Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Up News: BJP हटाये सुविधाएं पाए-सपा प्रमुख अखिलेश की जनता से अपील

Up News : भाजपा हटाये सुविधाएं पाए-सपा प्रमुख अखिलेश की जनता से अपील

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की जनता के नाम एक अपील जारी करते हुए कहा कि नगर निकायों से भाजपा को हटाइए और सुविधाएं पाईए। समाजवादी पार्टी नगर निकायों में जीतेगी और आम जनता को शहरों में हर तरह की नागरिक सुविधाएं और सुरक्षा देगी। उत्तर प्रदेश में सिस्टम पूरी तरह से फेल है। भाजपा खुद भी दिवालिया हो चुकी है। बीजेपी में भारी गुटबाजी है। भाजपा के पास नगर निगम चुनाव लड़ाने के अपने कार्यकर्ता और प्रत्याशी भी नहीं है।

‘लखनऊ को कूड़ों का शहर बना दिया है”

आगे उन्होंने कहा- भाजपा ने लखनऊ को कूड़ों का शहर बना दिया है। हमें इस शहर की गरिमा वापस लानी है। चुनाव जीतने के बाद हम नगर निगम के जरिये नागरिकों को मिलने वाली स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई, पेयजल, ट्रैफिक मैनेजमेंट की सुविधाओं को बहाल करायेंगे। हमारा लक्ष्य लखनऊ की पहचान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लाना हैं। अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर लखनऊ की जो जगह थी उसे फिर से दिलाना है। लखनऊ की विरासत उसकी गंगा जमुनी तहजीब फिर से वापिस लानी है।

शहरों में जो समस्याएं हैं वह भाजपा की देन है- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि नगर निकाय के चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। शहरों की आबादी बढ़ती जा रही है। लखनऊ समेत प्रदेश के कई नगर निगमों पर लँबे समय से भाजपा के मेयर हैं लेकिन उन्होंने कोई काम नहीं किया। आज शहरों में जो समस्याएं हैं वह भाजपा की देन है। निगमों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूट के कारण भाजपा को अपने मेयरों के टिकट काटने पड़े।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार किया और झूठ का सहारा लेकर प्रदेश में शहरों को बर्बाद कर दिया है। स्मार्ट सिटी के नाम पर भारी भ्रष्टाचार और लूट हुई है। केन्द्र और प्रदेश में सरकार होने और नगर निगमों में लम्बे समय तक भाजपा के काबिज रहने के बाद भी एक भी स्मार्ट सिटी नहीं बनी। प्रदेश का कोई भी शहर स्मार्ट सिटी के मानक को पूरा नहीं करता है। भाजपा सरकार नागरिकों को शहरों की सुविधाएं नहीं दे पाई। नगर निगमों का पूरा पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। शहरों और सड़कों पर गड्ढें हैं। गलियों में साफ सफाई नहीं है। नालियों में गंदगी भरी पड़ी है। शहरों का गंदा पानी नदियों मेंजा रहा है। छुट्टा जानवर घूम रहे हैं। ट्रैफिक मैनेजमेंट ध्वस्त है। प्रदेश की जनता सब देख रही है और नगर निकाय चुनाव में भाजपा को इसका जवाब देगी।

शहरों से जानवर तक नहीं हटा पाई बीजेपी

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के नेता जिस ट्रिपल इंजन की बात कर रहे हैं वह तो कई नगर निगमों में पहले से है लेकिन भाजपा ने भ्रष्टाचार और लूट के अलावा कोई काम नहीं किया है। शहरों में कूड़े के ढेर हैं। नालियां गंदी है और खुली हैं और गड्ढे हैं। शहरों में भारी शोरगुल है। भाजपा शहरों से जानवर तक नहीं हटा पाई। कई आईएएस लगाए गए लेकिन फिर सरकार सांड नहीं हटा पाई जिसके चलते तमाम दुर्घटनाएं हो रही है।

सपा की वजह से हुआ लखनऊ में विकास

अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ में जो विकास हुआ है वह समाजवादी सरकार में हुआ है। लखनऊ मेट्रो, गोमती रिवरफ्रंट, आईटी सिटी, अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, विश्वस्तरीय पार्क और सौंदर्यीकरण समाजवादी सरकार की देन हैं लेकिन भाजपा ने सब कुछ बर्बाद कर दिया है। लखनऊ मेट्रो जितनी समाजवादी सरकार में बनी थी आज भी उतनी ही दूर चलती है। भाजपा उसे एक इंच भी आगे नहीं बढ़ा पाई। इसी तरह से कानपुर मेट्रो, आगरा मेट्रो भी समाजवादी सरकार की देन हैं।

हजारों पार्कों को बीजेपी ने बर्बाद कर दिया

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने गोमती रिवरफ्रंट बर्बाद कर दिया। वाराणसी में वरुणा नदी पर रिवरफ्रंट बनने नहीं दिया। आम जनता की सुविधा के लिए बनाए गये प्रदेश के हजारों पार्कों को भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की, पर्यावरण बर्बाद किया। प्रदेश के शहरों में प्रदूषण है। साफ-सफाई न होने से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी तमाम मच्छर जनित बीमारियों से लोग परेशान है। तमाम लोगों की मौते हो गई। शहरों में स्वास्थ्य की स्थिति बेहद जर्जर है। जीएसटी पर व्यापारियों को परेशान और प्रताड़ित किया गया।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार और उसके नेता जनता की बुनियादी समस्याओं, महंगाई, बेरोजगारी, खराब कानून व्यवस्था, ध्वस्त स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था से ध्यान हटाने के लिए चाहे जितने मुद्दे लेकर आयें लेकिन इस बार शहरों की जागरूक जनता भाजपा को नगर निकाय चुनाव में हराने का काम करेगी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताएगी। एक अन्य सवाल के जवाब मेें श्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को बताना चाहिए कि उनके ऊपर कितने मुकदमे हैं। कहीं उन पर दंगों के मुकदमे भी तो नहीं हैं।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version