Saturday, June 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP: भूत के शक में महिला को चप्पलों की माला पहनाई, सिर मुंडवाकर पूरे गांव में घुमाया, जानिए पूरा मामला

by Web Desk
July 31, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेशः तंत्र विद्या-काला जादू पर विश्वास करने वाले कभी-कभी ऐसी घटना को अंजाम दे देते हैं, जिससे पूरा देश शर्मसार हो जाता है. ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश के आखिरी छोर पर स्थित सोनभद्र (Sonbhadra) जनपद में घटित हुई.

यहां भूत प्रेत के शक पर एक महिला को जूता-चप्पल की माला पहनाकर, उसका सिर मुंडवा दिया गया. उसके बाद मुंह पर चुना और कालिख पोत कर पूरे गांव में घुमाया गया. पुलिस का कहना है कि पीड़िता घोरावल (Ghorawal) थाना क्षेत्र के पडवनिया गांव की रहने वाली है.

RELATED NEWS

Iran Oil Discount Offer : ईरान ने की तेल बिक्री बढ़ाने की तैयारी तेज , भारतीय कंपनियों को मिला सस्ते दाम का प्रस्ताव , खुल गए नए रास्ते

Iran Oil Discount Offer : ईरान ने की तेल बिक्री बढ़ाने की तैयारी तेज , भारतीय कंपनियों को मिला सस्ते दाम का प्रस्ताव , खुल गए नए रास्ते

June 27, 2026
Champat Rai Resignation : किसने कहा- चंपत राय के पास कोई संपत्ति नहीं, जीते हैं सादगी भरा जीवन

Champat Rai Resignation : किसने कहा- चंपत राय के पास कोई संपत्ति नहीं, जीते हैं सादगी भरा जीवन

June 27, 2026

पुलिस को जब इसकी जानकारी हुई तो ओझा हुब्बल को सीआरपीसी की धारा 151 के तहत जेल भेज दिया गया. हालांकि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. बताया जा रहा है कि इस मामले में कुल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ संबंधित धारा 147, 323, 504, 506 और 509 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

जानिए क्या है पूरा मामला?

सोनभद्र आदिवासी बहुल जिला है. जिसकी सीमाएं चार प्रांतों बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से लगती हैं. इस तरह की घटना अक्सर यहां सुनने को मिलती है. फिर 29 जुलाई को पीड़ित महिला ने घोरावल थाने में शिकायत की थी कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा भूत प्रेत के चक्कर में बाल मुंडवाया और कालिख पोत, जूता चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया है. पड़वनिया गांव निवासी एक व्यक्ति ने भूतों के शक में अमानवीय व्यवहार किया.

बाल मुंडवाकर पूरे गांव में घुमाया- पीड़िता का बेटा

पीड़िता के बेटे का कहना है कि सभी हमारी मां को ‘खूनी है, खूनी है’ कहकर घर से पकड़ कर ले गए. वहां उन्होंने मां को मारे पीटे फिर सर का बाल मुंडा कर, रोरी , काजल , चूना और जूते की माला पहना कर हमारी मां को पूरे गांव में घुमाया. हम घोरावल थाने गए, सुनवाई नहीं हुई, फिर जब हम मिर्जापुर गए तो वहां से सुनवाई हुई.

अबतक सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

वहीं सीओ संजय कटियार का कहना है कि पीड़िता घोरावल थाना क्षेत्र के पडवनिया गांव का रहने वाली है. जहां पीड़िता ओझा के झांसे में आ गई थी. ओझा हुब्बल को सीआरपीसी की धारा 151 के तहत जेल भेज दिया गया. इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. कुल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस क्षेत्र में एक स्थान पर ओझाई का मंदिर भी है. यहां के लोग किसी के बीमार होने पर पहले ओझाई कराते हैं, फिर डॉक्टर के पास ले जाते हैं.

Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Iran Oil Discount Offer : ईरान ने की तेल बिक्री बढ़ाने की तैयारी तेज , भारतीय कंपनियों को मिला सस्ते दाम का प्रस्ताव , खुल गए नए रास्ते

Iran Oil Discount Offer : ईरान ने की तेल बिक्री बढ़ाने की तैयारी तेज , भारतीय कंपनियों को मिला सस्ते दाम का प्रस्ताव , खुल गए नए रास्ते

by Kirtika Tyagi
June 27, 2026

अमेरिका की ओर से कुछ समय के लिए प्रतिबंधों में राहत मिलने के बाद ईरान अब अपने कच्चे तेल की...

Champat Rai Resignation : किसने कहा- चंपत राय के पास कोई संपत्ति नहीं, जीते हैं सादगी भरा जीवन

Champat Rai Resignation : किसने कहा- चंपत राय के पास कोई संपत्ति नहीं, जीते हैं सादगी भरा जीवन

by Kirtika Tyagi
June 27, 2026

Champat Rai Resignation Row: बिजनौर स्थित पुश्तैनी घर में हमारे सहयोगी संजीव शर्मा से बातचीत के दौरान चंपत राय के...

Local Train Murder update: क्या बहस बनी युवक की हत्या की वजह, चंद घंटों में आरोपी गिरफ़्तार, शर्ट का एक लोगो कैसे बना अहम सुराग

Local Train Murder update: क्या बहस बनी युवक की हत्या की वजह, चंद घंटों में आरोपी गिरफ़्तार, शर्ट का एक लोगो कैसे बना अहम सुराग

by Kirtika Tyagi
June 27, 2026

Local Train Murder Case: लोकल ट्रेन में दरवाजा बंद करने को लेकर शुरू हुई मामूली कहासुनी ने कुछ ही मिनटों...

Viral Video: : ₹18 हजार की नौकरी छोड़ने की सोच रहा था गार्ड, CEO की सलाह का वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: : ₹18 हजार की नौकरी छोड़ने की सोच रहा था गार्ड, CEO की सलाह का वीडियो हुआ वायरल

by Kirtika Tyagi
June 27, 2026

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कंपनी के CEO और सिक्योरिटी गार्ड के...

Trump Drone Attack Claim: सीजफायर के बीच होर्मुज में बढ़ा तनाव, ट्रंप ने ईरान पर लगाया हमले का आरोप

Trump Drone Attack Claim: सीजफायर के बीच होर्मुज में बढ़ा तनाव, ट्रंप ने ईरान पर लगाया हमले का आरोप

by Kirtika Tyagi
June 27, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक बड़े मालवाहक जहाज पर...

Next Post

Floating Stone: श्रीराम नाम या विज्ञान, मैनपुरी की ईशन नदी मेेेेेेेेेेें तैरते मिले पत्थर का क्या कारण

Birthday Special 1 अगस्त: फिल्मों में आने से पहले 'सॉफ्टवेयर इंजीनियर' थीं Tapsi Pannu

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist