Site icon News1India

UP News: जेल में बंद पिता के चलते नहीं हो पा रही थी बेटियों की शादी, जेल मंत्री और सीएम Yogi तक पहुंची गुहार, कर दिया रिहा

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पिता के जेल में होने के कारण बेटियों की शादी नहीं हो रही थी, जिसके चलते परिवार के लोगों ने जेल मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से उन्हें छुड़वाने की गुहार लगाई। जेल मंत्री से मुलाकात के बाद पिता को बेटियों की शादी के लिए जेल से रिहा कर दिया गया है। परिवार के लोग मुख्यमंत्री योगी और जेल मंत्री का धन्यवाद करते हुए नहीं थक रहें हैँ।

जानें पूरा मामला

बता दें कि बुलंदशहर के राधा नगर में रहने वाले निरंकार शर्म पर गढ़मुक्तेश्वर में एक हत्या का केस 1992 में मुकदमा दर्ज किया गया था। कोर्ट में सुनवाई हुई और 2006 में उनको उम्रकैद की सजा हो गई। इसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में निरंकार शर्मा को जेल भेज दिया। परिवार के लोग लगातार निरंकार शर्मा को छोड़ने के लिए उच्च न्यायालय और जगह-जगह चक्कर काटते रहे। इसके बाद परिवार के लोगों ने इकट्ठा होकर 2023 में जेल मंत्री से बेटी की शादी न होने के चलते गुहार लगाई। वहीं लखनऊ में मुलाकात कर जेल मंत्री ने आश्वासन दिया था कि मुख्यमंत्री से हम लोग बात करके आप लोगों की समस्या का समाधान कराएंगे। इसके बाद निरंकार शर्मा की पत्नी और बेटे ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी दो बेटी और एक बेटा है। बेटी की शादी की उम्र हो गई है। बेटी की शादी की बात चल रही हैं। मगर पिता जेल में होने के कारण बेटी की शादी होने में परेशानी आ रही है। इसको लेकर परिवार के लोग परेशान थे।

वहीं यूपी सरकार में जेल मंत्री और सीएम योगी के आदेश पर निरंकार शर्मा को 31 जनवरी को छोड़ा गया है। परिवार के लोग मुख्यमंत्री और जेल मंत्री का धन्यवाद करते हुए नजर आ रहे हैं। बुलंदशहर जेल अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि बंदियों की सजा पूरी हो जाती है तो शासन के आदेश के अनुसार उनको छोड़ा जाता है। निरंकारी को भी शासन के आदेश के बाद छोड़ा गया है।

Exit mobile version