Tuesday, February 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP: डिप्टी CM केशव प्रसाद ने फिर ताजा की बचपन की यादें, विमल टी-स्टाल पर चाय पीते हुए जाना चाय विक्रेता का हाल

Anu Kadyan by Anu Kadyan
December 29, 2022
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, बड़ी खबर, विशेष
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रायगराज। इंसान कितना भी बड़ा क्यों न बन जाए लेकिन अपने पुराने दिनों को कभी नहीं भूलना चाहिए। आम जन से निकल कर आम लोगों से दूरी नहीं बनानी चाहिए। यही कर रहे हैं यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। जहां एक तरफ नेता बड़े-बड़े रेस्टोरेंट में जाना पसंद करते है। वहीं यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आम लोगों के बीच में साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं। लोगों के बीच जाकर उनका हालचाल पूछते है। वह कभी टी स्टाल पर चाय पीते हुए नजर आते हैं तो कभी सड़क किनारे चाय बनाते हुए। इस दौरान वह आमजन की समस्याएं सुनते और हालचाल पूछते हैं। साथ ही वह अपने पुराने दिनों को भी याद करते है।

पीएम मोदी की तरह चाय बेच चुके है डिप्टी सीएम

बता दें कि पीएम मोदी की तरह डिप्टी सीएम भी बचपन में चाय बेच चुके हैं। दरअसल डिप्टी सीएम के पिता की कौशांबी के सिराथू में चाय की दुकान थी। डिप्टी सीएम बनने के बाद खुद केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से इस बात का खुलासा किया था। इस दौरान बीजेपी महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी और काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता समेत कई पार्टी नेता भी मौजूद रहे।

RELATED NEWS

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026
Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

December 26, 2025

प्रयागराज स्थित सुभाष चौराहे पर मा0 जिला अध्यक्ष गणों तथा मा0 जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों और क्षेत्रीय लोगों के साथ चाय पी तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा की। pic.twitter.com/rjND6EDc5T

— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) December 28, 2022

चाय पीेते हुए जानी चाय विक्रेता की राजीखुशी

ताजा मामला प्रयागराज के सिविल लाइन इलाके का है। जहां पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सड़क किनारे चाय की दुकान पर चाय पीते हुए नजर आए। बता दें कि विमल टी स्टाल पर खड़े होकर डिप्टी सीएम ने आम लोगों के साथ चाय पी। इस दौरान उन्होंने चाय वाले से उसका राजी खुशी भी पूछी और उसकी समस्याएं जानी। वहीं केशव प्रसाद मौर्य ने चाय बनाने वाले विमल को एक हजार रूपये भी दिए। वहीं इससे पहले भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य विमल टी स्टाल पर चाय पीने आ चुके हैं।

डिप्टी सीएम ने बांटी ग्राहकों को चाय

जानकारी के लिए बता दें कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 16 अप्रैल 2021 को भी चाय की दुकान पर खड़े नजर आए थे। उस समय वह चाय पी नहीं रहे थे बल्कि वह खुद चाय बना रहे थे। दरअसल डिप्टी सीएम अपने आवास से एयरपोर्ट जाने के लिए निकले थे। दौरान उन्होंने अपना काफिला एजी ऑफिस के पास रुकवा लिया। यहां बीजेपी नेताओं के साथ वह एसबीआई के एटीएम के सामने एक चाय की दुकान पर उतर गए। इस दौरान केशव ने चाय विक्रेता का हालचाल पूछा। इसके अलावा वह खुद वहां चाय बनाने लगे। उन्हें देख चाय वाला भी हक्का बक्का रह गया। चाय बनाने के बाद डिप्टी सीएम ने खुद ही ग्राहकों को चाय बांटी और अपने पुराने दिनों को याद किए।

Tags: Deputy CM Keshav Prasad Mauryadrinking teaNews1IndiaUttar PradeshVimal tea-stall
Share198Tweet124Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

UP News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, मुरादाबाद सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

UP News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, मुरादाबाद सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यहां दिल्ली-लखनऊ...

Next Post

केरल में NIA का ताबड़तोड़ एक्शन, PFI के 56 ठिकानों पर छापेमारी, आतंकी संगठनों से फंड लेने का है आरोप

Tunisha Sharma केस पर Urfi Javed ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा, डेथ के लिए जिम्मेदार नहीं Sheezan Khan

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist