Thursday, November 20, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home अद्भुत कहानियां

UP: लाडली ने पूरा किया मां-बाप का अरमान, रॉयल कार में सवार दुल्हन ने निकाली बारात, बारातियों संग झूमती नजर आई पूजा

Anu Kadyan by Anu Kadyan
December 10, 2022
in अद्भुत कहानियां, उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संतकबीरनगर। बेटियां देश की सेवा करने से लेकर जहाज तक उड़ा रही है। वह जहां हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। वहीं संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो महिलाओं को समानता का अधिकार देने का उदाहरण बन गया। दरअसल बुधवार यानी 8 नवंबर को निकली अनोखी बरात में बैंडबाजे की दो टोलियां खुद को बेहतर साबित करने की प्रतिस्पर्धा में लगी थीं। तो वहीं संगीत की धुन पर बाराती ऐसे झूम रहे थे मानों ऐसा मौका फिर कभी नहीं मिलेगा।

बग्घी पर दुल्हे की बजाय दुल्हन सवार

वहीं महिलाओं में तो मानों खुशी का ठिकाना ही नहीं था। खुशी हो भी क्यों न, क्योंकि पिता के अरमानों को पूरा करने के लिए एक बेटी ने बग्घी पर दूल्हे की जगह बैठकर खुद की बारात निकाली थी। इस अनोखी शादी में बाराती भी खूभ झूम रहे थे। वहीं बग्घी पर दुल्हे की बजाय दुल्हन सवार थी।

RELATED POSTS

UP SIR process

UP में ‘SIR’ प्रक्रिया पर सवाल: एक ही EPIC पर दो वोटरों की पहचान? चुनाव आयोग ने दी सफाई

November 19, 2025
UP SIR

SIR ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें, आवश्यक दस्तावेज़, और वोटर लिस्ट डाउनलोड करने का पूरा तरीका

November 18, 2025

दरअसल भारतीय जीवन बीमा निगम में सलाहकार अखिलेश सिंह की पत्नी सुभद्रा परिषदीय विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं और इनकी दो बेटियां हैं। दंपती बरदहिया मोहल्ला में रहते है। बड़ी बेटी पूजा सिंह हैदराबाद में अमेजॉन कंपनी के नार्थ अमेरिका प्रखण्ड का ट्रांसपोर्टेशन देखती हैं। तो वहीं छोटी बेटी प्रज्ञा ने कम्प्यूटर साइंस से बीटेक की हैं। दंपती को इस बात का मलाल रहता था कि उनका कोई बेटा नहीं है। वह बेटे की बरात निकालना चाहते थे।

अखिलेश ने की निकाली बेटी की बारात

वहीं बेटी पूजा ने माता-पिता की इच्छा को समझते हुए कहा कि जब मेरी शादी हो तो आप मेरी बरात निकाल लेना। फिर पूजा की शादी गोरखपुर के पादरी बाजार निवासी सिंहासन के बेटे इंजीनियर भानु प्रताप से तय हो गई। जिसके बाद पिता अखिलेश ने समधी-दामाद से अपनी इच्छा जताई। उन्होंने अखिलेश की इच्छा का सम्मान करते हुए हां कर दी। आखिरकार बुधवार को महिलाओं को समानता के अधिकार का संदेश देते हुए अखिलेश ने अपनी बेटी पूजा की बेटों की तरह बारात निकाली।

सबकी नजरें सड़क पर ठहर गई

दुल्हन पूजा भी बरातियों के साथ-साथ बग्घी में सवार होकर खुशी से नाचने लगी। बेटी की ऐसी बारात देखकर सबकी नजरें सड़क पर ठहर गई। बनियाबारी स्थित मैरेज हाउस तक इस अनूठी बारात को देखने वालों की भीड़ लगी रही। इस बीच दुल्हन के परिवार का कहना था कि लड़का और लड़की में समानता दिखाने के लिए ये अनोखी बरात निकाली गई है। क्योंकि हम चाहते हैं कि समाज में लड़की और लड़के की तरह सम्मान अधिकार मिले।

Tags: bride processionNews1Indiaroyal carSant Kabir Nagar newsspecial wedding celebrationUnique weddingUP
Share196Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

UP SIR process

UP में ‘SIR’ प्रक्रिया पर सवाल: एक ही EPIC पर दो वोटरों की पहचान? चुनाव आयोग ने दी सफाई

by Mayank Yadav
November 19, 2025

UP SIR process: उत्तर प्रदेश में सीमित पहचान संख्या संशोधन (SIR) प्रक्रिया के तहत कुछ मतदाताओं के पहचान पत्रों में...

UP SIR

SIR ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें, आवश्यक दस्तावेज़, और वोटर लिस्ट डाउनलोड करने का पूरा तरीका

by Mayank Yadav
November 18, 2025

UP SIR Voter List: उत्तर प्रदेश के जिलों में इन दिनों विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) कार्यक्रम...

UP

आतंकियों का यूपी कनेक्शन उजागर: लखनऊ और लखीमपुर से जुड़ रहे ISKP के तार, सीएम योगी ने दिए हाई अलर्ट के आदेश

by Mayank Yadav
November 11, 2025

UP connection: दिल्ली धमाके की जांच के दौरान उत्तर प्रदेश का आतंक कनेक्शन सामने आया है। अहमदाबाद में गुजरात एटीएस...

Allahabad High Court UP

UP में बेसिक शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी रद्द होने पर हाईकोर्ट की कड़ी फटकार: ‘उत्पीड़न के समान’

by Mayank Yadav
October 28, 2025

UP Basic Teachers: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षकों की स्थानांतरण (ट्रांसफर) पॉलिसी को रद्द करने के मामले...

CM Yogi

UP के श्रमिकों के लिए बंपर तोहफा! बेटी की शादी पर अब ₹85,000 तक की सहायता, ₹10,000 की सीधी वृद्धि

by Mayank Yadav
October 28, 2025

UP Girl Marriage Assistance Scheme: उत्तर प्रदेश के निर्माण श्रमिकों के लिए एक बड़ी वित्तीय राहत की घोषणा की गई...

Next Post

SP प्रवक्ता अनुराग भदौरिया की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने घर पर चस्पा किया कुर्की का नोटिस, जानें क्या है मामला

Lucknow News: सीरियल किलर ब्रदर्स सलीम, सोहराब और रुस्तम को 7-7 साल की सजा, दिल्ली से लेकर यूपी तक कायम थी दहशत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version