मौसम, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा तो बरेली में आंधी-बारिश से मची तबाही

Lucknow Weather: दोपहर बाद बदल सकता है मौसम, 2 से 6 बजे तक बूंदाबांदी के आसार; तापमान 32 डिग्री पहुंचेगा

सितम्बर 18, 2026
Lucknow Weather यूपी में अचानक बदला मौसम, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा तो बरेली में आंधी-बारिश से मची तबाही

Lucknow Weather यूपी में अचानक बदला मौसम, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा तो बरेली में आंधी-बारिश से मची तबाही

सितम्बर 17, 2026

बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो इस समय पछुआ हवाएं 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। जम्मू कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है, जिससे बारिश होने की संभावना भी बनी हुई है। मौसम विभाग ने 19 नवंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद जताई है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। 20 नवंबर को यूपी के कई जनपदों मे हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के कई दिनों तक होने के आसार बन रहे हैं। सीएसएस के मौसम विभाग के मुताबिक, कानपुर के आसपास के जनपदों में बारिश हो सकती है। लोगों को कोहरे का भी सामना करना पड़ सकता है। किसानों को बारिश से फाएदा होगा।

1 नवंबर की रात छठी सबसे गर्म रात

आमतौर पर नवंबर में होने वाली गुनगुनी धूप की जगह दोपहर में तपिश वाली गर्मी महसूस की जा रही है। नवंबर के 17 दिन बीतने के बाद भी मौसम के तेवर तल्ख ही रहे। साल 2009 के बाद इस बार नवंबर में दिन की तपिश और रात के पारे ने रिकॉर्ड बनाया। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने मीडिया को बताया, 1952 से 2024 तक 1 नवंबर को दर्ज हुए अधिकतम तापमान पर नजर डालें तो अब तक का इस साल तीसरा उच्चतम अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। यह 34.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके पहले 1 नवंबर 1963 को 38 डिग्री और 2001 में 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 20.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ 1 नवंबर की रात छठी सबसे गर्म रात रही।

अब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आमतौर पर नवंबर में चलने वाली उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के असर से ठंड की शुरुआत होती है। अभी न तो अलनीनो और न ही ला नीना सक्रिय है। हालांकि प्रदेश में अब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है और पहाड़ों पर बर्फबारी की शुरूआत हो गई है। वहीं सीएसए कानपुर के मौसम विभाग का कहना है कि इस वर्ष नवंबर से ज्यादा गर्मी पड़ी, जो किसानों के लिए अच्छी खबर नहीं है। हालांकि अब मौसम चेंज हुआ है। बारिश की संभावना बनी है। बारिश होने से गेहूं की फसल की पैदावर बढ़ेगी। दलहन फसलों को भी फाएदा होगा।

Tags: UP NewsUP News hindiup weatherup weather alertUP Weather ForecastUP Weather UpdateWeather News
Share196Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

Lucknow Weather यूपी में अचानक बदला मौसम, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा तो बरेली में आंधी-बारिश से मची तबाही

Lucknow Weather: दोपहर बाद बदल सकता है मौसम, 2 से 6 बजे तक बूंदाबांदी के आसार; तापमान 32 डिग्री पहुंचेगा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Weather Update: लखनऊ में शुक्रवार 18 सितंबर को दिन की शुरुआत साफ आसमान और 28 डिग्री तापमान के साथ होने...

Lucknow Weather यूपी में अचानक बदला मौसम, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा तो बरेली में आंधी-बारिश से मची तबाही

Lucknow Weather यूपी में अचानक बदला मौसम, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा तो बरेली में आंधी-बारिश से मची तबाही

by SYED BUSHRA
सितम्बर 17, 2026

Lucknow Weather Update: लखनऊ में गुरुवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई...

UP Weather: आज से कमजोर पड़ेगा बारिश का दौर, 50 से ज्यादा जिलों में निकलेगी धूप, मानसून की विदाई के संकेत

UP Weather: आज से कमजोर पड़ेगा बारिश का दौर, 50 से ज्यादा जिलों में निकलेगी धूप, मानसून की विदाई के संकेत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2026

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से मानसून की सक्रियता कमजोर बनी हुई है। अब राजधानी लखनऊ...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Uttar Pradesh Weather Update

UP Weather Today: कमजोर पड़ा मानसून, 50 जिलों में बारिश धीमी; इन 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

by SYED BUSHRA
सितम्बर 6, 2026

UP Weather Today:उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता एक बार फिर कमजोर पड़ने लगी है। प्रदेश के करीब 50 जिलों...

Next Post
Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh : दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में मजेदार वाकया, होटल की बालकनी से फ्री में देखा कॉन्सर्ट 

दिल्ली में बरसेंगे नकली मेघा…क्या होती है क्लाउड सीडिंग?, जो प्रदूषण कम करने में है मददगार

दिल्ली में बरसेंगे नकली मेघा...क्या होती है क्लाउड सीडिंग?, जो प्रदूषण कम करने में है मददगार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In